दिव्यांग बच्चों को उनके दैनिक उपयोग की वस्तुए भेंट की

लखीमपुर खीरी , 117

ओयल-खीरी। नगर क्षेत्र के मोहल्ला कोतवाली क्षेत्र में अग्निहोत्री भवन में स्थित जयति भारतम् संस्था की प्रबंध निर्देशिका रानी अग्निहोत्री के द्वारा संस्था से जुड़े दिव्यांग बच्चों को उनके दैनिक उपयोग की वस्तुए भेट की गई जिन्हें पाकर बच्चो हो हर्षित होते देखा गया इस अवसर पर बच्चो के अभिभावकों के अतिरिक्त संस्था से जुड़े अनेक प्रबुद्ध जन भी मौजूद रहे उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए रानी अग्निहोत्री जी ने कहा कि हमारी संस्था दिव्यंगों को हमेशा बेहतर से बेहतर सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील रहती है जब भी हममें आवश्यक सहयोग करने की समर्थ आ जाती है तो हम उसका इसी तरह से सहयोग करके संस्था के प्रति जन विश्वाश बढ़ाने का कार्य करते रहते है उन्होंने कहा कि आप लोग भी अपने क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण करा सकते है जिनके लिए भी हम कल्याण कारी सहयोग करने की पूरी पूरी कोशिश करते रहेंगे इसी के उपरांत उन्होंने सभी उपस्थित जनो के प्रति कार्यक्रम के समापन तक बने रहने के लिए आभार प्रकट किया।

Related Articles

Comments

Back to Top