सालों से अवैध शराब पर अंकुश का दावा आज अभियान चला तो खुली पोल
लखीमपुर खीरी May 29, 2021 at 08:33 PM , 120लखीमपुर खीरी। अलीगढ़ कांड के बाद आज दिन भर जिले में अवैध शराब के अड्डो पर ताबड़तोड़ छापे पड़े। करीब 122 दुकानों का भी निरीक्षण हुआ। 900 लीटर अवैध कच्ची शराब व 17900 किग्रा लहन बरामद किया। लहन मौके पर बरामद कर नष्ट कर दिया गया। कुल 22 आरोपी पकड़े गए। जिले में आबकारी अधिकारी बराबर अवैध शराब पर नियंत्रण का दावा करके वाहवाही लूटने का प्रयास करते है। आज जब शासन के निर्देश पर अभियान चला तो 900 लीटर अवैध शराब कहां से आ गयी। इतनी शराब कितनी जनसंख्या को मौत के मुह में ले जा सकती थी,इसका जवाब तो आबकारी विभाग ही देगा।
सरकार के कुप्रबंधन से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली सपा की सदस्यता-जावेद
पलिया कलां खीरी। कोरोना काल में सरकार के कुप्रबंधन के चलते भाजपा सरकार से लोगों का मोह भंग होने लगा है। पलिया विधानसभा में भारी संख्या में मतदाता भाजपा से नाराज हैं। इसी क्रम में पलिया देहात के भाजपा बुथ अध्यक्ष अवध राम लोधी पुत्र रामप्रसाद लोधी एवं अरुण कुमार भार्गव पुत्र सियाराम निवासी ग्राम पलिया खुर्द ने विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की जॉइनिंग की। इस मौके पर पलिया विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर ने कहा कि भाजपा ने अपने पूरे कार्यकाल में सपा की उपलब्धियों को अपना बताने में गुजार दिए। भाजपा के पास पलिया विधानसभा में बताने के लिए कुछ भी नहीं है। इस सरकार में कोरोना काल में जिन लोगों ने अपने परिवार के लोगों को खोया है वह लोग यह समय कभी नहीं भूलेंगे। आपको बता दें कि अवध राम लोधी भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के बूथ के अध्यक्ष थे। इस मौके पर पलिया के नगर अध्यक्ष जीएस वालिया नगर पालिका परिषद के चेयरमैन महमूद हुसैन खान, पूर्व अध्यक्ष नगर महेंद्र गुप्ता, वर्तमान में बीडीसी सदस्य अब्बास गाजी, दीपा भाई, जग्गा सिंह, जय मोहम्मद, कलीम, आरिफ खान, कमलेश श्रीवास्तव, मोबीन अहमद, मनोज विश्वकर्मा एवं तमाम पार्टी के साथी मौजूद रहे।
जान की परवाह किए बिना जिम्मेदारी निभा रहा सीएचसी स्टाफ
ढखेरवा खीरी। कोरोना महामारी में कई लोग मौतें के मुंह में समा चुके हैं। तमाम लोग जिंदगी की जग लड़ रहे हैं। ऐसे सबसे बड़ी जिम्मेदारी डॉक्टरों पर है। रमियाबेहड़ अस्पताल में तैनात लैब इंचार्ज रमेश, अजमत अली, विनोद, प्रकाह हिमांशु व स्टाफ नर्स जी जान से कोरोना की जांच में जुटे हैं। पिछले साल भी महामारी के दौरान अपनी जिम्मेदारियां निभाईं थीं। उन्होंने बताया जांच करना और खुद को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती है। महामारी के दौरान उन्होंने एक दिन की छुट्टी नहीं ली है। हास्पिटल के साथ गांव-गांव पहुंच कर महामारी में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सुभाष वर्मा अधीक्षक रमियाबेहड सीएचसी लैब इंचार्ज रमेश सुरेश पंकज अस्थाना राजकुमारी ने पायनियर संवाददाता को बताया कि हमारा स्टाफ मेहनत से कार्य कर रहा है। गांव गांव जाकर महामारी की रोकथाम के अपना सहयोग प्रदान कर रहा है।
चैधरी चरण सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। देश के पांचवे प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि नगर कार्यालय में नगर अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य वारिस अली अंसारी के आवास पर मनाई गई। इस अवसर पर वारिस अली ने चैधरी साहब के चित्र पर माल्यर्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
सपा नगर अध्यक्ष वारिस अली ने कहा कि चैधरी साहब के विचार थे कि देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है। ऐसी महान सोच वाले नेता को हम नमन करते हैं और किसानों को अन्नदाता मानते हुए किसानों के हित में सदैव अच्छे कार्य करेंगे। इस मौके पर सपा युवा नेता मृदुल शुक्ला, देव आदेश गुप्ता, जलीश अंसारी, सोम चन्द्र प्रजापति, लाल मोहम्मद अंसारी, लियाकत हुसैन व डॉ. अनीस आदि लोग उपस्थित रहे।
हिन्दी पत्रकारिता दिवस का कार्यक्रम स्थगित
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। प्रेस जर्नलिस्ट आॅफ इण्डिया द्वारा 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम कोरोना महामारी के चलते पदाधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद इस साल स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी संस्थाध्यक्ष अनंग वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना महामारी के चलते लोगों की जान गंवानी पड़ रही है। ऐसी हालत में 30 मई को होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। हालत सामान्य होने के बाद आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments