उपजिलाधिकारी गोला ने मैलानी पहुंच कर किया विकास कार्यों का निरीक्षण

लखीमपुर खीरी , 153

मैलानी-खीरी। उपजिलाधिकारी गोला अखिलेश यादव ने नगर मैलानी मे नगर पंचायत विभाग द्वारा कराए जा निर्माण कार्यो का निरिक्षण किया। निर्माण कार्यो में मानक के अनुसार ही सामग्री का उपयोग किया जाए। यदि किसी तरह की कोई गडबडी पाई गई तो निर्माण कार्य कराने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सत्यवती अधिशाषी अधिकारी बृजेश कुमार सविता अधिशासी अभियंता नागेश कुमार सिंह व सभासदगण सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

शराब बनाते चार युवक गिरफ्तार
गोला गोकर्णनाथ-खीरी।थाना कोतवाली गोला पुलिस ने अवैध शराब बनाते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।
थाना कोतवाली गोला पुलिस के अनुसार निरीक्षक अवधेश कुमार यादव आरक्षी संजय कुमार शीतल प्रसाद ब्रजनाथ मौर्य सोहित कुमार लक्ष्मीकांत ने ग्राम रसूलपुर के निकट नहर पुलिया के पास अवैध कच्ची शराब बनाते हुए सुरेश पुत्र नत्थू दिलीप कुमार पुत्र मलाई प्रवेश पुत्र सन्यासी विजय पाल पुत्र मिश्री निवासीगण कल्लू पुरवा थाना गोला को 80 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

Related Articles

Comments

Back to Top