कांग्रेसी शीर्ष नेताओं के आवाहन पर धरना व ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Jun 05, 2021 at 08:52 PM , 120गोला गोकर्णनाथ खीरी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के आवाहन पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से शुभम अभिनेत्री के नेतृत्व में बढ़ती डीजल पेट्रोल की महंगाई को लेकर , उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव के दिशा निर्देशानुसार, प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष मुदस्सिर जमा खान व प्रभारी महासचिव मनिल बाजपेई की देख रेख में युवा कांग्रेस लखीमपुर खीरी के कार्यकर्ताओं ने शुभम अग्निहोत्री के नेत्रत्व में बढ़ते हुए पेट्रोल व डीजल के दामों के ऊपर गोला के सदर चैराहे पर भारत सरकार के ख़िलाफ एक जोरदार धरना दिया व नारे लगते हुए माँग करी की बढ़ती हुई मेंहगायी के पीछे पेट्रोल और डीजल की कीमतें में हुआ एकतरफा उछाल है!! जबकी हम सदी की सबसे बड़ी त्रासदी के बीच लाक्डाउन से जूझ रहे हैं ऐसे वक़्त में भी भारत सरकार का असंवेदनशील रवैया क़तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है!! धरने में शुभम अग्निहोत्री ने भारत सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की अगर सरकार इन बढ़ती हुई तेल की क़ीमतों को वापस नहीं लेती है तो एक देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा!! धरने में सैंकड़ों यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे जिनमे किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपुल गुप्ता व सोशल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष कमर आलम की मौजूदगी में! धरने में मुख्य रूप से दिलशाद खान, शोएब आलम , अजित जैन, मुश्ताक़ इदरिसी , सरफराज खान आदि शामिल रहे!






_page-0001.jpg)
























Comments