बी.पी.टी की डिग्री और कर रहा सीजर ऑपरेशन बेहजम कस्बें में भी चल रहा फर्जी गैर पंजीकृत अस्पताल

लखीमपुर खीरी , 143

लखीमपुर खीरी।जनपद खीरी में गली-कूचो में कुकुरमुत्तों की तरह चल रहे मानक विहीन गैर पंजीकृत अप्रशिक्षित डाक्टर व मेडिकल स्टाफ बेखौफ होकर खुलेआम लोगों की जान से खिलवाड़ करने के साथ-साथ उनकी जेबों पर दिन के उजाले में डाका डाल रहे हैं और जिम्मेदार अपने कुंभकर्णी की नींद में सो रहे हैं।सिस्टम की बदहाली एवं निष्क्रियता का परिणाम है कि झोलाछाप कथित डॉ० लोगों को काल के गाल में जाने को विवश कर देते हैं। सिस्टम की खाऊ कमाऊ नीति की बात करें तो इन अस्पतालों में मरीजों को सीएचसी एवं आशा बहुओं द्वारा कमीशन के चक्कर में इन फर्जी अस्पतालों में लाकर भर्ती करा दिया जाता है। जहां पर उनका जमकर दोहन इन फर्जी डॉक्टरों द्वारा किया जाता है।बेहतर चिकित्सा व्यवस्था का सब्जबाग मरीजों को दिखाया तो जाता है पर सीएमओ कार्यालय के जिम्मेदारों को कुछ भी दिखाई सुनाई नहीं पड़ रहा है। फर्जी अस्पतालों के मामलों की बात करें तो हम आपको ले चलते हैं सी एच सी क्षेत्र बेहजम जहां पर एक बहुचर्चित गैर पंजीकृत अस्पताल रॉयल हॉस्पिटल जो बीपीटी डिग्री धारक कथित डॉक्टर जावेद द्वारा गर्भपात व सीजर किया जाता है।अस्पताल ना तो पंजीकृत है और ना ही मेडिकल स्टाफ ही प्रशिक्षित है।मेडिकल इक्युपमेंट ही है और ना ही सुरक्षा मानक! यही हाल लखीमपुर में गोला रोड स्थित के.के हॉस्पिटल का है यह अस्पताल के.के क्लीनिक के नाम पंजीकृत है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 51518 है। मगर दबंग उक्त फर्जी डॉक्टर द्वारा लखीमपुर में के.के  हॉस्पिटल के नाम से संचालित कर वर्तमान में मरीजों की चिकित्सा एवं ऑपरेशन करते यहा पर देखा जा सकता है यह क्लीनिक डा कमलेश कुमार वर्मा के नाम पर पंजीकृत है। जो गोला में प्रैक्टिस करते हैं।पूरा समय यही फर्जी डॉक्टर जावेद ही मरीजों को जान से खिलवाड़ करते देखा जा सकता है! यदि जिम्मेदारों की टूटे कुंभकरणीय नींद और कराए उक्त दोनों मामलों की निष्पक्ष हो जांच? तो दोनों अस्पताल तो बंद होंगे ही साथ ही साथ फर्जी कथित सर्जन को जाना पड़ सकता है जेल? इस बाबत में जब अस्पताल संचालक जावेद से बात करने के लिए सम्पर्क किया गया तो उन्होंने  फोन रिसीव नहीं किया।

Related Articles

Comments

Back to Top