देश के किसान काला दिवस मना रहे हैं फुरकान अंसारी

लखीमपुर खीरी , 165

पलियाकलां-खीरी। कृषि प्रधान देश में किसानों को आंदोलन करते हुए आज 6 महीने हो गए लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंगी,इसे देश का दुर्भाग्य कहेंगे कि अपनी जाएज मांगो को लेकर पिछले 6 महीनो से धरना दे रहे किसानों की बात अपने ही देश की सरकार नहीं सुन रही है यह विचार समाजवादी पार्टी के पलिया के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है आज देश के किसान काला दिवस मना रहे हैं किंतु शासन को आज भी किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नही है।पलिया क्षेत्र का किसान गन्ने का पेमेंट न मिलने के कारण अपने घरों की महिलाओं के गहने तक गिरवीं रखकर किसी तरह दिन गुजार रहा है।महाजनों के कर्ज के बोझ के तले दबा किसान आह भी नहीं कर पा रहा है और सरकार अपनी तानाशाही में मस्त है।उन्होंने कहा कि सरकार को देश की रीढ़ की हड्डी किसानों की मांगों को मानकर उनके साथ इंसाफ करना चाहिए।वरना यही किसान सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होंगे। समाजवादी लगातार किसानों के हर आंदोलन को समर्थन कर रही है पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में काली पट्टी बांधकर किसानों को अपना समर्थन दिया इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता जफर अहमद टीटू पूर्व जिला सचिव राजा खान सतीश बाल्मीकि मनोज यादव मोहम्मद हफीज फौजदार सिंह कलीम अंसारी आदि लोग मौजूद रहे संपूर्णानगर क्षेत्र में किसान नेता चरणजीत सिंह लाली इश्तियाक अहमद खान के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया  उत्तर प्रदेश के बॉर्डर गाजीपुर में लगभग पिछले 6 माह से धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा आंदोलन पलिया तहसील का नेतृत्व कर रहे हैं गुरप्रीत सिंह नन्नार की क्षेत्र में लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं।


झांसा देकर 3 साल से प्रेमिका का शारीरिक शोषण करने का आरोप
मैलानी खीरी। मैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर 3 साल से प्रेमिका का शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना क्षेत्र निवासी प्रेमिका ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि गांव के पास के ही एक युवक रविंद्र कुमार पुत्र छेदीलाल निवासी जटपुरा थाना मैलानी ने पहले प्यार किया और फिर शादी का झांसा देकर लगभग 3 साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएएइस दौरान वह 3 माह की गर्भवती भी हो गयी। रविंद्र द्वारा मुझे दवाइयां दी गई जिसके कारण उसका गर्भपात हो गयाएप्रार्थिनी को लगा कि रविंद्र उसको धोखा दे रहा है तो रविंद्र ने उसके साथ अपने परिवार को बिना बताए डेढ़ साल पहले बांके बिहारी मंदिर बाँकेगंज में शादी रचाली। प्रेमिका का कहना है कि उसके प्रेमी रविंदर ने अपने छोटे भाई कुलदीप एवं उसकी पत्नी अनीता जो कि वर्तमान में जटपुरा ग्राम पंचायत की प्रधान है उनके सहयोग से बीती 19 मई को चोरी चुपके दोबारा शादी करने की जानकारी प्राप्त हुईएप्रार्थनी अपने परिजनों के साथ रविंद्र के घर पर गई और जब इस विवाह का विरोध किया तो रविंदर एवं उनके परिवार वालों ने उसके साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया एवं गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है।थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पीड़िता का बयान एवं मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।


गरीब और असहाय लोगों को राशन की दिक्कत
सिंगाही खीरी। लॉकडाउन के दौरान गरीब और असहाय लोगों को राशन की दिक्कत आ रही है। इसके लिए आसपास रहने वाले लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से इन लोगों को राशन मुहैया कराने की अपील कर रहे हैं। राशन वितरण के लिए तहसील प्रशासन के साथ ही  सामाजिक लोग सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से कामकाज बंद होने से हर तबका आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। जिनमें रोजी- रोटी का जुगाड़ करने के लिए सबसे अधिक समस्याओं का सामना गरीब असहाय व निशक्त जनों को करना पड़ रहा है ।ऐसी मुसीबत के समय में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मिली सूचना पर तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्र पांडे, पूर्व चेयरमैन मो कय्यूम, वार्ड नं पांच के सभासद प्रतिनिधि राहुल गुप्ता ने गरीब असहाय महिला मंसूदी बेगम को राशन सामग्री सहित नगद धनराशि देकर मानवता को गौरवान्वित कर रहे हैं। राहूल गुप्ता ने कहा कि इस समय में गरीबों के बीच राशन वितरण से बड़ा कोई धर्म नहीं है। बतातें चले कि मंसूदी बेगम के पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता लतीफ अहमद ने व्हाट्सएप के माध्यम से इनका पता डालकर मदद की गुहार लगा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जानकारी मिलने पर वह गरीब की बढ़ चढ़ कर मदद कर रहे हैं। जिससे यह भूखे न रह जाएं।


नाराज संविदा कार्मिकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का समर्थन
लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की लखीमपुर ईकाई द्वारा जिले भर में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का भी समर्थन प्राप्त है। कर्मचारी सरकार द्वारा सभी संविदा कर्मचारियों को करोना सेवा भत्ता न दिए जाने से नाराज हैं। वहीं अभी तक पिछली हड़ताल के बाद सहमति बनी मांगो पर भी सरकार में अमल नहीं किया है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ लखीमपुर खीरी इकाई ने प्रदेश आवाहन पर जिले भर के कर्मचारियों ने अपने अपने कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर कार्य किया और अपना विरोध जताया क्योंकि कोरोना काल में नियमित कर्मचारियों की भांति संविदा कर्मचारियों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है ऐसे में सिर्फ कुछ लोगों को कोरोना सेवा भत्ता दिया जाना सरकार की अनदेखी है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यह प्रदर्शन 25 मई से 30 मई तक चलना है। जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों की नाराजगी का कारण सरकार द्वारा किया जा रहा पक्षपात है और  कोरोना काल में नियमित कर्मचारियों के साथ ही संविदा कर्मचारियों ने भी अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना के मरीजों की देखभाल की है। कोरोना जांच में सहयोग किया है। दबा बांटने में में सहयोग किया है। आज स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारियों की एक बड़ी संख्या है और पूरे कोरोना कॉल में सभी ने अपनी जान की परवाह किए बिना। लोगों की सेवा की है। हर कर्मचारी ने कोरोना काल में अपनी पूरी सेवा दी है। ऐसे में कोरोना सेवा भत्ता जो 25 परसेंट दिया जाना है वह सभी को मिलना चाहिए।  इस दौरान जिला महामंत्री देवेंद्र पांडे ने बताया कि कर्मचारियों में इस बात की भी नाराजगी है की नियमितीकरण, वेतन विसंगति व समान कार्य समान वेतन सहित कई ऐसे मुद्दे थे जिन्हें लेकर संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश आवाहन पर हड़ताल की थी और उसके बाद संविदा कर्मचारी संघ  व सरकार, स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के बीच इस बात को लेकर सहमति बनी थी कि इन पर सकारात्मक कार्य जल्द किया जाएगा, परंतु बहुत लंबा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक सरकार व अधिकारियों ने इन अहम मुद्दों पर न कोई विचार किया है और न ही कोई सकारात्मक जवाब दिया है यहां भी एक प्रमुख कारण है कर्मचारियों की नाराजगी का। यह प्रदर्शन 25 मई से लेकर 30 मई तक चलना है और सभी कर्मचारी प्रदेश कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।


लॉकडाउन में बेरोजगारी से टूटे युवक ने लगाई फांसी
गोला गोकरननाथ खीरी। शहर के मोहल्ला कुम्हारन टोला में एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक जिला सीतापुर के कस्बा महोली का रहने वाला था और गोला शहर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करता था। लाग डाउन होने के कारण इस समय बिल्कुल बेरोजगार था और उसके पास जीविका के लिए कोई साधन नहीं बचा था। मृतक की पत्नी अक्सर बीमार रहती थी और बेरोजगारी के कारण पति-पत्नी में कई बार तकरार भी हो जाती थी। जानकारी के अनुसार अचल गुप्ता 26 वर्ष पुत्र स्वर्गीय महेश गुप्ता निवासी कस्बा व थाना महोली जनपद सीतापुर विगत लगभग एक वर्ष से गोला के मोहल्ला कुम्हार टोला में ओम प्रकाश मिश्र के मकान में किराए से कमरा लेकर रहता था। मृतक की पत्नी अंकिता गुप्ता ने बताया कि उसके पति गोला में रहकर मेहनत मजदूरी करके परिवार का जीवन यापन करते थे। लाग डाउन के चलते अक्सर उनका काम नहीं लगता था जिस कारण वह परेशान रहते थे और जीविका चलाने में संकट उत्पन्न हो गया था। पत्नी ने बताया कि मंगलवार को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई तो उसने अपने भाई निवासी  मोहल्ला नौरंगाबाद लखीमपुर को फोन करके बुलाया तो उसका भाई उसको गोला आकर अपने साथ लेकर लखीमपुर चला गया। बस स्टेशन तक पत्नी को छोड़ने उसका पति अचल गुप्ता खुद गया था। इसके बाद पत्नी को अचल गुप्ता के फंदे पर झूल जाने की खबर मकान मालिक ने फोन से थी । तब वह गोला पहुंची और उसने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अग्रिम कार्यवाही की मांग की है। बताते हैं कि मृतक बेरोजगारी से तंग था और घर का खर्चा चलाने के लिए कोई व्यवस्था ना होने के कारण पति-पत्नी में कई बार तकरार भी हो जाती थी। मृतक के बच्चे नहीं है।

प्रधान को जातिसूचक गालियां और दी जान से मारने की धमकी
गोला गोकर्णनाथ खीरी। कोतवाली गोला चैकी  अलीगंज और विकासखंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत कुसमौरी में नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान को बीती रात गांव के ही विपक्षी दबंगों ने एक कार्यक्रम से लौटते समय घेर लिया और जात सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। महिला ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर विपक्षी गणों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। विकासखंड बांकेगंज की ग्राम सभा कुसमौरी की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राम बेटी पत्नी संकटा प्रसाद निवासी ग्राम रोशन नगर कुसमौरी ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि बीती रात को गांव में एक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रही थी उसके साथ उसके समर्थक ग्रामवासी गोविंद शुक्ला थे तभी रास्ते में विपक्षी गण उत्तम शुक्ला, संजय शुक्ला, उत्कर्ष शुक्ला, दीपक शुक्ला, लालाराम पुत्र बनवारी लाल ने उस को घेर लिया और जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल सुनकर गांव के और लोग इकट्ठे हो गए तभी विपक्षी गण धमकियां देते हुए चले गए। ग्राम प्रधान का कहना है कि विपक्षी गण ग्राम समाज की बहुत सी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। उनको भय है कि अब हम ग्राम प्रधान बन गए हैं तो वह जमीन उसे छुड़वा लेंगे। इसीलिए विपक्षी कर उन पर दबाव बनाकर उस पंचायत की जमीन का कब्जा नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


अग्नि पीड़ितों की मदद को पहंुचे सपा नेता
गोला गोकर्ण नाथ खीरी। गोला तहसील क्षेत्र के ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत सौखिया में दिनांक 24 मई को जलील अहमद के घर में अचानक  घरेलू गैस सिलेंडर से आग लग गई जिसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया आग लगने पर पड़ोसी और  ग्राम वासियों की मदद के बाद भी कई घंटों के तक पूरी मशक्कत के बाद तथा दमकल  कर्मियों की मदद से आग पर जैसे-तैसे काबू पा लिया गया लेकिन भीषण लगी आग होने से  लाखों का नुकसान हो गया बताते हैं कि  जलीस अहमद  के घर दूसरे दिन शादी थी शादी बारात के लिए की गई खरीदारी का सारा सामान जलकर राख  हो गया  परिवार की सारी गृहस्थी सामान जलकर खाक हो गयी अग्नि पीड़ित परिवार पूरी तरह से  टूट चुका है और आप काफी परेशान है। जैसे ही इसकी सूचना समाजवादी पार्टी के निवर्तमान नगर अध्यक्ष ध्जिला पंचायत सदस्य ध्प्रमुख समाजसेवी वारिस अली अंसारी को मिली वह वहां आनन-फानन में  मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की  आर्थिक सहायता प्रदान  करते हुए सहायता प्रदान की। वारिस अली अंसारी ने  कहा कि इस घटना पर प्रशासन से सहायता का आश्वासन दिया । इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष सोम चंद्र प्रजापति, ग्राम प्रधान पति अजीमुल्ला बरकाती, नंद किशोर भार्गव, वारिस मंसूरी, सवील अहमद अंसारी, रिंकू भार्गव और बहुत से ग्रामवासी मौजूद रहे।


5 दिनों से अधेड़ लापता गुमशुदगी दर्ज
गोला गोकरननाथ खीरी। तहसील गोला थाना मैलानी और पुलिस चैकी बांकेगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलारे पुर निवासी एक 65 वर्षीय ग्रामीण विगत 5 दिनों से लापता है। लापता व्यक्ति के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना मैलानी पुलिस चैकी बांकेगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलारे पुर निवासी दिलीप कुमार पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसके पिता छोटेलाल उम्र 65 वर्ष विगत 22 मई को घर से कहीं चले गए थे। तब से उनका कहीं भी पता नहीं लगा है। परिवार वालों ने सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़ित पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

बांकेगंज पुलिस चैकी इंचार्ज के के यादव ने बताया  छोटेलाल हर्निया की बीमारी से पीड़ित था और वह घर से नाराज होकर कहीं गया है। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


बाढ़ के सुरक्षा कवचों की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे डीएम-विधायक
लखीमपुर खीरी 26 मई 2021। बुधवार की शाम डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने विधायक रोमी साहनी के साथ तहसील पलिया में चल रहे बाढ़ निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जमीनी हकीकत जानी। डीएम ने विधायक रोमी साहनी के साथ पलिया पुल के डाउनस्ट्रीम में शारदा नदी के दाएं किनारे स्थित ढकियाखुर्द, ढकियाकला, शाहपुर ग्राम समूह की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधक कार्यो की रु 632.47 लाख की परियोजना तथा पलिया पुल के डाउनस्ट्रीम में शारदा नदी के दाएं किनारे पर स्थित ढकियाखुर्द, ढकियाकला तथा शाहपुर ग्राम समूह की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधक कार्यों की अतिरिक्त लंबाई की 206.03 लाख की परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम व विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर कुशलक्षेम पूछा। ग्रामीणों ने परियोजना के पूर्ण होने से न केवल खुशी जताई बल्कि विधायक को इस क्षेत्र का वास्तविक शुभचिंतक बताया। एक्सईएन (बाढ़ खंड) राजीव कुमार ने बताया कि परियोजना के तहत 780 मी. लम्बाई की लांचिंग एप्रेन डालने व 16 अदद परक्यूपाईन स्टड बनाने का कार्य एवं अतिरिक्त लंबाई की परियोजना में 230 मीटर लंबाई में एप्रन, 50 मीटर के अंतराल पर 04 नग परक्यूपाईन स्टड बनाने का कार्य निर्माण किया गया। इस कार्य के होने से 03 ग्राम, 05 हजार की आबादी व 168 हेक्टेयर भूमि लाभान्वित होगी। निरीक्षण में उक्त दोनों परियोजनाओ का कार्य गुणवत्तापरक पाया गया। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तटबंधों के अतिसंवेदनशील स्थल, बाढ़ तथा कटान से प्रभावित ग्रामों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में रिजर्व स्टाक के रूप में सीमेन्ट की खाली बोरी, नाॅयलान क्रेट, ब्रिक रोड़ा, बांस बल्ली, परक्यूपाइन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय तथा संवदेनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी की जाय। डीएम ने किया कुंवरपुरकला, बझेड़ा, मिस्त्रीपुरवा की सुरक्षा के कटाव निरोधक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एक्सईएन (बाढ़ खंड) राजीव कुमार के साथ शारदा नदी के किनारे पर ग्राम समूह कुंवरपुरकला, बझेड़ा व मिस्त्रीपुरवा की सुरक्षा हेतु रु. 632.47 लाख की कटाव निरोधक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि परियोजना समय से पूर्ण होने से इसका वास्तविक लाभ जनता को मिलेगा। निरीक्षण में परियोजना का कार्य गुणवत्तापरक मिला। डीएम ने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने परियोजना को गांव के लिए संजीवनी बताया। डीएम ने मौजूद अधिकारियों को सतत् चैकसी बरतने, तटबन्धों पर पेट्रोलिंग करने, बाढ़ क्षेत्र में सुरक्षा समितियां बनाकर उनसे लगातार समन्वय स्थापित करने, तटबन्ध में कही कटान की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित गति से पहुचकर फ्लड फाइटिंग का कार्य करने, तटबन्धों एवं बाढ़ से कटान के स्थल का तत्काल अनुरक्षण आदि कार्य करने से बाढ़ध्जलप्लावन से बचाव किये जाय। एक्सईएन (बाढ़ खंड) राजीव कुमार ने बताया कि इस परियोजना में 930 मीटर लंबाई में एप्रन, 50 मीटर के अंतराल पर 18 नग परक्यूपाईन स्टड बनाने का कार्य हुआ। इस कार्य के होने से 03 ग्राम, 4200 की आबादी व 305 हेक्टेयर भूमि लाभान्वित होगी।

--------------------------------------
अपात्र राशनकार्ड धारक करे राशन कार्ड को करे सरेंडर-डीएसओ
लखीमपुर खीरी। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अपात्रताध्एक्सक्लूजन काइटेरिया हेतु नगरीयध्ग्रामीण क्षेत्र हेतु निम्न मानक निर्धारित किये गये है।
ग्रामीण क्षेत्र में इन एक्सक्लूजन काइटेरिया वाले करे राशन कार्डों का समर्पण
उन्होंने बताया कि एक्सक्लूजन काइटेरिया- ग्रामीण क्षेत्र में समस्त आयकर दाता,ऐसे परिवार जिसके किसी भी सदस्य के स्वामित्व में चार पहिया वाहन अथवा टैक्टर अथवा हार्वेस्टर व वातानुकुलन यन्त्र (एयर कंडिशनर) अथवा 5 केवीए अथवा उससे अधिक क्षमता का जनरेटर हों, ऐसे परिवार जिसके किसी सदस्य के पास अकले या अन्य सदस्य के स्वामित्व में पाॅच एकड़ से अधिक सिंचित भूमि हों,    ऐसे परिवार जिसके सदस्यों की आय रू0 2.00 लाख प्रति वर्ष से अधिक हों, ऐसे परिवार जिनके सदस्यों के पास एक से अधिक शस्त्र का लाइसेन्स शस्त्र हों। शहरी क्षेत्रों में इन एक्सक्लूजन काइटेरिया वाले करे राशन कार्डों का समर्पण वही एक्सक्लूजन क्राइटेरिया-शहरी क्षेत्र में समस्त आयकर दाता, ऐसे परिवार जिसके किसी भी सदस्य के पास चार पहिया वाहन अथवा वातानुकूल यन्त्र (एयर कंडिशनर) अथवा 5 केवीए या उससे अधिक क्षमता का जेनरेटर हो,ऐसा परिवार जिसके किसी सदस्य के स्वामित्व में अकेले या अन्य सदस्य के साथ 100 वर्ग मीटर से अधिक स्वअर्जित आवासीय प्लाट या उस पर स्वनिर्मित मकान अथवा 100 वर्ग मीटर से अधिक कार्पेट एरिया का आवासीय फ्लेट हो। ऐसा परिवार जिसके किसी सदस्य के स्वामित्व में अकेले या अन्य सदस्य के साथ 80 वर्ग मीटर या उससे अधिक कारपेट एरिया का व्यावसायिक स्थान हो, ऐसे परिवार जिनकी समस्त सदस्यों की आय रू0-3.00 लाख प्रति वर्ष से अधिक हो,ऐसे परिवार जिनके सदस्यों के पास एक अधिक शस्त्र का लाईसेन्स शस्त्र हों। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना जनपद लखीमपुर खीरी में दिनांक 01 मार्च, 2016 लागू है, जिसके पश्चात राज्य व केन्द्र सरकार के अधीन नौकरी प्राप्त किये जाने के कई अवसर, मुद्रा लोन योजना के तहत स्वरोजगार के अवसर व सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित रोजगार मेलों आदि से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आच्छादित परिवारों में लाभान्वित हो चुके होगें, जिसके दृष्टिगत यदि वह परिवार वर्तमान समय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत निर्धारित अपात्रता मानकों में आ चुके है, वह अपना राशनकार्ड स्वयं समर्पित कर दें। इसके अलावा जनपद खीरी के लाभान्वित ऐसे परिवार में ऐसे परिवार, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत पूर्व से आच्छादित हैं, जिस पर उनके द्वारा अनुमन्य खाद्यान्न प्राप्त किया जा रहा है तथा वह वर्तमान में अपात्रता मानक (एक्सक्लूजन क्राइटेरिया) में आ गये हैं, से भी अपील है कि वह अपना-अपना राशनकार्ड तत्काल समर्पित कर दें, जिससे उनके स्थान पर पात्र गरीब परिवारों का चयन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत करते हुए उन्हे योजना से आच्छादित करते हुए राशनकार्ड जारी किया जा सके। यदि सम्बन्धित द्वारा स्वयं राशनकार्ड समर्पण नही किया जाता है और भविष्य में सत्यापन में उपरोक्त श्रेणी में पाये जाते हैं तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जायेगी।
राशन कार्ड समर्पण के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क-डीएसओ
राशनकार्ड समर्पण के लिए कार्डधारक जिला पूर्ति कार्यालय, लखीमपुर खीरी    05872-253592, पूर्ति निरीक्षक, सदर    8127461054, पूर्ति निरीक्षक गोला गोकर्णनाथ    7617555532, पूर्ति निरीक्षक, मोहम्मदी 7081497562, पूर्ति निरीक्षक, मितौली    9005168813, पूर्ति निरीक्षक, निघासन     9454956555, पूर्ति निरीक्षक धौरहरा    9169546996, पूर्ति निरीक्षक पलिया    8853308423, पूर्ति निरीक्षक, नगर मुख्यालय 9838204555 के दूरभाष मोबाइल नम्बर पर सूचना देते हुए राशनकार्ड समर्पित कर सकते है।

 

कालाबाजारी करने के मामले में डीएम ने डीएसओ को सौंपी जांच
ढखेरवा खीरी। कोरोना काल की दूसरी लहर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्ड धारकों को कोटे की दुकान से कोटेदारों की ओर से फ्री राशन देने का निर्देश है ताकि कोई भी गरीब परिवार भूखा न रहने पाए। वहीं दूसरी तरफ सुक्खनपुरवा गांव का कोटेदार प्रमोद जायसवाल मनमानी तरीके से राशन वितरण करता है। यहां तक मुफ्त राशन का भी पैसा लेने एवं पूर्व में मैनुअल तरीके से अनाज वितरण मेे भी कई कुंतल अनाज हड़पने का आरोप है। सूत्रों की माने तो स्टाक बुक एवं खाद्य भंडारण मे भी अनेकों खामियां मिलेंगी। यह मामला अब सीएम दरबार में पहुंचा है। जल्द ही भ्रष्टाचारियों पर गाज गिरने की संभावना है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने डीएसओ को मामले की जांच सौंपी है।

Related Articles

Comments

Back to Top