दिवंगत शिक्षकों के लिए आवाज उठाएगी अटेवा

लखीमपुर खीरी , 117

लखीमपुर खीरी। अटेवा लखीमपुर जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों  की वर्चुअल बैठक में मृतक शिक्षकों कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। 1 जून को उनको न्याय दिलाने हेतु  सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जायेगा। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष व एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ने बैठक में पूरी टीम का मार्गदर्शन किया। कुम्भी ब्लॉक के संयोजक राजीव वर्मा के मनोनयन की घोषणा की। साथ ही अटेवा की आगामी रणनीतियों पर तथा ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर व्यापक विचार-विमर्श करते हुए निर्देश दिया। प्रदेश संयुक्तमंत्री संन्दीप वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। संन्दीप वर्मा ने बताया कि दिवंगत शिक्षकों कर्मचारियों के परिवारी जनों के लिए सरकार से एक करोड़ की सहायता राशि, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, बच्चों की निशुल्क शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार ले एवं पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य  ने कहा कि अटेवा सदैव संघर्षरत रहा है। परिस्थितियां कैसी भी रही हो परंतु हर हाल में उनके लिए लड़ा और खड़ा रहा।  सदैव तन मन धन से साथ दिया।  कोराना संकट जैसी वैश्विक महामारी को देखते हुए  दीर्घकालीन कार्ययोजना बनाकर लोगों की मदद करने का फैसला किया गया है। इसी सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष विजय बन्धु ने  अटेवा सहयोग सहायता प्रकोष्ठ के गठन की भी घोषणा की है।  जिला कोषाध्यक राजेश पांडेय व जिला सहसंयोजक सुरेंद्र मौर्य ने बताया कि 1 जून को दिवंगत शिक्षकों कर्मचारियों को ऑनलाइन श्रद्धांजलि देते हुए एक निश्चित समय के अंदर न्याय देने के लिए ट्वीटर पर अभियान चलाया जायेगा। जिला सहसंयोजक ओम प्रकाश, जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण दीक्षित ने सरकार पर शिक्षकों कर्मचारियों के साथ लगातार उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी डा. कमल किशोर मौर्य ने किया।

 

Related Articles

Comments

Back to Top