डीएम-एसपी ने देशी, विदेशी व बीयर की दुकानों पर मारा छापा आबकारी अधिकारी व गठित समितियों ने भी चेक की लाइसेंसी दुकाने
लखीमपुर खीरी May 30, 2021 at 09:39 PM , 181लखीमपुर खीरी। रविवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय दुल के साथ एलआरपी स्थित मॉडल शॉप एवं मेला रोड स्थित देशी शराब की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर व आबकारी निरीक्षक (सदर) पंकज विवेक मौजूद रहे। उन्होंने मॉडल शॉप में मौजूद बोतलों का बारकोड चेक किया। स्टॉक पंजिका को भी देखा। इसके बाद मेला रोड पर स्थित देसी शराब की दुकान पर जा पहुंचे। जहां डीएम-एसपी ने गंदगी देखकर घोर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए दुकान को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। वही स्टॉक रजिस्टर समेत बारकोड की जांच की। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने तहसील सदर, गोला व मोहम्मदी के देसी, विदेशी व बियर की दुकानों पर सघन छापेमारी की। उन्होंने शराब की दुकानों पर मौजूद ग्राहकों से भी वार्ता की। इस दौरान ग्राहकों ने प्रिंट रेट पर शराब मिलने की पुष्टि की। लाइसेंसी दुकानदारों के अभिलेख एवं स्टॉक कभी गहनता से परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर शराब विक्रय पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। श्री दिनकर ने निरीक्षण के दौरान देसी शराब की दुकानों पर गंदगी मिलने पर कड़ी फटकार लगाई। वहीं प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाये जाने के क्रम में डीएम एसपी के दिशा निर्देश व जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत रविवार को पूरे जिले में अभियान चला। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 पंकज विवेक द्वारा ग्राम चिमनी थाना खीरी में दबिश एवं 10 देशी शराब दुकान, 03 विदेशी मदिरा दुकान और 2 बीयर दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रुद्र कांत मिश्र मय स्टाफ व थाना पसगवां स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से ग्राम सुखबसा थाना पसगवां में दबिश दी एवं साथ ही 10 देशी शराब दुकान, 04 विदेशी मदिरा दुकान और 03 बीयर दुकानों का औचक निरीक्षण क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल व जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने किया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार मय स्टाफ और तिकोनिया एसओ ज्ञान प्रकाश व उपनिरीक्षक हुसैन रिजवी के साथ मय स्टाफ संयुक्त रूप से ग्राम रघुनगर, मझरा एवं कड़िया में दबिश दी। साथ साथ 04 विदेशी मदिरा दुकानों, 05 देशी शराब दुकानों व 04 बीयर दुकानों का औचक निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 केपी सिंह व क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने ग्राम पंजाब घाट चैराहा थाना संपूर्णानगर में दबिश दी और आबकारी दुकानों 07 देशी शराब, 06 विदेशी मदिरा दुकान एवं 03 बीयर दुकानों का औचक निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 पंकज विवेक ने ग्राम सहसपुर थाना गोला में दबिश दी। दबिश के दौरान आबकारी दुकानों 10 देशी शराब दुकानो, 02 विदेशी मदिरा दुकान और 01 बीयर दुकानों का औचक निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 रुद्र कांत मिश्र व एसडीएम मितौली दिग्विजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मितौली संदीप सिंह के साथ संयुक्त रूप से आबकारी दुकानों 01 देशी शराब दुकानों, 01 विदेशी मदिरा दुकान, 01 बीयर दुकानो का औचक निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-7 संजय कुमार, एसडीएम धौरहरा, क्षेत्राधिकारी धौरहरा पीएन दुबे व प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल के साथ संयुक्त दबिश दी गई। मौके पर 01 देशी शराब, 01 विदेशी मदिरा दुकान और 01 बीयर दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि जनपद में कुल 427 लीटर अवैध कच्ची शराब और 12500 किग्रा लहन बरामद किया गया। लहन मौके पर बरामद कर नष्ट कर दिया गया। कुल 17 अभियोग पकड़े गए जिनमे से 8 गिरफ्तार किए गए और 2 जेल भेजे गए। साथ ही साथ जनपद में आबकारी दुकानों का क्षेत्र में स्थित आबकारी निरीक्षको और एस डी एम सदर, एस डी एम धौरहरा और एस डी एम मितौली एवं जिला आबकारी अधिकारी खीरी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिनमे 31 देशी शराब दुकान, 22 विदेशी मदिरा दुकान व 15 बीयर की दुकाने शामिल है।
