सांसद एवं सदर विधायक द्वारा विद्युत उपकेन्द्र का निरीक्षण किया गया

लखीमपुर खीरी , 103

लखीमपुर-खीरी। ओयल-बेहजम-मितौली-खीरी-फरधान इत्यादि को सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन द्वारा 06.06.2020 को 132 के0वी0 उपकेन्द्र ओयल लखीमपुर का शिलान्यास किया गया था। जिसमें आज माननीय सांसद श्री अजय मिश्र ‘टेनी’ एवं सदर विधायक श्री योगेश वर्मा के द्वारा उक्त विद्युत उपकेन्द्र ओयल का निरीक्षण किया गया। जहां पर 132 के0वी0 उपकेन्द्र ओयल जिसकी लागत 58 करोड़ 31 लाख रूपये है, में कार्यों का अवलोकन किया गया तथा कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया गया। दोनों ट्रांसफार्मरों को लगाने का काम पूरा हो गया है। जिससे लखीमपुर के शहरी तथा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों जैसे सदर क्षेत्र खीरी, ओयल नगर पंचायत, बेहजम आदि पर अतिभारिता दूर होगी। काम पूरा होने के बाद तथा इसके साथ ही प्रारम्भ हुए कपरहा विद्युत उपकेन्द्र 220/132/33 के0वी0 जिसकी लागत 149 करोड़ 7 लाख रूपये है, का शिलान्यास भी इसी उपकेन्द्र के साथ गया था, का कार्य प्रगति पर है तथा दोनों कार्य पूर्ण होने पर अपनी सप्लाई के साथ-साथ निघासन सहित उक्त उपकेन्द्रों के माध्यम से लखीमपुर जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों जैसे बहराइच एवं शाहजहांपुर आदि को विद्युत सप्लाई इन उपकेन्द्रों से दिया जा सकेगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अरविन्द सिंह ‘संजय’, सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र त्रिपाठी ‘जीतू’, सांसद प्रवक्ता अम्बरीष सिंह, ओयल देहात ग्राम प्रधान श्रीमती बीना सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओयल रामनरेश सिंह, प्रमोद सिंह ‘पम्मू’, सुशील कुमार सभासद, नीरज मिश्रा आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top