मौसी के लड़के ने साथियों संग रची लूट की साजिश माल सहित 06 गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Jun 05, 2021 at 08:53 PM , 203लखीमपुर-खीरी। दिनांक 19.05.21 को थाना गोला पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत मुन्नुगंज वार्ड नं0 5 निवासी श्री अभिषेक पांडे के घर में तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अन्दर आकर अभिषेक के मामा एवं मौसी के लड़के को बांधकर अलमारी तोड़कर कीमती सामान उठा ले गये हैं। तत्समय उपरोक्त सूचना पर थाना गोला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 234ध्21 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल द्वारा क्षेत्राधिकारी गोला संजय नाथ तिवारी के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा सुरागसी/पतारसी करते हुए अथक प्रयास से घटना का सफल अनावरण करते हुए अभिषेक पांडे के मौसी के लड़के आदर्श पाण्डेय व उसके 05 साथियों को लूट के माल (सोने-चांदी के आभूषण, कीमत लगभग 07 लाख रुपये), अवैध तमंचा-कारतूस व 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। विवेचना के क्रम में प्रकाश में आया कि आदर्श पाण्डेय द्वारा रुपये की जरुरत होने के कारण उसने अपने 05 साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम के उत्साहवर्धन हेतु 15 हजार का नकद पुरुस्कार दिया गया है। 1.आदर्श पाण्डेय पुत्र उमाशंकर पाण्डेय नि0 सौना खुर्द थाना भीरा जनपद खीरी 2.अनिल कुमार पुत्र रामसागर नि0 मिर्जापुर थाना नीमगांव जनपद खीरी 3.सोनू कुमार पुत्र राजवीर नि0 लड़वा थाना तिताबी जनपद मुजफ्फरनगर 4.जीनूश पुत्र यूसुफ नि0 उदयपुर कटैया थाना निगोही जनपद शहाजहांपुर 5.तौफीक पुत्र सद्दीक नि0 उदयपुर कटैया थाना निगोही जनपद शहाजहांपुर 6.कामिल उर्फ मामू पुत्र सूबेदार नि0 डन्डिया थाना भूता जनपद बरेली गिरफ्तार किये गए। अभियुक्तगणों के पूर्व के आपराधिक इतिहास के बारे में संबंधित जनपदों से जानकारी की जा रही हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments