मंडलायुक्त के द्वारा किया गया सीएचसी का औचक निरीक्षण

लखीमपुर खीरी , 118

बेहजम खीरी। बेहजम ब्लॉक में दो गांव सहित बेहजम सीएचसी का औचक निरीक्षण मंडलायुक्त के द्वारा किया गया। कोविड19 महामारी की रोकथाम व सरकार के द्वारा तैयारियों का जायजा लिया गया। गांव में कोविड वैक्सीनेशन न करवाने पर अधिकारियों की जमकर क्लास भी ली गयी। बेहजम ब्लाक के मिर्जापुर में मंडलायुक्त रंजन कुमार ने जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह के साथ गांव में कोविड19 महामारी रोकथाम के मद्देनजर सरकार की तैयारियां का स्थलीय निरीक्षण में गांव की आशा बहू एएनएम और अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बीमार व्यकितयों की देखभाल दवाओं की किट और 45 वर्ष के ऊपर वालों को शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करने के लिए दिशा निर्देश दिया। वहां से मंडलायुक्त बेहजम सीएचसी पर पहुंच कर सीएमओ मनोज अग्रवाल और चिकित्सालय प्रभारी डाक्टर अनिल वर्मा संतोष शुक्ला को क्षेत्र में चिन्हित रोगियों का इलाज और सर्दी जुकाम और खांसी बुखार के मरीजों की जांच कर वैक्सीन लगवाने पर जोर दिया व कम वैक्सीनेशन पर अधिकारियों पर नाराजगी भी जताई। बेहजम सीएचसी से कमिश्नर सीधे अमघट गांव पहुंच कर वहां मौजूद आशा बहूओं और आगनबाड़ी एएनएम सहित गांव के निवर्तमान प्रधान और टीकाकरण करा चुके लोगों से बातचीत की। वही गांव में कम टीकाकरण होने पर असंतोष भी व्यक्त किया। इस मौके पर एसडीएम मितौली दिग्विजय सिंह तहसीलदार अवधेश कुमार बीडीओ राकेश कुमार सिंह सहित ब्लॉक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ नीमगांव पुलिस भी मौजूद रहे ।

Related Articles

Comments

Back to Top