बिना बाजार लगे ही हुआ खण्डहर हुआ पशु बाजार

लखीमपुर खीरी , 306

लखीमपुरखीरी। लाखो रूपये की लागत से 11 वर्ष पूर्व बना पशु हाट बाजार (नखासा) बिना बाजार लगे ही खण्डहर हो गया।बताते चले मैगलगंज मढ़िया घाट मार्ग पर ग्रामसभा खखरा में 15 मई 2010 को पशुओं की बिक्री व खरीद के लिए जरूरत के अनुसार जिला पंचयात विभाग खीरी के द्वारा पशु बाजार का शुभारंभ पूर्व विधान परिषद सदस्य जुगुल किशोर द्वारा कराया गया था ताकि क्षेत्र की जनता को विशेष कर किसानों को पशुओं की बिक्री व खरीद के लिए भटकना न पड़े और अपने नजदीकी बाजार मैगलगंज आकर बिक्री व खरीद कर सके पूर्व प्रधान खखरा संतोष शुक्ला ने ग्रामसभा की जमीन पर प्रस्ताव कर पशु बाजार के लिए सहमति दे दी बाजार बन कर तैयार हो गया उद्वघाटन से लेकर आज तक 11 वर्ष बीत गये अभी तक एक बार भी पशु बाजार नही लगी बल्कि पुलिस ने अपना सहायता केंद्र एवं ग्रामसभा ने आदर्श सामूहिक शौचालय बना कर कब्जा कर लिया । लाखो रुपये की लागत से बने बाजार की आज जमीन की कीमत करोड़ो में है ऐसा भी नही बाजार नही लगता बाजार भी लगता अपनी पुरानी जगह नखासा बाजार में कोई पुरसाहाल नही सरकारी संपत्तियों का । यही संपत्तियां अगर जरूरतमंदों के काम आ जाये तो किसी का तो भला होगा कोई देखभाल करने वाला नही टीन शेड चबूतरे मैदान में पशु बाजार घनी झाड़ियां जुआरियों और नशेड़ियों का अड्डा बनके रह गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top