पुल के ऊपर जमें कीचड़ की हुई सफाई
लखीमपुर खीरी Jun 23, 2021 at 08:46 PM , 183निघासन-खीरी । वर्षा ऋतु की इस मनभावन बेला में प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित ग्राम लुधौरी के प्रवेशद्वार पर बने पुल के ऊपर जमें कीचड़ की सफाई करवा दी गई है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों की लाइफ लाइन माने जाने वाले उक्त पुल पर आजकल बरसात के मौसम में कीचड़ और गन्दा पानी जमा हो जाता था जिसकी वजह से ग्रामीणों को निकलने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी लोगों के साफ सुथरे वस्त्र गन्दे कीचड़ से सरोबार हो जाते थे । इस सम्बन्ध में जानकारी मिलने के बाद युवा ग्रामप्रधान ( प्रतिनिधि ) मनोज जायसवाल ने आज फौरन मनरेगा मजदूरों से पुल के ऊपर जमा कीचड़ साफ करवा दिया साथ ही पानी की पाइपलाइन के नीचे जमा कठोर मिट्टी को हटवाकर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति भी सुनिश्चित करवाई उपरोक्त सफाई अभियान ग्रामसभा सदस्य नरेंद्र यादव की देखरेख में संपन्न हुआ । ग्रामपंचायत लुधौरी के अलावा बिहारी पुरवा , अम्बर पुरवा , झौआपुरवा , खमरिया , मदनापुर पुरैना , रानीगंज , गोबिंद पुर तथा मंडपफार्म सहित दर्जनों गांवों के लोगों को कीचड़ से फिलहाल निजात मिल जाएगी। पूर्व बीडीसी सदस्य संतोष भार्गव , डॉ निसार अहमद खान , राधेश्याम यादव , कमलेश यादव , सौरभ जायसवाल , पुष्कर जायसवाल , अतुल मिश्रा , विनीत श्रीवास्तव , संतोष गुप्ता किराना व्यवसाई उमेश कुमार गुप्ता , सुरेश गुप्ता , रमेश चंद्र शुक्ल , नवीन जायसवाल , मोनू जायसवाल , निशांत जायसवाल हीरा अली , चुन्ना कश्यप तथा बांकेलाल यादव सहित कई लोगों ने ग्रामप्रधान श्रीमती रंजना जायसवाल तथा युवा दिलों की धड़कन श्री मनोज जायसवाल जी को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है इस खबर के लिखे जाने तक ग्रामसभा सदस्य पति पूरन कश्यप पंचायत भवन में सफाई अभियान चला रहे थे।






_page-0001.jpg)
























Comments