पानी निकासी को लेकर विवाद, फायरिंग

लखीमपुर खीरी , 235

मितौली-खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र के सिकन्दरा बाद चैकी अंतर्गत ग्राम धुमराडीह में बरसाती पानी के निकास को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को नाजायज तमंचे से फायर करते हुए लाठी-डंडों तथा बांके का प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जानकारी के अनुसार 1 जून को रात करीब 9रू00 बजे धुमराडीह निवासी ब्रजराज सिंह पुत्र शिव सिंह अपने परिजनों के साथ अपने घर में टीवी देख रहे थे इसी बीच विपक्षी राणा प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र जगमोहन सिंह विकास सिंह विजय प्रताप सिंह विवेक सिंह पुत्र गण राणा प्रताप सिंह तथा उनके भांजे धीरेंद्र सिंह पुत्र जंडेल सिंह निवासी ऊंचा गांव शाहजहांपुर ,सत्यम सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी जठौरा बीसलपुर पीलीभीत आदि ने एक राय होकर नाजायज तमंचा कांता आदि औजारों से लैस होकर घर में घुसकर ब्रजराज सिंह अवधेश सिंह राघवेंद्र सिंह शिवेंद्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र गण ब्रजराज सिंह को मरने लगे ब्रजराज सिंह तथा उनके पूरे परिवार को गंभीर चोटें आई हैं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया जहां डाक्टरों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था जहां उनका इलाज चल रहा है नीमगांव पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना की जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

 

Related Articles

Comments

Back to Top