मानव सेवा कर रही देश भर में कोरोना पीड़ितों की सेवा,

लखीमपुर खीरी , 128

मोहम्मदी खीरी । आपदा के समय ऑनलाइन मंच का उपयोग करके सेवा का अवसर सभी को मिला,देश के जाने माने कवि ,साहित्यकारों ने मिलकर मानव सेवा ग्रुप के माध्यम से सैकड़ो लोगो को बेड, हॉस्पिटल में भर्ती कराना,ऑक्सीजन की व्यवस्था,भोजन की व्यवस्था के साथ ही प्लाज्मा की व रक्त की व्यवस्था करना आदि कार्य कर रही है संस्था के सक्रिय सदस्य नगर के समाजसेवी व कवि गोविन्द गुप्ता ने बताया कि कोविड कॉल में सभी मित्रो द्वारा यह ग्रुप बनाया गया जो इंटरनेट पर लोगो द्वारा जो समस्या पोस्ट की जाती थी उसको शेयर कर तुरन्त मदद के प्रयास होते थे इस कार्य मे देश भर में जो सदस्य थे वह एक्टिव होकर समस्या का समाधान करने का प्रयास करते थे,इन प्रयासों से ,मानव सेवा,,ग्रुप ने अपनी सेवाएं देने का कार्य किया जिसे हल मिलने बाले परिजनों ने सराहा,श्री गुप्त भी गिलोय औषधि का लगातार वितरण कर रहे है,तथा शोशल मीडिया पर लोगो को जागरूक कर रहे है।

कोरोना काल में भूखों को कराया भरपेट भोजन
महामारी के बीच मददगार साबित हो रहे सपा नेता
पलियाकलां -खीरी। कोरोना महामारी के बीच जब लोगों का रोजगार बन्द हो गया है ऐसे में सपा  नेता अताउर रहमान खान गरीबों के मददगार साबित हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए अपने स्तर से छह जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था जरूरतमन्दों के लिए की थी जो लगातार जारी है। इसी क्रम में अब उन्होंने लोगों का पेट भरने की मुहिम शुरू की है। जिसके शुरुवात करते हुए रविवार को उन्होंने कमल टाकीज और उसके आस पास के इलाके में  जरूरतमन्दों को भोजन उपलब्ध कराया।इस अभियान में उनके साथ समाजसेवी मोहम्मद अली, छात्र सभा जिला सचिव सपा शिवम रस्तोगी, मुजामिल हुसैन सदर खान, मोबिन, यूथ ब्रिगेड उपाध्यक्ष आजम खान, पिंकू बाँसवाल , कमल राजपूत, अनुध यादव ,यूथ ब्रिगेड उपाध्यक्ष शिबू खान मौजूद रहे।


दो खुली दुकानें एसडीएम ने की सीज
मोहम्मदी खीरी। करोना महामारी मे  पूरी दुनिया में त्राहि-त्राहि मची हुई है जिसकी रोक थाम के लिए सरकारों को लॉकडाउन लगाना पड़ा जिससे कोरोना की यह चैन टूटे और लोगों को राहत मिले जिसमें सरकार कामयाबी हुई है जब से लॉकडाउन लगाया गया है।  तब से उत्तर प्रदेश में लगातार केसो में कमी आई है। इस लाक डाउन में शनिवार और इतवार को ज्यादा शक्ति बढ़ती जाती है। लेकिन लोग बाज नहीं आते हैं वह दुकानें जरूर खोलते हैं हालत तो यह है अंदर दुकानदार बाहर वर्कर पहरा देता है जो भी ग्राहक आता है उसको सामान दिया जाता है सामानों के रेट जग जाहिर है क्योंकि लॉक डाउन का सबसे ज्यादा फायदा मेडिकल स्टोर किराना वाले गुटका  के कारोबारी उठाते है इन अवसर वादियों के लिए अवसर बन के आया है। जिसका लाभ उठा रहे हैं इसी क्रम में मोहम्मदी प्रशासन के सख्त तेवर  नगर में लॉकडाउन के दौरान खुली दो दुकानों को उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने भ्रमण के दौरान खुली पाई जिसको सील कर दिया उप जिलाधिकारी की इस कार्यवाही से लॉकडाउन में गाइडलाइन का पालन न करने वाले दुकानदारों में मचा हड़कंप पानी की टंकी के पास  जिसमे बसी कपड़े बाले की दुकान हूई सीज खुददूस किराना वाले की हूई।

Related Articles

Comments

Back to Top