संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

लखीमपुर खीरी , 119

पलिया कलां खीरी। इंडो नेपाल सीमा पर सुरक्षा ऐजसियों की लाख कोशिशों के बावजूद तस्करी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं जिसमें हार्डवेयर खाद्य सामग्री या फिर मादक पदार्थों की तस्करी शामिल है,वहीं आये दिन सीमा पर तैनात सुरक्षा एंजसियों के द्वारा तस्कर तस्करी के सामान सहित गिरफ्तार भी किये जाते हैं ।इसी के चलते एक बार फिर सीमा के गौरीफंटा के सीमा चैकी कजरिया की 39 वाहिनी एस एस बी व गौरीफंटा पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा गस्त के दौरान देर शाम सीमा स्तंभ संख्या 750 से लगभग 800 मीटर भारत की ओर से भारत से नेपाल बाइक से जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास दस ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है । वही साथ ही नेपाली व भारतीय रूपये भी बरामद हुए हैं वहीं पकड़े गये दोनों तस्करों ने अपना नाम सूरज बाबू राणा पुत्र श्री दुष्वंत राणा आयु 27 वर्ष व बृजेश कुमार राणा पुत्र श्री  शिखर राणा आयु 21 वर्ष,निवासी गांव-कजरिया, थाना गौरीफंटा, जिला- लखीमपुर खीरी बताया है । वही पकड़ी गई ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाखों रुपए की बताई जा रही है ।

 

तेंदुवे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से भूखा रहने के कारण हुई मौत की पुष्टि

पलिया कलां खीरी। आपको बता दें लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल पर मौजूद दुधवा टाइगर रिजर्व वन्यजीवों की कब्रगाह बनता जा रहा है जिसमें जहां आए दिन वन्यजीवों की मौत हो रही है वही एक बार फिर एक गन्ने के खेत में नर तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के शव की जांच पड़ताल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए का किसी बीमारी की वजह से भूखा रहने के कारण ही मौत के कारण की पुष्टि हुई है। दरअसल दुधवा टाइगर रिजर्व के के बफर जोन प्रभाग के पलिया रेंज के अंतर्गत परसपुर बीट में रविवार की सुबह गाँव के श्री गोविंद तिवारी के गन्ने के खेत मे लगभग 4-5 वर्ष के एक नर तेंदुए का शव बरामद हुआ था।जिसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे फीलड डायरेक्टर संजय पाठक व डिप्टी डायरेक्टर  मनोज सोनकर ने वन कर्मियों द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की थी जिसमें मृत तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए थे साथ ही विद्युत स्पर्शाघात,पॉइजनिंग या बदले की भावना से तेंदुए को मारा गया हो, इस तरह की कोई बात सामने नहीं आयी।वहीं मृत तेंदुए के पोस्टमॉर्टम हेतु तीन पशु चिकित्सकों की टीम का गठन किया गया जिसमें डॉ सौरभ सिंघई, पशु चिकित्सा धिकारी गाँधी नगर, पीलीभीत, डॉ बी. आर. निगम, पशु चिकित्साधिकारी सूडा तथा डॉ अरविन्द वर्मा पशु चिकित्सा धिकारी संपूर्णानगर शामिल थे। डाक्टरों के पैनल द्वारा कोविड-19 हेतु रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जो नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई तथा मृत्यु का संभावित कारण किसी बीमारी से कई दिन तक भूखा रहना बताया गया जिसकी पुष्टि हेतु सैम्पल्स ( विसरा) एकत्र कर आई. वी. आर. आई., बरेली भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद मृत तेंदुए को नियमानुसार फील्ड डायरेक्टर महोदय , स्थानीय लोग एवं अन्य वन कर्मियों की उपस्थिति में पूर्णतया जलाया गया।

उद्योग व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विद्युत दरों में बढ़ोतरी का विरोध
गोला गोकरननाथ खीरी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर विद्युत दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी का विरोध किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि लाग डाउन के कारण एक वर्ष से वैसे भी व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद है। इस अवधि  में व्यापारियों के बिलों में छूट प्रदान की जानी चाहिए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के  जिला अध्यक्ष अरुण अवस्थी व संगठन के तमाम लोगों ने एक ज्ञापन सोमवार को उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव को सौंपते हुए कहा है कि विद्युत कंपनियां विद्युत दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव कर रही है। व्यापार संगठन विद्युत दरों में बढ़ोतरी का घोर विरोध करता है।  मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि विगत एक वर्ष से बार-बार लॉकडाउन के कारण अधिकांश व्यापारिक संगठन के लोगों की दुकानें बंद रहती है और बंद दुकानों में भी उन्हें बिजली का बिल भरना पड़ता है। ऐसी सूरत में सरकार को चाहिए कि जिन व्यापरियों की दुकानें लाग डाउन के कारण खोली ही नहीं जा सकी उनके विद्युत बिलों को माफ किया जाना चाहिए। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में लियाकत हुसैन, राजीव सिंह, विनोद स्वर्णकार, शिवम, अली हुसैन आदि लोगों के नाम शामिल है।

कहाँ जाएं मनरेगा मजदूर जब काम कर रहीं मशीनें
मितौली खीरी। विकास खंड की ग्राम पंचायत बबौना के अंतर्गत निकट नई तहसील परिसर के पास पिरई नदी की सफाई का काम तीन दिनों तक लगातार जेसीबी से सफाई के नाम पर मात्र 1 से डेढ़ मीटर की चैड़ाई से सफाई की गई। यही काम एक वर्ष पहले मनरेगा मजदूरों के द्वारा कराया ग्राम पंचायत द्वारा करवाया  गया था। आज जब मनरेगा मजदूरों को इस कोरोना महामारी के चलते काम की जरूरत है तब उसी काम को जेसीबी द्वारा करवाया गया। मात्र डेढ़ से दो मीटर की चैड़ाई में जेसीबी से कराई गई सफाई। क्या पिरई नदी की चैड़ाई मात्र डेढ़ से दो मीटर ही है। कहाँ जाएगे मनरेगा मजदूर जब काम मशीनों से होगा।

नवनिर्वाचित प्रधान समेत सदस्यों के लिए संदेश
निघासन खीरी। खंड विकास अधिकारी आलोक वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित प्रधान समेत सदस्यों के लिए संदेश देते हुए कहा कि दिनांक 25 मई 2021 प्रातः 11 बजे सभी संगठित ग्राम पंचायतों के  नवनिर्वाचित प्रधान गण एवं ग्राम पंचायत सदस्य गणों का शपथ ग्रहण होना सुनिश्चित हुआ है । उक्त शपथ ग्रहण हेतु सभी निर्वाचित प्रधान एवं सदस्यगण अपनी ग्राम पंचायत में पंचायत भवन अथवा सामुदायिक भवन अथवा किसी सामुदायिक सेवा केंद्र पर एकत्रित होंगे । गूगल मीट के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा उनको शपथ कराई जाएगी । सभी नवनिर्वाचित प्रधान से अनुरोध है कि अपनी ग्राम पंचायत के सभी निर्वाचित सदस्यों को अवगत कराते हुए उनको अपने साथ एक ही जगह पर एकत्रित होंगे। शपथ ग्रहण स्थल पर आप सभी लोगों के द्वारा  कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन किया जाना होगा। निर्वाचित सदस्यों के अतिरिक्त शपथ ग्रहण स्थल पर ग्राम पंचायत का कोई भी व्यक्ति एकत्रित नहीं होगा और ना ही शपथ के बाद किसी भी प्रकार का जुलूस ना निकाला जायेगा जिससे भीड़ की स्थिति न बने।  इस बिंदु का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने की प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक, दिए निर्देश
लखीमपुर-खीरी। सोमवार को जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रशासनिक व चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कोविड के बढ़ते संक्रमण की प्रभावी रोकथाम हेतु गहन समीक्षा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निगरानी समितियों को सशक्त बनाएं, इनके बेहतरीन कामों से बेहतर परिणाम आएंगे। प्रत्येक आशा संगिनी के पास 05 व एएनएम के पास 10 मेडिकल किट रिजर्व में रहें, ताकि आवश्यकतानुसार फील्ड में तत्काल सिंप्टोमेटिक व्यक्तियों को मेडिकल किट मुहैया हो सके। जिले में अबतक 81250 मेडिकल कीटों का वितरण हुआ। निगरानी समितियां सभी सिंप्टोमेटिक व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से मेडिकल किट मुहैया कराए। डीएम ने सीएमएस डॉ आरसी अग्रवाल को जिला चिकित्सालय में पीकू वार्ड को अपडेट रखने के निर्देश दिए। एसीएमओ डॉ रविंद्र शर्मा को निर्देश दिए कि सभी लक्षणात्मक रोगियों की समय से टेस्टिंग हो, यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें। ऐसे रोगियों की संख्या ज्यादा होने पर टीम भेजकर टेस्टिंग करवाना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि जिले में 34 एंबुलेंस व 03 एएलएस को कोविड डिडेकेट किया जाए। फील्ड में कार्यरत निगरानी समितियों के सदस्यों यथा आशा संगिनी, आंगनवाड़ी,एएनएम को पर्याप्त मात्रा में हैंड ग्लब्स, मास्क व सेनीटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है, सीएमओ सभी निजी चिकित्सालय को उनकी मांग के अनुरूप शत प्रतिशत ऑक्सीजन उपलब्ध कराएं। सीडीओ अरविंद सिंह ने गत एक सप्ताह में निगरानी समितियों के परफॉर्मेंस पर विस्तृत जानकारी दी। निगरानी समितियों का विभिन्न 05 स्तरों पर पर्यवेक्षण व निगरानी की जा रही। जिले में मेडिकल किट की उपलब्धता पर्याप्त है। निगरानी समितियों के मांग के अनुरूप संबंधित एमओआईसी तत्काल मेडिकल किट मुहैया कराएं। वैक्सीनेशन व पोस्ट कोविड पर फोकस किए जाने की आवश्यकता है। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने सर्वे टीमो द्वारा तैयार आपातकालीन रोगियों का सूची, सिंप्टोमेटिक व्यक्तियों की सूची, मेडिकल किट की उपलब्धता व निगरानी समितियों की सक्रियता पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही। डीएम ने निर्देश दिए कि बीएसए द्वारा उपलब्ध कराई सूची पर प्रतिदिन एमओआईसी मॉनिटरिंग व एडिशनल सीएमओ जिला स्तर पर सुपरवाइज करें। वही शाम तक उक्त सूची के सापेक्ष अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएंगे। बैठक में सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ रवींद्र शर्मा, डॉ आरपी दीक्षित, डॉ संतोष चक, डॉ अश्वनी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बलवीर सिंह, बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह, डीपीआरओ सौम्य शील सिंह मौजूद रहे।

चुनाव ड्यूटी के पूर्व शिक्षकों का टीकाकरण न कराना सरकार की गलती


लखीमपुर खीरी । इस कोरोना कॉल में सभी विभागों के राजस्व विभाग, नगर पालिका विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग,विकास भवन व अन्य सभी विभागों के सभी कर्मचारियों का प्राथमिकता पर टीकाकरण करा कर ही उनकी पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगाई गई।  शिक्षक बंधु भी उन्हीं सभी कर्मचारियों की तरह अग्रिम मोर्चे पर पंचायत चुनाव में सहयोग करते हैं।  ड्यूटी करते हैं । उनका सरकार द्वारा  प्राथमिकता पर  टीकाकरण नहीं कराया गया । फलस्वरूप सबसे ज्यादा मौतें शिक्षकों की हुई ।लखीमपुर खीरी में पंचायत चुनाव के कारण  कोरोना से संक्रमित हुए 55 शिक्षकों की मृत्यु हो गई । राजस्व विभाग पंचायत चुनाव में सबसे  ज्यादा कार्य करता  है।   टीकाकरण हो जाने के कारण लेखपाल, पुलिस जन  आदि पाजिटिव तो हुए पर  सभी सुरक्षित रहे।  शिक्षकों का टीकाकरण न होने की वजह से केवल  लखीमपुर खीरी जिले के 55 शिक्षक काल के गाल में समा गए । क्या इन शिक्षकों का पंचायत चुनाव से पहले टीकाकरण नहीं होना चाहिए था ? प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण अगर हो गया होता तो इतनी मौतें न होती। इन शिक्षक बंधुओं की मौतों का जिम्मेदार कौन है ? उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखीमपुर खीरी  के जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, जिला मंत्री मनोज शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष श्रुति दीक्षित ने मांग की है कि यूपी सरकार पूरे प्रकरण की जांच करे। फ्रंट लाइन वर्कर्स व चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षकों को  पुलिस , स्वास्थ्य व अन्य विभागों की तरह टीकाकरण क्यों नही कराया गया।

गरीब कन्याओं के विवाह में विधायक ने भिजवाई 20 हजार की मदद
लखीमपुर खीरी।  कोरोना महामारी के बीच जब लोगों के रोजगार पर सीधे असर पड़ा है, ऐसे में गरीब घरों में जहां शादी आदि के कार्यक्रम हो रहे है वे भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी क्रम में चार जगह शादियों में विधायक रोमी साहनी जी ने दरियादिली दिखाते हुए अपने प्रतिनिधि  श्यामआनंद जी को फोन कर 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद गरीब कन्याओं के घर तक पहुंचाकर आशीर्वाद प्रदान किया साथ में भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह जी,नगर महामंत्री विजय गुप्ता जी,नगर मंत्री घनश्याम श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


शपथ ग्रहण में यदि निकला जुलूस तो जेल
लखीमपुर खीरी।    दिनांक 25.05.21 व 26.05.21 को जनपद खीरी की ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण नियत है तथा दिनांक 27.05.21 को ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री विजय ढुल द्वारा समस्त निर्वाचित ग्राम प्रधानों, सदस्यों एवं उनके समर्थकों से यह अपील की गई है कि वह इस अवसर पर संयम का परिचय दें। किसी भी प्रकार का विजय जुलूस पूर्णतरू प्रतिबन्धित है। डीजे, ढोल, नगाड़ा इत्यादि नही बजवायें। हर्ष फायरिंग करने वालों को बिल्कुल भी नही बख्शा जाएगा। सभी निर्वाचित ग्राम प्रधान एवं सदस्य इसका शत प्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करें। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए तत्काल गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को इस संबंध में सतर्क दृष्टि रखने एवं आदेश का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित कर उनकें विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। गोपनीय रूप से प्रत्येक कार्यक्रम स्थल एवं गांवो में खुफिया पुलिस बल लगाया गया है जिनके द्वारा प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए महोदय को हर स्थिति से अवगत कराया जायेगा। अतः सभी संयमित रहे तथा कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम को नियमानुसार सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।


नवनिर्वाचित प्रधान की मृत्यु
लखीमपुर खीरी। दिनांक 20 मई को इब्राहिमपुर गांव से दूसरी बात जीत का परचम लगाने वाले मोतीलाल जी घायल हो गए थे जिसके चलते परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सीएचसी पलिया पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिवार सहित गांव में हड़कंप मच गया।

एक माह बाद भी नही हुआ गेहूँ का भुगतान
मैगलगंज-खीरी। नवीन मंडी समिति मैगलगंज में सहकारी गल्ले की खरीद को लेकर किसान बेहद परेशान हैं जहां एक तरफ प्रदेश की सरकार आदेश कर रही हैं कि किसान के गेहूँ की सरकारी तोल होने के बाद 72 घण्टे में किसान के खाते में गेहूँ का भुगतान आ जायेगा पर ऐसा कही होता नजर नही आ रहा है आज क्षेत्र के कई किसानों से बात की गई तो किसानों ने बताया पिछले माह में तुले गेहूँ का भुगतान एक माह बीत जाने के बाद भी किसान के खाते में नही आया है किसान के आगे बड़ी समस्या आती नजर आने लगी है किसान को अगली फसल कैसे करनी है फसल में दवा खाद का इंतजाम कैसे होगा किसान की समझ मे नही आ रहा है किसान गल्ला मंडी व बैंक के चक्कर मे दर दर भटक रहा है पर जिला प्रशासन व सरकार मौन है।


फूस के नीचे मिला यूवक का शव
लखीमपुर खीरी। मामला जिले के कोतवाली पलिया क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया का बताया जा रहा है जहां पर सद्दू का 25 वर्षीय पुत्र सुनील का शव क्षत-विक्षत हालत में संदिग्ध अवस्था में गांव के ही एक नाले के किनारे फूस से ढका हुआ मिला है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दो युवक छोटे पुत्र ननकू जितेंद्र पुत्र फेकू ने बीती देर शाम सुनील को फोन करके बुलाया था देर रात बीत जाने के बावजूद जब सुनील घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई उसके बाद परिवार वालों ने उसको ढूंढना शुरू किया तो अलसुबह गांव के ही एक नाले के किनारे सुनील का शव क्षत-विक्षत हालत में संदिग्ध अवस्था में मिला, परिजनों का आरोप है कि सुनील की करंट लगाकर हत्या की गई है और वह मौके से फरार हो गए हैं ,उधर शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है, वही प्रथम दृष्टया सुनील की मौत करंट लगने के कारण ही हुई है वहीं पुलिस ने मौके से लोहे का तार भी बरामद कर लिया।

 

Related Articles

Comments

Back to Top