विश्व पर्यावरण दिवस पर हुए कई कार्यक्रम और वृक्षारोपण

लखीमपुर खीरी , 161

लखीमपुर खीरी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विकास खण्ड बेहजम के रॉयपुर बुजुर्ग में बने अस्थायी गौ आश्रय स्थल में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी(सीवीओ)डॉ तरुण कुमार तिवारी,बेहजम के डॉ श्री रिजवी,वन विभाग के दक्षिण खीरी क्षेत्र के रेंजर रविकांत वर्मा सहित वन रक्षकों अभिषेक, उमेश वर्मा एवं नीमगांव के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह सहित कई ग्राम पँचायत के प्रधानों अमेठी ,रॉयपुर ताजपुर,देवरी,नीम्बा आदि ने वृहद वृक्षारोपण किया। इस मौके पर गायों को भूसा सहित गौग्रास भी खिलाया गया। गौ आश्रय स्थल के रखरखाव सहित अन्य बिंदुओं पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीणों सहित उपस्थित जन समूह से सीधे वार्ता की।उन्होंने आश्रय स्थल की आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया। ’अंत मे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तरुण कुमार तिवारी,क्षेत्रीय वनाधिकारी रविकांत वर्मा आदि ने कार्यक्रम के प्रेरणाश्रोत जनपद के वरिष्ठ पत्रकारध्समाजसेवी जे0पी0मिश्राद्वारा सुझाये गए कार्यक्रम के अमल को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया।’

Related Articles

Comments

Back to Top