भैंस नहलाने गया किशोर शारदा नहर में डूबा

लखीमपुर खीरी , 107

लखीमपुर खीरी। घाघरा से निकली शारदा  सहायक नहर में आज रविवार दोपहर भैंस नहलाने गया  एक किशोर  गहरे पानी में  डूबकर  गया था। जिसे चैकी इंचार्ज पढ़ुवा के द्वारा गोताखोरों को बुलाकर शव को बरामद कराया गया बताया जाता है कि गांव शिवलाल पुरवा निवासी सोहनलाल मौर्य का 15 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार मौर्य रविवार दोपहर पास के शारदा नहर में भैंस नहलाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक  राजेश कुमार  भैंस को तेराकर नहर के दूसरी तरफ ले जा रहा था तभी उसके हाथ से  भैंस की पूंछ छूट गई और वह गहरे पानी में डूब कर लापता हो गया था। जिसकी सूचना पढुवा चैकी को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस टीम जिन्होंने तुरंत गोताखोरों को सूचना देकर बुलवा लिया तलाश कर शव को बरामद किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top