आईएएस अरविंद चैरसिया ने संभाला डीएम खीरी का चार्ज

लखीमपुर खीरी , 214

लखीमपुर खीरी। अरविंद चैरसिया (आईएएस 2012 यूपी कैडर) ने आज सायं साढ़े पांच बजे ट्रेजरी जाकर डीएम का कार्यभार संभाल लिया। साढ़े तीन साल जिले के डीएम रहे शैलेन्द्र कुमार सिंह शानिवार को डीएम मुरादाबाद का चार्ज लेंगे। लखीमपुर खीरी में डीएम के पद पर श्री सिंह का सर्वाधिक कार्यकाल रहा। नवागत डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से बात की। वह यहां आने के पूर्व अपर निदेशक आईसीडीएस थे। सचिव एसएसएसबी, सीडीओ सीतापुर, एमडी यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन आदि पदों रहे हैं। नवागत डीएम ने बताया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमो को तेजी से लागू किया जाएगा। हेल्थ सेक्टर को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से पंचायत उपचुनाव, ब्लाक प्रमुख चुनाव, जिला पंचायत चुनाव, गेंहू खरीद, पीएम आवास योजना आदि के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सीडीओ अरविंद सिंह, एडीएम अरुण सिंह, पीडी , डीडी, एसडीएम गण, बीडीओ, डीपीआरओ, अपर जिला सूचना अधिकारी विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Comments

Back to Top