जेई अजीत यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये धरना प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी Jun 23, 2021 at 08:48 PM , 204लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्ण नाथ के अंतर्गत विद्युत उप खंड पर उपभोक्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुये जेई पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप विभागीय अधिकारी जेई को बचाने का लगातार प्रयास कर रहे। बताते चलें गोला गोकर्ण नाथ विद्युत उपखंड पर उपभोक्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करते हुये हैदराबाद क्षेत्र के जेई अजीत यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये बताया कि अपनी सर्किल क्षेत्र में जमकर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली जे ई महोदय करते और जो उपभोक्ता जे ई महोदय को व्यवस्था शुल्क नहीं दे पाते उसका बिल अगले महीने में 3 गुना बढ़ा कर आता और जब उपभोक्ता विद्युत उपखंड पर अधिक बिल के चलते उसे सुधर कर धनराशि जमा करना चाहते तब भी उपभोक्ताओं से अधिक धनराशि वसूली की जाती उपभोक्ता परेशान इसी के चलते उपभोक्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुये उप जिला अधिकारी गोला अखिलेश यादव ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने विद्युत उपखंड पहुंचकर उपभोक्ताओं द्वारा लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोप जे ई व अन्य कर्मचारियों पर विधिक कार्यवाही का आश्वासन देते हुये अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को समाप्त कराया और विद्युत उपखंड अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुये भ्रष्ट जे ई व अन्य कर्मचारियों की विभागीय जांच करने का आदेश दिया और उपभोक्ताओं को सही जांच व न्याय दिलाने का आश्वासन दिया जब कि प्रदेश के मुखिया भ्रष्टाचार को खत्म करने का लगातार प्रयास कर रहे परंतु उन्हीं के कर्मचारी लगातार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते नजर आ रहे हैं जिन पर कभी भी अभियोग पंजीकृत नहीं होता।






_page-0001.jpg)
























Comments