पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि मनायी
लखीमपुर खीरी May 27, 2021 at 11:54 PM , 110लखीमपुर-खीरी। 27 मई को प्रात 11 बजे से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर जनपद लखीमपुर खीरी में दर्जनों जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ इसी कड़ी में गोला गोकरननाथ में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल की अगुवाई में सबसे पहले कैंप कार्यालय भारत भूषण कॉलोनी गोला में पंडित नेहरू जी की पुण्यतिथि पर सभी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे कर याद करते हुए सभी ने एक स्वर में कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू को देश भारत की आजादी के खातिर कई बार जेल जाना पड़ा हम सब को उनकी पुण्यतिथि पर संकल्प लेना है पंडित जवाहरलाल नेहरू के सपनों का भारत बिखरने नहीं दिया जाएगा उसके बाद गोला तीर्थ पर स्थित प्रतिमा पर माला अर्पण कर उन्हें याद किया गया तदोपरांत केन ग्रोवर्स नेहरू पोस्टग्रेजुएट डिग्री कॉलेज परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प भेंट करते हुए सभी कांग्रेस जनों ने याद किया और पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे भारत माता की जय कारे लगाते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित ,जिला महासचिव प्रेम कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई गौरव मिश्रा, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग श्री राम कुमार वर्मा, युवा नेता अमित गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मतीन शाह, राहुल वर्मा ,दीपक राज,युवा नेता सुभाष शुक्ला,आरिफ ,प्रशान्त पटेल, अंकुर पटेल, फकीर मोहम्मद , पंकज फटेल, दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
भाकिमयू सिंघानिया संगठन के जितेंद्र गुप्ता बनाये गए जिला उपाध्यक्ष
लखीमपुर-खीरी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के सिंघानिया जी की संस्तुति से जितेंद्र गुप्ता जी की संगठन के प्रति लगन एवं निष्ठा को देखते हुए तत्काल प्रभाव से जनपद लखीमपुर खीरी के जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है एवं जितेंद्र गुप्ता जी से आशा की गई है कि वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं किसान मजदूरों व जनहित की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचा कर उनका निराकरण कराने का पूरा प्रयास करेंगे इस मौके पर जितेंद्र गुप्ता जी ने कहा कि वह जनपद के किसान मजदूरों व जनहित की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचा कर वह निराकरण कराएंगे एवं किसान मजदूरों का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि किसान मजदूरों के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना पड़ा तो उसमें भी वह पीछे नहीं हटेंगे साथ ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जनपद लखीमपुर खीरी की कार्यकारिणी 15 दिनों में गठित कर शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने का भी निर्देश दिया है। उक्त जानकारी भारतीय किसान मजदूर यूनिट(सिंघानिया) के प्रदेश संगठन मंत्री नंदकिशोर आर्या द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
विधायक ने भ्रमण के दौरान जरूरतमंदो को दी एक लाख की आर्थिक सहायता
लखीमपुर-खीरी। पलिया विधायक रोमी साहनी ने ब्लाक बाकेगंज क्षेत्र में भ्रमण के दौरान दी 1 एक लाख रुपये की आर्थिक मदद, बाकेगंज की ग्रामसभा बाबरपुर में किसान राजेन्द्र प्रसाद वर्मा पुत्र पुत्तुलाल वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,कुछ दिनों बाद मृतक राजेन्द्र प्रसाद वर्मा की बेटी की थी शादी, विधायक रोमी साहनी को जानकारी मिली तो विधायक ग्राम बाबरपुर पहुंचे और मृतक की बेटी पूजा वर्मा को शादी के लिए दी 50000 पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद, और मृतक राजेन्द्र प्रसाद वर्मा के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 500000 पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जी को लिखा पत्र, ग्राम सौंखिया में जलील अहमद पुत्र मुसाहिब के घर बेटे अजमुद्दीन की शादी के एक दिन पहले आग लग गई थी जिसमे शादी के लिए रखा सारा सामान व नगद रुपये जलकर राख हो गए थे पलिया विधायक रोमी साहनी ग्राम सौखिया पहुंच कर अग्निपीड़ित जलील अहमद पुत्र मुसाहिब को 20000 बीस हजार रुपए की आर्थिक मदद दी, ग्राम सौंखिया के ही अब्दुल अजीज पुत्र अलीहसन दीवार बना रहे थे अचानक अब्दुल अजीज के ऊपर दीवार गिर गई जिसमें अब्दुल अजीज काफी घायल हो गए विधायक रोमी साहनी ने अब्दुल अजीज की पत्नी रहवरी बानो को इलाज कराने के लिए दिए 5000 पांच हजार रुपये, इसके बाद ग्रामसभा भरिगवां के ग्राम पकरिया में विमलेश गौतम पुत्र सुरेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई थी विधायक पहुंचे मृतक विमलेश गौतम के घर, परिवार को ढांढस बंधाया ओर मृतक विमलेश गौतम के पिता सुरेंद्र गौतम को दी 20000 बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता, ग्राम संसारपुर के अजय पुत्र सुरेश को दी आर्थिक मदद, ग्राम रामपुर डाँटपुर के मृतक सुनीत शुक्ला पुत्र रमाकांत शुक्ला के परिजनों को विधायक ने ढाढ़स बंधाया इसके बाद डाँटपुर के पूर्व प्रधान मृतक राजेन्द्र प्रसाद के घर पहुंचे विधायक, संसारपुर के मनोज गुप्ता पिता की इलाज के दौरान हुई मौत जिसकी सूचना विधायक रोमी साहनी को मिली तो मृतक के परिजनों को बंधाया ढाढ़स व अन्य लोगो भी विधायक रोमी साहनी ने आर्थिक मदद दी।
कांगे्रस जिलाध्यक्ष ने दिया ज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। दिनांक 27 मई को जन समस्याओं को लेकर के 3 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी महोदय को संबोधित उप जिलाधिकारी गोला के द्वारा नामित सक्षम अधिकारी महोदय को अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल ने लगभग डेढ़ दर्जन कांग्रेसजनों के साथ पहुंचकर सौंपा जिसमें प्रमुख मांग गन्ना किसानों का भुगतान अविलंब किया जाए नंबर -(दो) चकबंदी अधिकारियों के द्वारा किए गए उत्पीड़न से किसान डॉ राजेंद्र प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम बाबरपुर थाना हैदराबाद में डिप्रेशन में आकर अपने गले फंदा लगाकर के जान दे दी ऐसे में कांग्रेस पार्टी वाजिब मुआवजा के साथ साथ उनका खेत यथार्थ रहना चाहिए और दोषी अधिकारियों को सजा मिलनी चाहिए क्योंकि पूरा गांव आज भी चकबंदी अधिकारियों से पीड़ित है नंबर- (3) गोला गोकर्णनाथ खीरी तीर्थ पर लगी पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की प्रतिमा पर अनाधिकृत रूप से किए गए कब्जे को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए प्रतिमा स्थल को सुंदरीकरण करते हुए चारों तरफ जाली लगा कर के उसे बंद किया जाए जिससे समय-समय पर पंडित नेहरू जी के जन्मदिन से लेकर पूर्ण जीत पर उन्हें माल्यार्पण करने में या याद करने में आमजन को सहूलियत रहे। यदि उपरोक्त तीनों मांगे अभिलंब समय रहते निस्तारित ना की गई तो कांग्रेस पार्टी बगैर बताए किसी भी दिन सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी ज्ञापन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्री सहजेंद्र दीक्षित ,जिला महासचिव श्री प्रेम कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग श्री राम कुमार वर्मा ,जिला अध्यक्ष एनएसयूआई गौरव मिश्रा, युवा नेता अमित गुप्ता ,युवा नेता सुभाष शुक्ला, दीपक राज, अंकुर पटेल ,ब्लॉक अध्यक्ष मतीन शाह, आमिर ,प्रशांत पटेल ,पंकज पटेल ,फकीर मोहम्मद ,सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
जयंत चैधरी के रालोद के सुप्रीमो बनने पर कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर
लखीमपुर खीरी। चैधरी अजित सिंह के निधन से रिक्त हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जयंत चैधरी के चुनें जाने पर रालोद के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। रालोद समर्थकों को उम्मीद है कि जयंत चैधरी अपनी खोई सियासी जमीन को पाकर अपने दादा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व चैधरी चरण सिंह और पिता चैधरी अजित सिंह परिवार की सियासी विरासत का झंडा बुलंद करेंगे। वे राष्ट्रीय लोकदल को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे। जयंत चैधरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा राष्ट्रीय लोक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने पर जिला इकाई लखीमपुर खीरी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जयंत चैधरी के नेतृत्व में पार्टी 2022 के चुनाव में अपना परचम लहराएगी एवं किसानों की समस्याओं को दूर करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी इस मौके पर पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी जिला महासचिव राष्ट्रीय लोक दल, जिला अध्यक्ष चांद मियां, प्रदेश महासचिव ज्योति प्रकाश अग्रवाल, सतीश चंद्र मिश्रा, पंकज कश्यप, अंजुम खान, शिवराज, प्रकाश चंद वर्मा, मुन्ना, रामपाल, श्रीमती प्रेमा जी, रामदेवी, श्री राजकुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता एडवोकेट, अनुराग जी, अमित शुक्ला आदि लोगों ने खुशी व्यक्त किया।
छह जॉब रोल के लिए होगा प्रशिक्षण
लखीमपुर खीरी। उप्र कौशल विकास मिशन लखीमपुर खीरी के जिला समन्वयक डा.ओपी गुप्ता ने बताया कि अपर सचिव, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3 के तहत देश में व्याप्त कोरोना महामारी के दृष्टिगत जनहित में छह जॉब रोल के अंतर्गत जनपद के इच्छुक अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण एवं दो माह की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य शासकीय चिकित्सालय स्तर पर ऑन जॉब ट्रेनिंग कराया जाना प्रस्तावित है। प्रत्येक जॉब रोल हेतु 60 अभ्यर्थी निर्धारित है। उन्होंने जॉब रोल वार निर्धारित योग्यता एवं अवधि की जानकारी देते हुए बताया कि इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन बेसिक की जॉब रोल के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट जॉब रोल के लिए हाई स्कूल, जीडीए एडवांसड (सर्टिकल केयर) जॉब रोल हेतु हाई स्कूल, होम हेल्थ एंड जॉब रोल के लिए हाई स्कूल, मेडिकल इक्यूपमेंट टेक्नोलॉजी असिस्टेंट जॉब रोल हेतु हाई स्कूल आई टी आई के साथ-साथ 3 से 5 वर्ष का अनुभव अथवा डिप्लोमा टेक्निकल विषय (जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर व अन्य चिकित्सा से संबंधित विषय) एवं फ्लोमोटोमिस्ट जॉब रोल हेतु कक्षा 12 विज्ञान विषय के साथ शैक्षिक योग्यता अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि उक्त से संबंधित इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार कोर्स का चयन स्वयं कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जनपद के उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन कार्यालय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजापुर लखीमपुर खीरी से संपर्क कर सकते हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments