लावारिस ट्राली को ग्रामीणों ने रोड़ से हटाया
लखीमपुर खीरी May 30, 2021 at 09:40 PM , 112निघासन खीरी। देवीदीन पुरवा के पास टायर फट जाने से ट्रेक्टर ट्राली स्वामी ने दूसरी ट्राली में गेहूं लेकर चला गया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद ट्राली नही ले गया। दो दिन पहले नैनापुर परौरी के बाइक सवार टकरा जाने से काफी चोटिल हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत अस्पताल भेजवाया था। इसके बाद इरिक्शा भी टकराया और शाम को साइकिल सवार भी चोटिल हुआ लेकिन ट्राली मालिक ने आज भी सुध नही लिया। आज ग्रामीणों ने ट्रेक्टर लाकर ट्राली को किनारे किया। इस दौरान मुल्लूराम ठाकुर राजकिशोर राजेश रामपाल आदि लोग मिलकर ट्राली को किनारे किया।
दहेज मांगने का मुकदमा दर्ज
गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना कोतवाली गोला के एक ग्रामीण ने गांव के ही युवक पर भतीजी को प्रेम प्रसंग में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबध बनाने, फिर शादी का दबाव बनाने व शादी तय किये जाने पर दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली गोला के एक ग्राम निवासी चाचा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव का ही मोहित उर्फ मुकुट बिहारी पुत्र चन्द्रभाल ने पहले उसकी नाबालिग भतीजी को प्रेम संबंध में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबध बनाये। मामला खुलने पर शादी का दबाव बनाया। परिवार वालों ने विवाह भी तय कर दिया। विवाह तय हो जाने के बाद मोहित ने दहेज की मांग को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। आरोप है कि वह मारपीट करने की धमकी भी देता है। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है।






_page-0001.jpg)
























Comments