सरकार के मंसूबे को पलीता लगाकर तस्करों का सरगना बना कस्टम का सिपाही

लखीमपुर खीरी , 124

गौरीफंटा-खीरी। बैश्विक महामारी के प्रकोप से भारतीय नगरों तथा महानगरों में  जहाँ  ऑक्सीजन सिलेंडर एवं जीवन रक्षक दवाइयों के लिए  त्राहि त्राहि मची हुई है वही इंडो नेपाल सीमा के कस्टम वैरियर पर तैनात एक समाजवादी समर्थक यदुवँशी सिपाही नेपाल के सफेदपोश उधोगपति व तस्करों से साठगांठ कर जीवन रक्षक अमूल्य दवाइयों व ऑक्ससीजन सिलेंडर की मालवाहक गाड़ियों के जरिये कालाबाजारी कर राष्ट्रद्रोह जैसे कार्यो को अंजाम दे रहा है । उल्लेखनीय है कि वैश्विक महामारी के चलते इन दिनों  भारत सहित पड़ोसी मुल्क नेपाल में भी ऑक्ससीजन आपूर्ति कम होने की बजह से हाहाकार मचा हुआ है जिसके फलस्वरूप धनलोलुपता में डूबे नेपाल के सफेदपोश उधोगपति ,तस्करों एवं कस्टम वैरियर पर तैनात एक समाजवादी समर्थक यधुबंशी सिपाही ने संयुक्त रूप से इस स्वर्णकाल के अवसर का लाभ उठाते हुए आक्सीजन सिलेंडर तथा जीवन रक्षक दवाइयों की तस्करी को अंजाम देना शुरू कर दिया है इस अवैध कार्य को अंजाम देने के लिए कस्टम का सपा समर्थक यधुबंशी सिपाही सीमा की सुरक्षा एजेंसियों को साम, दाम की नीति अपनाते हुए अपने पक्ष में कर मालवाहक गाड़ियों, तेल के टैंकरों एवं छोटा हाथी(मिनी पिक अप) के जरिये नेपाल भेज देता है जिसके एवज में नेपाल के सफेदपोश उधोगपति व तस्कर उक्त सपा समर्थक सिपाही को बराबर का हिस्सा पहुँचा देते हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि एक आक्सीजन सिलेंडर को कालाबाजारी कर जरूरत मंद पीड़ित को 50 हजार से एक लाख रुपये तक बेचा जाता है । वही जीवन रक्षक दवाइयों की आठ गुना रेटो पर पहाड़ी जनपदों में विक्री की जाती है।


बारिश में ध्वस्त हुआ नाला
तिकुनिया खीरी। कस्बे में 3 महीने पूर्व जल निकास के लिए नवनिर्मित नाला पहली ही बरसात में ढह गया। नाले में पानी जाम हो गया है। जिसके निकलने का कोई मार्ग नहीं है। लोगों को नाला बनने से काफी खुशी हुई थी कि अब उनके घरों में पानी नहीं भरेगा लेकिन यह क्या, नाला तो बना लेकिन पहली बारिश में ढह गया इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कस्बे में जल निकास नहीं है जिसके चलते लोगों के घरों तक पानी घुस जाता है निदान के लिए काफी दिनों से मांग के बाद ब्लाक निघासन से 400 मीटर नया नाला निर्माण कराया गया। नाले के निर्माण के बाद नाले में छोड़ा गया पानी भरा हुआ था। नाले का धरातल ऊंचा नीचा निर्माण के समय ही कर दिया गया जिससे पानी नहीं निकल पा रहा था।जिसकी शिकायत ब्लाक निघासन के वीडियो आलोक वर्मा से ग्रामीणों द्वारा  की गई थी। इधर बीते 3 दिनों से हुई बारिश में नाले की दीवार ढह गई नाले की दीवार ढहने से नाले की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है। कस्बा निवासी संदीप, परसराम, शिव सहाय मौर्य, मेजर सिंह, आरिफ ने बताया कि नया बना नाला पहली ही बरसात नही झेल सका और नाले की दीवार गिर गई, मलवा के साथ पानी भरा है। ब्लॉक अधिकारियों की लापरवाही के चलते जल निकास की समस्या कस्बे में जस की तस बनी हुई है।
उच्च अधिकारियों से व्यापारी ने लगाई न्याय की उम्मीद
तिकुनियां-खीरी। कस्टम शुल्क अदा कर नेपाल जा रहे एक ट्रक का कोतवाली पुलिस द्वारा चालान किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित व्यापारी ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की मांग की है। क्षेत्र के निवासी गगनदीप सिंह चट्ठा ट्रेंडर्स के प्रोपराइटर है और चीनी मिल से निकली मई से कोयला बनाते है जो नेपाल के भट्ठों पर जाता है। जो भी माल भारत से नेपाल जाता है वह कस्टम शुल्क अदा किए नही जा सकता क्यो की आगे दोनो देशों की और भी एजेंसियां है जिनके द्वारा बारीकी से जांच पड़ताल की जाती हैं। पीड़ित व्यापारी गगनदीप सिंह ने बताया कि  सब कुछ ठीक था लेकिन पुलिस द्वारा मांगी गई रकम न देने पर मेरे साथ यह खेल खेला गया और मेरे ट्रक का चालान काट दिया गया। पीड़ित ने बताया कि जिले से लेकर प्रदेश स्तर के अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजा है। कस्टम कार्यालय ने पुलिस को एक पत्र देकर जवाब मांगा है और अपने उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया है। कस्टम के नियमो के जानकार बताते है कि कस्टम बनने के बाद अगर कोई एजेंसी कुछ करना चाहे तो कस्टम विभाग की मौजूदगी होनी आवश्यक है। सीओ निघासन ने भी पीड़ित व्यापारी के बयान लिए है। विदित हो कि 19 तारीख को गश्त के दौरान बॉर्डर के गांव बनवीरपुर में एक ट्रक संख्या न्च्31ज् 4817नेपाल मार्ग पर जाता हुआ पुलिस को दिखाई पड़ा था जिस को रोक कर तलाशी लेने पर उसमें कोयला भरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक मौके पर कोई भी कागज उपलब्ध नही थे,जिसके चलते कोयला भरे ट्रक का चालान कर दिया गया था।


03 मोटरसाइकिल, 01 अवैध तमंचा व 02 कारतूस सहित 03 शातिर गिरफ्तार

मोहम्मदी-खीरी।पुलिस अधीक्षक  खीरी, विजय ढुल के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध क्रिया कलापों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 23.05.2021 की रात्रि चेकिंग दौरान थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा चोरी की 03 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सहित टीपीआरएस कॉलेज के पास पुवायां रोड पर कस्बा मोहम्मदी से गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मोहम्मदी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


कुष्ठ रोग अस्पताल में लोगों को भोजन वितरित करते हैं-वात्सल्य
लखीमपुर-खीरी। कुछ कोरोना कॉल में आम जनता की हालत क्या है वही जानती हैं रोज गड्ढा खोदकर पानी पीने वाले इस वक्त बिल्कुल अपने आपको असहाय महसूस कर रहे हैं ।क्योंकि कोरोना काल मे सारे रोजगार  लॉक डाउन की वजह से बंद है ऐसे में 2 जून की रोटी के तलाश के लिए आदमी के पास कोई भी रास्ता नहीं बचा है ऐसे में एक लेकिन ऊपर वाला कोई न कोई जरिया ऐसा बनाता है की काम बस चल जाता है कुछ समाजसेवी कुछ और प्रबंध बस हो जाए इसी तरह की बात पर प्रकाश डालते हुए यह बताना चाहता हूं की युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है जैसा की समाजसेवी वात्सल्य श्रीवास्तव रोज आकर कुष्ठ रोग अस्पताल में खाने पीने का वितरण करते है। आए दिन उसकी यह दिनचर्या में शामिल हो गया है बिस्कुट देना खाना वितरित करना जैसे वह आता है तो कुष्ठ रोग में रह रहे लोग के चेहरों पर खुशी सी देखने को मिलती है वह सुबह से ही रास्ता देखते हैं कि भैया आ रहे होंगे कुछ ला रहे होंगे इस बाबत जब वात्सल्य श्रीवास्तव से पूछा तो उन्होंने कहा किस लॉकडाउन में ऐसा कार्य करके लोगों का पेट भर के मुझे काफी सुकून मिलता है इस वक्त इस महामारी में काफी लोग भूखे तक सो गए हैं जब मार्केट बंद है तो यह लोग कहां जाएं वैसे तो मांग जांच के काम चला लेते थे इस तरह के कार्य के लिए जन एक्सप्रेस वात्सल्य श्रीवास्तव कि इस कार्य की सराहना करता इसी तरह समाजसेवी अगर आगे आएंगे तो लोग भूखे प्यासे नहीं रहेंगे


डॉ0 जितिन निभा रहे कोरोना वारियर्स की भूमिका
पलिया कलां खीरी।कोरोना संक्रमण काल में जब अस्पतालों के बेड खाली नहीं थे तो निजी अस्पतालों ने भर्ती करने से हाथ खड़े कर दिए थे उस बीच संक्रमितों को बचाने की चुनौती अपने शहर पलिया के निवासी जनरल  फिजिशियन एंड सर्जन डॉ0 जितिन गुप्ता ने ना केवल स्वीकार की बल्कि 80 से अधिक संक्रमित मरीजों को टेलीफोन व वीडियो कॉल के जरिए निशुल्क इलाज कर ठीक कर उनको नया जीवन भी दिया। अभी भी लगातार उनकी निशुल्क सेवा जारी है। आपको बताते चलें कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा में स्नातक करने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन के सबसे छोटे भाई डॉ जितिन गुप्ता ने लखनऊ में प्रतिष्टित हॉस्पिटल हेल्थ पॉइंट हॉस्पिटल और इंडियन ट्रामा सेंटर एंड हॉस्पिटल में म्डव् के पद पर कार्यरत होने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की मदद कर उनके जीवन में नई ऊर्जा लाने का सफल प्रयास किया है। बरेली की  आलमगिरीगंज निवासिनी सीमा अग्रवाल का ऑक्सीजन स्तर जब 80 के लगभग पहुंच गया तो डॉक्टर जितिन गुप्ता ने वीडियो कॉल कर होम विजिट कर उनका प्रॉपर ट्रीटमेंट किया और उनका ऑक्सीजन लेवल व  फेफड़ों में हुए निमोनिया,बुखार आदि लक्षणों की समस्या को भी दूर किया इसी तरह पलिया की माहीगिरान मोहल्ला निवासिनी साबरीन,नरीना, यामीन, शाहिद, मोहल्ला पठान निवासी पंकज गुप्ता, आशा गुप्ता मोहल्ला अहिरान निवासी रोहित, सब्जी मंडी के सक्षम, सम्पूर्णगर के भूपेन्द्र सिंह सहित आगरा के नीरज गोयल,एटा की राखी, रामपुर के विपिन गुप्ता सहित अनेकों परेशान व जरूरतमंद लोगों को टेलिफोनिक व वीडियो कॉल के जरिए निशुल्क परामर्श देकर उनका उपचार किया और आज वह सभी लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। डॉ0 जितिन गुप्ता का कहना है कि वह आपके शहर के है और कोई भी मरीज अथवा उनके परिजनों के द्वारा संक्रमण काल की अवधि के दौरान सप्ताह के सातों दिन व 2चैबीसों घंटो में कभी भी उनके मोबाइल नम्बर 6394588864 पर काल करके अथवा व्हाट्सएप पर मैसेज करके किसी भी सामान्य रोग अथवा गंभीर रोगों के उपचार हेतु संपर्क कर सकते है। वह कोरोना संक्रमणकाल में जनहित में निःशुल्क इलाज व सलाह उपलब्ध कराते रहेंगे। डॉ0 जितिन गुप्ता की धर्मपत्नी डॉ0 यशी बाजपेई गुप्ता लखनऊ के बलरामपुर हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुकी है।


