बदलाव के इन्तजार में हैं ग्रामवासी

लखीमपुर खीरी , 113

सिंगाही खीरी। ब्लाक निघासन के अंतर्गत आने वाली पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों से पंचायत वासियों को पंचायत में नए कार्यों के होने की आशाएं लगी हुई हैं।पंचायत वासियों की आशाओं पर नवनिर्वाचित प्रधान अभी तक खरे भी उतर रहे हैं, किन्तु देखना ये है कि कहीं ऐसा न हो जाये कि वो कहावत सही हो जाये कि चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात क्योंकि नया इंसान नए जोश के साथ कार्य तो प्रारंभ कर देता है लेकिन उसका जोश कुछ अराजकतत्व लालच के वशीभूत कर कम कर देते हैं, अगर ऐसा हुआ तो जनता के बदलाव का कोई तथ्य नही निकलेगा। नवनिर्वाचित चुने गए प्रधानों में सिंगहा कलां के प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित व मनमदपुर(सिंगाही दिहात)पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता के कार्यों से पंचायत की जनता काफी हद तक सन्तुष्ट नजर आती है, लेकिन अभी उन्हें और भी अनेक नए कार्यों को पंचायत वासियों के सामने दिखाना है जिससे पंचायत वासियों का दृढ़ विश्वास और भी मजबूत हो और पंचायत वासियों ने जिस मकसद के साथ जिताया है वो मकसद उसके पूरे हो सके। पंचायत वासियों में गुप चूक तरीके से हो रही बातों से ये पता चलता है कि उन्हें अपने नवनिर्वाचित प्रधान पर कितना बड़ा भरोसा है, क्योकि पंचायत वासियों के ये मानना है कि पंचायत वासियों की सबसे बड़ी बनी समस्या आवारा गौवंश जिनका किसी न किसी प्रकार का समाधान नवनिर्वाचित प्रधान द्वारा कर ही दिया जायेगा। क्योंकि लोगों का भरोसा और नवनिर्वाचित प्रधानों की पंचायत के कार्यों प्रति लगी लगन से यही अनुमान लगाया जा सकता है कि पंचायत अनेक प्रकार के बंधनों से मुक्त होकर आजादी के साथ विकास की तरफ अग्रसर हो गयी है।अब देखना ये होगा कि पंचायत का विकास इसी प्रकार से चलता रहेगा कि इसमें कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। ये आने वाला समय ही बताएगा।

 

Related Articles

Comments

Back to Top