पड़ोसी की पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया

लखीमपुर खीरी , 171

गोला गोकरननाथ खीरी। स्थानीय मुक्तिधाम में  शवों की अंत्येष्टि करने के लिए चबूतरों की कमी को देखते हुए नगर के एक प्रतिष्ठित बीज व्यापारी ने नागरिकों के सहयोग से  सात नए शव दाह चबूतरो के निर्माण का कार्य  प्रारंभ कर दिया है। इसके अतिरिक्त एक बड़ा हाल और दो कमरे भी बनवाने का प्रस्ताव है। साथ ही मुक्तिधाम की साफ सफाई और बृक्षा रोपण का कार्य कराने का संकल्प लिया गया है। मोहम्मदी रोड स्थित कंजा बाबा धाम के प्रमुख सेवादार गुड्डन गुप्ता बीज वाले ने बताया कि नगर के मुक्तिधाम में शवों की अंत्येष्टि के लिए कई बार चबूतरो की कमी पड़ जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुक्तिधाम में कुछ सेवा कार्य करने का संकल्प स्थानीय नागरिकों के सहयोग से लिया है। चार पक्के चबूतरे निर्मित कराए जा चुके हैं तीन पक्के चबूतरे आरसीसी लिंटरयुक्त निर्मित कराए जाने हैं जिनका कार्य प्रगति पर है।  ओम प्रकाश गुप्ता ने. प्रेस बताया कि उन सातों चबूतरों का निर्माण कार्य हो जाने के बाद स्थानीय नागरिकों के सहयोग से एक बड़ा हाल और दो कमरे भी निर्मित कराए जाने हैं। उसके अतिरिक्त मुक्तिधाम परिसर में साफ-सफाई और वृक्षारोपण का कार्य भी किया जाना है। प्रमुख सहयोगी अवधेश जायसवाल ने बताया मुक्तिधाम स्थित कुएं की साफ सफाई करके और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। इन लोगों ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें ताकि नगर के मुक्तिधाम को और अधिक सुविधा युक्त और सुंदर बनाया जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top