40  बेड का कोविड हास्पिटल सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र मे बनेगा
कोरोना मरीजों के लिए सभी सुविधाओं से होगा लैस गन्ना विकास विभाग को दी गयी  जिम्मेदारी
गोला गोकर्णनाथ खीरी। स्थानीय  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जल्द ही कोविड हास्पिटल  के रूप में बदला जाएगा। यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय विधायक अरविंद गिरी ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड अस्पताल में बदलने की जिम्मेदारी गन्ना विकास विभाग को सौंपी गई है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक अरविंद गिरी ने दैनिक जनएक्सप्रेस को बताया कि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जल्द ही 40  बेड के कोविड-19 अस्पताल में तब्दील किया जाएगा। शासन ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।  कोविड अस्पताल की स्थापना के लिए पूरी जिम्मेदारी गन्ना विकास विभाग को सौंपी गई है।
बता दें कि क्षेत्रीय विधायक अरविंद गिरी के अथक प्रयासों के बाद खुटार रोड स्थित श्री गुरु हरकिशन डिग्री कॉलेज में कोविड-19  केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया है। इस कोविड-19 केयर सेंटर में 90 ऑक्सीजन सिलेंडर की एक ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक बनाई गई है। इसको भीड़ के सेंटर में ऑक्सीजन लेवल कम होने पर मरीजों को भर्ती किया जाता है और उनका ऑक्सीजन लेवल मेंटेन करने का प्रयास चिकित्सक लोग करते हैं । हालत बहुत बिगड़ने पर ही उन्हें किसी अन्य अस्पताल में भर्ती किया जाता है वरना बहुत से मरीज इसी कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती होकर ठीक हो चुके हैं। क्षेत्रीय विधायक ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड-19  अस्पताल में तब्दील किए जाने की मांग की थी। विधायक ने बताया कि शासन से स्वीकृत प्राप्त हो चुकी है अब गन्ना विकास विभाग इस अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल के रूप में स्थापित करने का काम करेगा। बता दें कि अभी 30 ही वेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सामान्य और आपातकालीन मरीजों के लिए सेवारत है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड-19 अस्पताल में बदलने के बाद प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध होगी और  भी कोविड मरीजों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं  उपलब्ध रहेगी।


गोला गोकरननाथ खीरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम  पंचायत वजीरनगर के मजरा  लालनगंज में बीती रात एक नशेड़ी और सनकी प्रवृति के व्यक्ति  ने पड़ोसी की पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। बताते हैं कि अपराधी ने नशे की हालत में पड़ोसी की पत्नी से खाना मांगने गया था। खाना समाप्त होने की बात कहने पर वह आग बबूला हो गया और घर चला गया कुछ देर बाद कुल्हाड़ी लेकर आया और उसने  सिर में कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय ग्राम लालनगंज निवासी मुख्तियार अली पुत्र स्वर्गीय सकरुल्ला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसके यहां विगत 17 तारीख को लड़के की शादी थी। के दो दिन बाद दावत थी। दावत के दूसरे दिन हत्यारोपी पड़ोसी संजय उसके घर गया और उसकी पत्नी नगीना से पैसों की मांग की। उसकी पत्नी नगीना ₹20 देकर कहां जाओ खर्च कर लो । उसने कहा 20 नहीं ₹20 हजार चाहिए। बताते हैं कि  इतना कहकर संजय चला गया । उसी रात नशे की हालत में वापस लौटा और मुख्तार की पत्नी नगीना से खाना मांगा। नगीना ने कहा खाना खत्म हो गया है इस पर वह आगबबूला होकर चला गया। दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसी रात करीब 11 बजे संजय कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में घुसा और पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करने लगा। मुख्तार का कहना है कि वह सब पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर जाग गए थे। तहरीर में कहा है कि वह और उसकी साली सकीना निवासी परसदहा ने घटनाक्रम देखा परंतु दहशत के मारे कुछ बोल नहीं पाए । संजय उसकी पत्नी को मारकर घसीट कर घर के बाहर ले गया। और बांसों के झुरमुट के पास बने गड्ढे में उसको डाल दिया। पत्नी की हत्या से पीड़ित मुख्तार का कहना है कि रात भर वह लोग दहशत के कारण घर से बाहर नहीं निकले । सुबह आकर  गोला पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने हत्यारोपी संजय को गिरफ्तार करके आला कत्ल बरामद कर लिया है। इस लोमहर्षक घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।

Related Articles

Comments

Back to Top