गौशाला को सुचारू रूप से चलाने हेतु समीक्षा बैठक हुई
लखीमपुर खीरी Jun 01, 2021 at 09:02 PM , 136निघासन खीरी। विकासखण्ड निघासन के तेजतर्रार एवम अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ खण्ड विकास अधिकारी आलोक वर्मा द्वारा गौशाला के सम्बंध में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं सचिव ग्राम, रोजगार सेवकों के साथ बैठक की गयी, जिसमे गौशाला को सुचारू रूप से चलाने हेतु हरे चारे, शेड, भूसा स्टोर, चोकर दाना और छाए की व्यवस्था की समीक्षा की। इस अवसर पर पशु चिकत्साअधिकारी अवधेश पटेल, सहायक विकास अधिकारी(पँचायत) राम लाल राना, सचिव आकाश अवस्थी, विनय मौर्य, पवन द्विवेदी, ग्राम रोजगार सेवक संजय गुप्ता, विनोद कुमार, मो सफीक उपस्थित रहे।
चैकी से बीस मीटर की दूरी पर शराब की दुकान में चोरी
लखीमपुर खीरी। थाना गोला गोकर्ण नाथ की चैकी अलीगंज के निकट सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपये की शराब चोरी की अंग्रेजी शराब संचालक नत्थू लाल पुत्र पेमन निवासी गोला गोकर्ण नाथ ने बताया मेरी अंग्रेजी शराब की दुकान अलीगंज चैकी से लगभग 20 मीटर की दूरी मेन रोड के निकट संचालित होती है जिसमें चोरों ने लाखों की अंग्रेजी शराब व नगदी सहित चोरी की जब शराब व्यवसाई सुबह अपनी दुकान खोलने के लिया गया तो उसने देखा कि दुकान के ताले वहां पर टूटे हुये पड़े थे उसने चैकी पर सूचना देकर वहां से पुलिस ले जाकर उनके सामने दुकान खुलवाया तो उसमें देखा कि शराब की भरी हुई पेटियां गायब उसने तत्काल प्रभाव से प्रार्थना पत्र के माध्यम से चैकी को अवगत कराया परंतु अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया इससे पूर्व में शराब की दुकान पर कार्य करने वाले सेल्स मेन को पुलिस ने शराब में पानी मिलाकर बेचते हुये चैकी के सिपाहियों ने पकड़ा था जब कि सिपाही अलीगंज मौर्य व एक और लगातार अखबार की सुर्खियों में कई दिनों तक बने रहे सेल्स मैन को चैकी पर ले जा कर जेल भेजने की धमकी देकर सेल्स मेन से सांठगांठ करके उस से धन उगाही करते हुये छोड़ दिया और उच्च अधिकारियों को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी उसके कुछ दिन बीतने के बाद शराब की दुकान में चोरी हो गई चोरी का मुकदमा लिखाने के लिये शराब व्यवसाई लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा परंतु अब तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया।
युवाओं के वैक्सीनेशन का शुभारंभ
लखीमपुर खीरी। महिला चिकित्सालय में 18 साल वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीनेशन का शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि खीरी लखीमपुर जितेंद्र त्रिपाठी, जीतू एवं भाजपा युवा नेता जिला सहकारी बैंक संचालक सांसद पुत्र डॉक्टर डॉ अभिमन्यु मिश्रा ने फीता काटकर किया तथा वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ कराया और लोगों को जागरूक होकर ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने की अपील की।
एसडीएम ने लिया कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा
निघासन-खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एसडीएम ओपी गुप्ता ने कोविड-19 वैक्शीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण व लोगो के कोविड-19 वैक्शीन लगवाने की प्रगति रिपोर्ट भी देखी।आज से सीएचसी में रोज सौ लोगों को कोविड-19की 18-45 की उम्र की वैक्शीन लगेगी व 45से उपर के उम्र दराज लोगों को भी सीएचसी मे वैक्शीन उपलब्ध रहेगी व रोज लगाई भी जायेगी।इस दौरान सीएचसी अधीक्षक लाल जी पासी वरिष्ठ लिपिक कुलदीप मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments