हर्ष फायरिंग में हुई जेल

लखीमपुर खीरी , 146

धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आयोजित तिलक में डांस पार्टी व हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर तुरंत कार्यवाही करते हुए। डांस का आयोजन करने वाले दो लोगो सहित कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के चिकनाजती गांव में मंगलवार की रात ओमप्रकाश के यहाँ तिलक में आयोजित डांस पार्टी में जमकर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई गयी और हर्ष फायरिंग भी की गई किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर तुरंत कार्यवाही करते हुए आयोजक ओमप्रकाश पुत्र रामभरोसे व बिपिन वर्मा पुत्र ओमप्रकाश सहित कई अज्ञत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। ओमप्रकाश व बिपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top