पुलिस ने तीन को स्मैक व नेपाली करेंसी के साथ पकड़ा 50 ग्राम स्मैक, 99600 नेपाली व 12700 भारतीय रुपया बरामद इनोवा कार भी बरामद
लखीमपुर खीरी Jun 01, 2021 at 08:59 PM , 163लखीमपुर खीरी। थाना तिकुनिया पुलिस द्वारा मंगलवार को गुरुनानाक तिराहा से वाहन चैकिंग के दौरान विक्रम, गुरजन्ट व आफताब को एक इनोवा गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक, 99600 नेपाली रुपया व 12700 भारतीय रुपया बरामद किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना तिकुनिया पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विक्रम सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी बेलापरसुआ थाना चन्दन चैकी, गुरजन्ट सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी बेलापरसुआ थाना चन्दन चैकी व आफताब पुत्र तहब्वर निवासी इच्छानगर थाना सिंगाही के रूप में हुई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां ज्ञान प्रकाश तिवारी, उप निरीक्षक हेमन्त कटियार, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र पाल, कांस्टेबल रिंकू पाल, राजकुमार व विनोद मिश्रा शामिल रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments