उपचुनाव के कई उम्मीदवारों को नहीं दिए गए पर्चे उप जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से चार उम्मीदवारों को मिले नामांकन पत्र
लखीमपुर खीरी Jun 05, 2021 at 08:52 PM , 129गोला गोकर्णनाथ खीरी। बांकेगंज ब्लॉक के चुनाव अधिकारी की मनमानी के चलते बांकेगंज ब्लॉक उपचुनाव में तमाम उम्मीदवारों को नामांकन पत्र नहीं दिए गए। उप जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से चार लोगों को नामांकन पत्र मिल सके। पंचायत उपचुनाव के लिए रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आज 6 जून को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए 5 जून से ही नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू की गई थी, पर बांकेगंज में आरओ धु्रव चंद वर्मा सिंचाई विभाग के बनाए गए थे। जोकि ध्रुव चंद वर्मा अधिशासी अभियंता ने मनमानी शुरू कर दी। 37 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 120 पद खाली हैं तो शनिवार शाम तक 116 नामांकन पत्र ही बिक्री किए गए। जब अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लेना चाहा तो उन्हें मना कर दिया। आरओ और खंड विकास अधिकारी एके सिंह ने कहा कि शासन का ऐसा निर्देश है कि एक पद पर एक ही प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दिए जाएं जिससे चुनाव की नौबत ना आए। इसी बीच ग्राम पंचायत रोशन नगर से सदस्य पद के लिए पर्चा लेने को तमाम उम्मीदवारों को वापस लौटना पड़ा। जब इसकी शिकायत एसडीएम अखिलेश यादव से की गई तो उनके दखल के बाद रोशन नगर के 4 प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दिए गए। चुनाव अधिकारी की ऐसी मनमानी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया की खुला धज्जियां उड़ाई गई हैं। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम अखिलेश यादव का कहना है कि शासन से ऐसा कोई निर्देश नहीं है कि किसी भी इच्छुक प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से वंचित किया जाए।






_page-0001.jpg)
























Comments