क्षेत्र सदैव रवि गुप्ता का आभारी रहेगा
लखीमपुर खीरी। पलिया के रियल हीरो आप लोगों को सलाम यह वह पलिया क्षेत्र के नायाब हीरे हैं जिन्होंने संकट के समय में रवि गुप्ता द्वारा बनाए गए बेहतरीन डॉक्टरों के पैनल में शामिल होकर जो रात दिन लोगों को निस्वार्थ एवं निशुल्क सेवाएं देकर लोगों के जीवन बचाने का कार्य किया है। अपनी प्रतिभा से पलिया क्षेत्र के लोगों को फोन पर निशुल्क परामर्श देकर स्वास्थ्य लाभ कराने का कार्य किया है। जिसकी वजह से सैकड़ों लोग आज स्वस्थ भी हैं और बड़ी बीमारी से ग्रसित होने से बच गए। हमें गर्व है कि उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह पलिया की धरती के लाल है मैं सभी सम्मानित पलिया नगर व क्षेत्र वासियों की तरफ से आप सभी सम्मानित डॉक्टर बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं । यह पलिया नगर व क्षेत्र सदैव आपका ऋणी रहेगा और लगातार जो आप सेवाएं दे रहे हैं उसके लिए हम सदैव आपके कर्जदार रहेंगे अपना क्या होता है यह आप ने कर दिखाया पुनः आपको सभी पलिया क्षेत्र वासियों की तरफ से हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए हमें बड़ी प्रसन्नता हो रही है आप सच में पलिया के नायाब हीरे हैं। शीघ्र ही जब सब कुछ सामान्य होगा मेरे द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर आप सभी को एक बड़े मंच पर सभी नगर वासियों के बीच में, नगर व क्षेत्र वासियों की तरफ से आप सभी को सम्मानित किया जाएगा।
खाद के लिए दर दर भटक रहे किसान
जिंक न लेने पर खाद भी नहीं दे रहे दुकानदार
बिजुआ-खीरी। वर्तमान में चल रहे किसानों पर महासंकट के चलते जहां किसान बहुत ज्यादा लाचार व असहाय स्थिति में हैं ऐसे में कुछ दुकानदार उनकी मजबूरी का फायदा उठाने के लिए खाद और अन्य कृषि योग्य सामान पर ओवररेट लगा कर बिक्री कर रहे हैं वहीं किसान भी मजबूर है अपनी फसल को अच्छी बनाने के लिए और मजबूरी वश उसे दुकानदारों के मनमानी से समझौता करना होता है थोड़ा सा भी विरोध करने पर दुकानदार साफ मना कर देते है यह हाल कमोबेश पूरे जिले में बना हुआ है ।किसानों ने अपने दर्द में बताया कि हम लोग लॉकडाउन तथा फसलों के कम रेट मिलने और सरकार की उदासीनता के शिकार हैं ऐसे में इन दुकानदारों को अपनी जेब भरने का अवसर मिला हुआ अब जो छोटे किसान हैं और आर्थिक रुप से कमजोर हैं उनके लिए खाद और अन्य जरूरी पोषक तत्व खरीदना बहुत मुश्किल है क्षेत्र में खाद की बोरी पर ₹30 प्रति बोरी ज्यादा देने की बात भी किसानों ने बताई वहीं शासन प्रशासन को भी बराबर अवगत कराया जा रहा है कि किसानों उनकी फसलों का उचित रेट व खेती व उसमें काम आने उर्वरकों पर ओवर रेट और कालाबाजारी संबंधित समस्या को संज्ञान में लेकर किसानों की समस्या का समाधान करें। 1-इस संबंध में युवा किसान यूनुस अली अंसारी ने बताया की हम दुकान पर खाद लेने गए थे जब दुकानदार ने साथ में जिंक लेने की बात कही लेकिन जिंक हमारे पास पर्याप्त मात्रा में भी उपलब्ध थी इसलिए हमने असमर्थता जताई तो दुकानदार ने खाद ना होने के बात कही। 2- दौलतापुर के किसान रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मेरे क्षेत्र में तो दुकानदार ₹400 तक एक बोरी खाद का रेट लगा कर दे रहे। और हम किसान मजबूर होकर ले रहे हैं। 3 पड़रिया तुला के किसान ओमकार ,दिनेश बंगाली, रविखन्ना आदि समेत कई किसानों ने बताया कि यह समस्या बारिश होने के कारण हुई है क्योंकि हर किसान को बारिश के बाद खाद चाहिए इसीलिए किल्लत के चलते रेट बढ़ाया जा रहा है ।






_page-0001.jpg)
























Comments