15 जून तक किट बंटवाएगी कांग्रेस-प्रहलाद
लखीमपुर खीरी Jun 01, 2021 at 09:00 PM , 105लखीमपुर खीरी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में डिजिटल धरना प्रदर्शन हुआ। इसमें एक मंत्री के द्वारा अपने भाई को ही गैर संवैधानिक ढंग से सरकारी नौकरी देने के संबंध में उच्च जांच की मांग की गई। छात्रों के वैक्सीनेशन के बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा कराए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने गांव गांव घर कोविड-19 की दवाओं की किटें अपने 15 ब्लॉक अध्यक्षों को सौपी हैं। दवाई के किटों को ब्लॉक अध्यक्ष अपनी देखरेख में प्रभारी सचिव, प्रभारी महासचिव, न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं संगठनों के अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को साथ लेकर प्रत्येक गांव में पहुंचकर डॉक्टरों के द्वारा लिखे हुए पर्चे के आधार पर या डॉक्टर की परामर्श पर वितरण कराया जाएगा। 15 जून तक अनवरत जारी रहेगा। हर एक ब्लॉक में किट वितरण कार्य का अवलोकन संभावित प्रत्याशी गणों को करना है। सभी 15 ब्लॉकों में हेल्प डेस्क नंबर एवं नाम पहले से ही प्रचारित किए जा चुके हैं फिर भी जानकारी के लिए प्रपत्र को पुनः जारी किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी ब्लॉक अध्यक्ष के अलावा शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी जिला महासचिव रवि तिवारी, राजेश अवस्थी धौरहरा, मोहन चंद्र उप्रेती निघासन, युवा नेता रियाज अहमद मोनू, पंकज शुक्ला एडवोकेट, युवा नेता अमित गुप्ता गोला, सुभाष शुक्ला, साद भाई, मोहित श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता इम्तियाज अली, युवा नेता वरुण चैधरी व रवि गोस्वामी सहित कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments