सीएम युवा स्वरोजगार योजना हेतु 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखीमपुर खीरी , 130

लखीमपुर खीरी। यूपी के शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु उप्र सरकार मुख्यमन्त्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित कर रही है। उक्त आशय की जानकारी उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने दी। उन्होंने योजना की पात्रता एवं शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक उप्र का मूल निवासी होना चाहिए, उसकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कृल अथवा समकक्ष होना चाहिए। आवेदक किसी भी राष्ट्रीय बैंकध्वित्तीय संस्थाध्सरकारी संस्था का चूककर्ता नहीं होना चाहिए। आवेदक द्वारा चयनित उद्यम यदि उत्पादन क्षेत्र में है, तो परियोजना लागत 25 लाख रुपए तथा सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए। सामान्य जाति के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत तथा आरक्षित श्रेणी (अनु.जा. अनु.जन.जा. अ.पि.वर्ग अल्पसंख्यक महिला दिव्यांग) हेतु परियोजना लागत का 5 प्रतिशत स्वंय का अंशदान लगाना होगा। इस योजना में परियोजना लागत का 25 प्रतिशत मार्जिन मनी दी जायेगी जो, दो वर्ष उद्यम संचालन पर अनुदान में बदल जायेगी। योजना के अन्तर्गत मात्र उत्पादन एवं सेवा क्षेत्र के ही उद्यम आच्छादित होंगे। आवेदक द्वारा पूर्व में संचालित प्रधानमन्त्री रोजगार योजना वर्तमान में संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमन्त्री रोजगार योजना, या केन्द्र अथवा राज्य द्वारा संचालित अन्य किसी स्वरोजगार योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त नहीं किया गया हो। आवेदक अथवा उसके किसी परिवार के अन्य सदस्य द्वारा योजना के तहत केवल एक ही बार लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आवेदक,द्वारा पात्रता शर्तों को पूर्ण करने के सम्बन्ध में शपथपत्र प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि उद्योग/उद्यम स्थापित करने के इच्छुक जनपद के शिक्षित बेरोजगारों (नवयुवकों व नवयुवतियों) से वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु 15 जून 2021 तक आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते है। योजनान्तर्गत अन्य विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, राजापुर, लखीमपुर-खीरी से सम्पर्क कर सकते हैं।

 


गरीबों एवं दिहाड़ी मजदूरों को वारिस अली ने राशन दिया
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। तहसील गोला में सपा नेता ने गरीबों में राशन सामग्री वितरित की। गरीबों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।  प्रदेश में लॉक डाउन के  दौर में गरीब परिवार, रेहड़ी मजदूर, रोजमर्रा मजदूरों का जीवन बहुत ही कठिन हो गया है। गरीब रोजी रोटी के लिए परेशान है। न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार किसानों मजदूरों के लिए कुछ भी नहीं कर रही है जो कुछ कर रही है वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। पात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान नगर अध्यक्षध्जिला पंचायत सदस्यध्अध्यक्ष ह्यूमन वेलफेयर फॉउंडेशन के अध्यक्ष वारिस अली अंसारी ने नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ में गरीब, मजदूर लोगों को राशन वितरण किया। साथ मे सोमचन्द्र प्रजापति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष गोला, नंद किशोर भार्गव, लाल मोहम्मद, आदेश गुप्ता, आसिफ अली अन्सारी, टीटू सिंह व मोहम्मद यूसुफ आदि लोग उपस्थित रहे।

विधायक और सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण
लखीमपुर खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली का कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू व मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखीमपुर मनोज अग्रवाल ने गत दिवस निरीक्षण किया। मितौली सीएचसी को गोद लिया और 40 लाख की लागत से ऑक्सीजन प्लांट अपनी विधायक निधि से लगाने की स्वीकृत प्रदान की।  कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मितौली में 15 बेड का कोविड अस्पताल बनाएं जाने के निर्देश दिए गए। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर रोकने के लिए मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेते हुए कहा कि मितौली सीएचसी में 40 लाख की लागत से अपनी विधायक निधि से आक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी देने के साथ 15 बेड का कोविड अस्पताल बनाने के सख्त निर्देश जारी किए और कोविड 19 महामारी को रोकने के लिए अब मितौली अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी नहीं होगी। उसके साथ-साथ कई डॉक्टर करोना की चपेट में आने के कारण एएन चैहान डॉक्टर की तैनाती की मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वीकृत प्रदान  की गई। बहुत पहले से मितौली में एक्स रे मशीन की मांग जनता द्वारा जनप्रतिनिधियों से की जाती रही और मीडिया ने मुहिम चलाकर दो कर्मचारियों की नियुक्ति भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई थी लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते यहां एक्सरे मशीन नहीं लग सकी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक्स रे मशीन लगाने का पूर्ण आश्वासन दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर विधायक ने पहले बाउंड्री वाल की व्यवस्था की थी। अबकी बार में पूरे अस्पताल में इंटरलॉकिंग कराए जाने का आश्वासन दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नोएडा के द्वारा बनाए गए सुलभ शौचालय की जीर्ण हालत को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हटाने के लिए उसकी स्थिति को उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र प्रभारी डॉ एएन चैहान से पत्र लिखकर पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों को कराने के लिए कहा है जिससे अस्पताल में पनप रही गंदगी से शीघ्र निजात मिल सके। विधायक ने मरीजों से जाकर उनके स्वास्थ्य लाख की जानकारी की उसके साथ साथ कोविड-19 वैक्सीन की जानकारी प्राप्त की और कोई व्यक्ति वैक्सीन लगने से वंचित ना रहे । इस अवसर पर डॉ रेनू देवी, बीपीएम तैय्यब सिद्दीकी, फार्मासिस्ट रावत, पंकज वर्मा, शिवेंद्र सिंह व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


दिवंगत शिक्षक को टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने भेजी 20 लाख की मदद
मितौली-खीरी। कोरोना और पंचायत चुनाव के दौरान दिवंगत हुए शिक्षकों के परिवार को भले अब तक उत्तर प्रदेश सरकार ने कोई सहायता न पहुँचाई हो लेकिन उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा बनाई गई टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने लखीमपुर खीरी में कार्यरत शिक्षक स्वर्गीय रवि प्रकाश के परिवार को बेसिक शिक्षा के इतिहास में पहली बार रिकार्ड 20 लाख 05 हजार रुपये की मदद मात्र 6 दिनों में पहुँचाकर सरकार को आइना दिखाने का काम किया है। टीम अपने जुड़े हुए सदस्यो के दिवंगत हो जाने के बाद सीधे उसके परिवार के खाते में अन्य शिक्षकों द्वारा मात्र 100-100रुपए की सहयोग राशि भिजवाती है। टीम अब तक 11 शिक्षकों को लगभग 1 करोड़ 75 लाख रुपये की मदद पहुँचा चुकी है। संस्थापक विवेकानंद का कहना है कि यह बेसिक शिक्षा के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि किसी दिवंगत शिक्षक के परिवार को न्यूनतम समय मे रिकार्ड 20 लाख तक की मदद की जा रही है। सह संस्थापक सुधेश पाण्डेय का कहना है कि शिक्षकों के द्वारा सीधे पीड़ित परिवार के खाते में सहयोग भेजा जाता है। जिससे त्वरित सहायता प्रदान की जा रही है। जिला संयोजक ऋतेश मिश्र का कहना है कि जनपद लखीमपुर के अभी और दिवंगत शिक्षकों का सहयोग टीम करेगी। दिवंगत शिक्षक स्व0 रवि प्रकाश बिजुआ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय देवरिया में तैनात थे, चुनाव प्रशिक्षण के बाद कोरोना हो जाने के कारण उनकी मृत्यु विगत 16 अप्रैल को हो गयी थी। दिवंगत शिक्षक रवि प्रकाश अमरोहा के जलालपुर धना के रहने वाले थे। उनकी पत्नी सरिता गौड़ ने टीचर्स सेल्फ केयर टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया है। टीचर्स सेल्फ केयर टीम संस्थापक विवेकानंद, सह संस्थापक सुधेश पाण्डेय, महेंद्र वर्मा, संजीव रजक, प्रदेश कोर टीम के अवनीश यादव, राजेश पाण्डेय, विवेक मिश्र, फारुख हसन, विपुल मिश्र, बबिता वर्मा, अंकिता शुक्ला, अभिषेक पटेल के साथ लखीमपुर में संयोजक ऋतेश मिश्र, प्रवक्ता नीरज वर्मा, सह संयोजक राहुल बाजपेई, रूबी, पंकज वर्मा, तारकेश्वर, सोनिया, रिपुंजय, सुनील व रिजवान आदि के नेतृत्व में कार्य कर रही है।

 

Related Articles

Comments

Back to Top