हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Jun 04, 2021 at 09:04 PM , 128मैलानी खीरी। थाना क्षेत्र के नीमगांव ग्रंट नंबर 10 गांव में एक दिन पूर्व हुई विवाहिता की हत्या के मामले में फरार चल रहे उसके पति को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह धर दबोचा।पूछताछ एवं विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के नीमगांव में एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। विवाहिता के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे पिता परशुराम निवासी ग्राम खजुरिया थाना मितौली ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए थाना मैलानी में एक तहरीर दी जिसमें बताया कि उनकी पुत्री का विवाह 4 वर्ष पूर्व केदार पुत्र रामस्वरूप के साथ हुआ था विवाह के बाद से वह मेरी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे दहेज की मांग पूरी ना होने पर उन्होंने उनकी पुत्री की हत्या कर दी व उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। मृतका के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपी केदार को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह ग्राम देवीपुर पुलिया के पास से दबिश देकर गिरफ्तार किया है और विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments