इंडो नेपाल बार्डर इलाके में पुलिस ने बढ़ाई सख्ती
लखीमपुर खीरी May 25, 2021 at 10:47 PM , 279बिना कागजात के इंडो नेपाल बार्डर की तरफ जा रहे संदिग्ध ट्रक को पुलिस ने किया सीज
पुलिस की सख्ती से नशा तस्करों में हड़कंप
तिकुनिया खीरी। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉक डाउन में जहां आमजनमानस अपने घरों में अपनों के पास सुरक्षित रह रहा है वहीं इस संकट के दौर में सूबे सहित देश का प्रशासनिक अमला अपनी अपनो जान की परवाह किये बगैर अपनो से दूर रहकर देश के नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी को बाखूबी निभाते हुये नींद चैन त्याग कर मई जैसे माह में तेज धूप व लू भरी हवाओं को अपने तन पर झेलते हुये राष्ट्र हित में धूप से तप रही गर्म सडकों पर डटे हुये हैं वहीं इसी क्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कोतवाल तिकुनिया ज्ञान प्रकाश तिवारी अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन कर भेदभाव से परे कोरोना योद्धा के रूप में दिन रात एक कर लोगों की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध होते हुये लॉकडाउन के दौरान इंडो नेपाल बार्डर पर सक्रिय नशा तस्करों व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चला रहे हैं। तिकुनिया पुलिस की इस मुहिम से नशा तस्करों व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कम्प सा मचा हुआ है पुलिस की सख्ती से परेशान लोग तिकुनिया पुलिस को बदनाम करने की कोशिश में लगे हुये हैं ऐसा ही एक ताजा मामला प्रकाश में आया है। बीते दिनों में तिरपाल से ढका एक संदिग्ध ट्रक कोतवाली इलाके के गाँव बनवीर पुर से तेज रफ्तार में इंडो नेपाल बार्डर की तरफ जा रहा था । पुलिस ने उक्त संदिग्ध ट्रक का पीछा कर ट्रक को रुकवा लिया व संदिग्ध ट्रक की जांच पड़ताल के लिये ट्रक चालक से वाहन के कागजातों को दिखाने को कहा वाहन चालक सम्बंधित ट्रक के कोई कागजात नही दिखा सका ,इस पर पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को एमबी एक्ट में सीज कर कोतवाली ले आयी। ट्रक सीजर की कार्यवाही से परेशान सम्बंधित कथित व्यापारी ने कोतवाल को बदनाम करने के उद्देश्य से एक अपुष्ट ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिया, वायरल ऑडियो ट्रक स्वामी के मैनेजर का बताया जा रहा है जो कि पुलिस को बदनाम करने के उद्देश्य से कोतवाली के एक चैकी दार को फोन कर बरगलाते हुये कोतवाल पर बेबुनियादी आरोप लगा रहा है। इस बाबत में जब कोतवाल तिकुनिया से जानकारी चाही गयी तो उन्होंने ऐसे सभी आरोपों को नकारते हुये बताया कि इंडो नेपाल बार्डर की तरफ बिना कागजात के एक संदिग्ध ट्रक को पुलिस द्वारा सीज किया गया है ट्रक सीजर कार्यवाही से नाराज उक्त कथित ट्रक स्वामी पुलिस की छवि धूमिल करने के लिये मन गढ़ंत बेबुनियादी आरोप लगा रहा है। कोतवाली इलाके के इंडो नेपाल बार्डर में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चला कर कार्यवाही की जा रही है।
कोसा 118 में लगा सूंड़ी कीट
चीनी मिल ने किसानों को बताया उपचार
गोला गोकर्णनाथ खीरी कुंभी चीनी मिल के अंतर्गत आने वाले ग्राम गफ्फार नगर के कुछ खेतों मे कोशा 118 वैरायटी के गन्ने में सूड़ी कीट बहुत जोरो से लगा हुआ है। सूचना चीनी मिल को मिलने के बाद कुंभी चीनी मिल के अधिकारी सहायक महा प्रबंधक गन्ना ने किसान लोगों से उसके उपचार के लिए इमिडाक्लोप्रिड नामक दवाई की ड्रेचिंग के लिए किसानों को सलाह दी है। जानकारी के अनुसार कुंभी चीनी मिल के अंतर्गत आने वाले ग्राम गफ्फार नगर व अन्य कुछ गांव में कोसा 118 वैरायटी के गन्ने में सूड़ी कीट बहुत तेजी से लगा हुआ है जिस कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई है। इस समस्या सूचना तत्काल महाप्रबंधक गन्ना विनय सिंह को दी गई । महाप्रबंधक गन्ना विनय सिंह ने किसान बृजेश मिश्रा, अनिल ,राजीव, दयानंद आदि किसानों के खेतों का भ्रमण किया और खेतों में जड़ बेधककीट को देखा और बताया कि जड़ बेधड कीट है। उसके उपचार के लिए इमिडाइक्लोप्रिड नामक दवाई की ड्रेचिंग की जानी चाहिए। महाप्रबंधक गन्ना ने ग्राम हजरत पुर में 0018 गन्ने के खेत में स्पीड फाल का छिड़काव अपने सामने करवाया और किसानों को इसके फायदे बताएं । इसी के साथ श्री सिंह ने बताया कि गन्ने के खेतों में पोटाश डालकर मिट्टी अवश्य चढ़ाएं। जिससे गन्ना बारिश में गिरेगा नहीं और किसानों को अच्छी आमदनी होगी। उन्होंने इसी समय होने वाले गन्ना सर्वे के विषय में किसानों से वार्ता की। इस मौके पर कुंभी चीनी मिल के अधिकारी जे पी कुशवाहा, रामशरण वर्मा एवं कोरोमंडल कंपनी के अधिकारी एवं ग्रामीण कमलेश, नरेंद्र, नीलू, अनूप, कुलदीप कुमार ,रोहित कुमार, रंजीत कुमार ,सूरज मिश्रा आदि दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
कोरोना की तीसरी लहर ने शुरू किया बच्चों पर आक्रमण
निघासन-खीरी। आखिर वही हुआ जिसका डर था कोरोना की तीसरी लहर ने बच्चों पर धावा बोल दिया है जिसकी शुरुआत राजस्थान से हुई है एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में को रोना वायरस से राजस्थान में लगभग पांच सौ बच्चे से संक्रमित होकर मौत से जूझ रहे हैं जिनका अब भगवान ही मालिक है यही हाल महाराष्ट्र का भी है जहां कोरोना नौनिहालों पर पूरी शिद्दत के साथ कहर ढा रहा है यहां पर सैकड़ों बच्चों की मुस्कान अधरों से छीन ली गई है। प्रौढ़ और बुजुर्गो के बाद इस घातक वैश्विक महामारी ने ० से 18 वर्ष के बच्चों को लीलने की पूरी तैयारी की है इस खबर से प्रभावित राज्यों में हाहाकार मचा हुआ है वहां की सरकारें किंकर्तव्यविमूढ़ता की स्थिति में हैं। भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि हमारे उत्तर प्रदेश में बच्चों पर कोरोना संक्रमण का मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया है लेकिन जिस तरह तूफानी रफ्तार से कोरोना एक राज्य से दूसरे राज्यों में फैलता जा रहा है उससे प्रतीत होता है कि यू पी के बच्चों पर कभी भी आफत आ सकती है जनहित में लोगों का कहना है कि खुद के साथ साथ बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है इस घोर संकट काल में माताएं अपने बच्चों को उसी तरह अपने आंचल में छुपा लें जैसे चिड़िया अपने बच्चों को डैनों में छुपा कर रखती है।






_page-0001.jpg)
























Comments