बिरयानी सेंटर से देशी व अंग्रेजी शराब बरामद
लखीमपुर खीरी Jun 02, 2021 at 10:05 PM , 151सिंगाही खीरी। हरियाणा में शराब पीने से हुई मौतों की घटना के बाद सरकार के शासनादेश पर आबकारी विभाग एवं पुलिस के द्वारा चलाए गए छापामारी अभियान ने सिंगाही के एक बिरियानी सेंटर से अंग्रेजी व देशी शराब बरामद हुई है जिसके बाद पकड़े गए अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कस्बें मे बीती मंगलवार की रात सिंगाही पुलिस एवं आबकारी इंस्पेक्टर गिरीश कुमार के द्वारा शराब विक्रेताओं पर छापेमारी कार्रवाई की गई जिससे शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और पुलिस एवं आबकारी विभाग की छापामारी अभियान में सिंगाही के सुनील बिरियानी सेंटर पुलिस एवं आबकारी विभाग को 40 पव्वे देशी शराब एवं 12 पव्वे अंग्रेजी शराब के मिले पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में लेकर शराब की बिक्री कर रहे सुनील कुमार एवं अजय कुमार निवासी सिंगाही को पकड़ कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया की यह बिना लाइसेंस के चोरी-छिपे अपने बिरियानी सेंटर की दुकान में शराब की बिक्री अवैध तरीके से कर रहे थे।इनलोगों पर धारा 60 एवं 63 का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments