आंधी में गिरे सेमल के पेड़ से बाल बाल बचे रेल कर्मचारियों के परिजन

लखीमपुर खीरी , 135

गौमैलानी-खीरी। मौसम के बदलते मिजाज के चलते मंगलवार की सुबह रेल कर्मचारी वजनीत सिह राणा व प्रताप सिंह राणा जिनका आवास के मध्य खडा  विशालकाय सेमल का पेड़ टूट कर गिर गया। लोगों ने बताया कि इस पेड़ के गिरने की आशंका को लेकर रेल्वे कर्मियों ने अपने उच्चाधिकारियों को पेड की डाले कटवाने व छटवाने को लेकर कई बार मौखिक रूप से कहा। 11 मई को भी प्रार्थना पत्र दिया। पीडित रेल कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारियो ने इस पर कोई भी ध्यान नही दिया। आज सुबह पेड गिरने से उनके परिवार के लोग बाल बाल बचे है। पेड गिरने से आवास की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है तथा इन पीडित कर्मचारियों का परिवार काफी सदमे मे है। घटना की सूचना पर अन्य रेल कर्मचारियों के परिजन भी वहा पहुंच कर उच्चाधिकारियों से पेड कटवाने माग कर रहे थे।

गरीबों को पहुंचा रहे मदद
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। क्षेत्र में करोंना वायरस के चलते जहां एक तरफ देश में लोग आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इससे जूझने वालों की मदद के लिए आगे आने वाले लोगों की भी कमी नहीं है। ऐसे जरूरतमंद में दिहाड़ी मजदूर जो कि रोज कमाते और खाते है जिनका लॉकडाउन के चलते दो वक्त की रोटी के लिए काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों की मदद के लिए सामने  आये सपा से जिला पंचायत सदस्य तथा ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष वारिस अली अंसारी ने आगे बढ़कर मदद करने के लिए अपने कदम बढ़ाएं हैं। जिसमें जरूरतमंदो के लिए राशन की किट बनाकर  जिसमें आवश्यकतानुसार सामग्री रखकर गरीबों को मुहैया कराने का संकल्प लिया है जिसकी पहल कर चुके हैं। इस मौके पर नन्द किशोर भार्गव, मोहम्मद आसिफ, टीटू सिंह व लाल मोहम्मद अंसारी सहित  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top