अधिक जलभराव के कारण निकासी की दिक्कत सरकार के दावे फेल करती नजर आ रही कैमहरा फरधान लिंक मार्ग

लखीमपुर खीरी , 104

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड लखीमपुर के ग्राम कैमहरा मे अधिक जलभराव होने के कारण निकासी की खास दिक्कत है यह सड़क मोहम्मदी से लखीमपुर व गोला से लखीमपुर दोनों हाईवे को मिलाती है इस सड़क पर प्रतिदिन सौ से अधिक वाहनों का आवागमन होता है फिर भी सड़क का हाल बद से बदतर बना हुआ हैद्य एक तरफ सरकार गड्ढा मुक्त सड़क होने का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर यह सड़क भारी भारी गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और अधिक जलभराव होने के कारण लोगों को निकल पाना बहुत मुश्किल है अधिक जलभराव व कीचड़ होने के कारण इस पर निकल पाना बहुत मुश्किल है जबकि इस सड़क की कई बार लिखित शिकायत जिले के कई आला अधिकारियों को दी गई लेकिन आज तक इस सड़क पर किसी अधिकारी की नजर नहीं पड़ रही है कोविड-19 महामारी के चलते साफ-सफाई व स्वच्छता मिशन का अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सड़क पर भरे गंदे पानी से और अधिक संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई हैद्य इस सड़क के बदतर हालात को देखते हुए जनता में काफी आक्रोश है ग्रामीणों का आरोप है यदि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत न कराई गई तो सभी लोग एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे व आला अधिकारियों का घेराव भी करेंगे।

 

Related Articles

Comments

Back to Top