एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे नोडल अधिकारी रंजन कुमार टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट व वैक्सीनेशन पर फोकस करने के निर्देश

लखीमपुर खीरी , 106

लखीमपुर खीरी। बुधवार की देर शाम जिले के नोडल अधिकारीध्आयुक्त, लखनऊ मंडल लखनऊ रंजन कुमार ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
सर्वप्रथम नोडल अधिकारियों ने एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कांटेक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग व उसकी फीडिंग, होम आइसोलेशन वाले संक्रमित की निगरानी टीम से उनके कार्य दायित्वों की जानकारी लेकर जाना कि वह किस प्रकार से काम करते हैं। उन्होंने कंट्रोल रूम की विभिन्न पंजिकाओं का भी अवलोकन किया।
नोडल अधिकारी ने सीएमओ से इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के संचालन की पूरी रणनीति जानी। प्राप्त डेली संक्रमितो की सूची पर ट्रेसिंग टीम की वर्किंग जानी। वही ट्रेस किए गए संक्रमित से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया। डीएम ने बताया कि एंटीजन से पॉजिटिव व सभी सिम्प्टोमैटिक लोगो को टेस्टिंग सेन्टर में मेडिकल किट दी जा रही।
इसके बाद उन्होंने एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के सभागार में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ० मनोज अग्रवाल के साथ-साथ चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोविड के बढ़ते संक्रमण से निपटने हेतु बनाई गई प्रभावी रणनीति के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारीवार उनके कार्य दायित्वों के संबंध में जानकारी ली व निर्देश दिए कि टेस्टिंग ट्रेसिंग ट्रीटमेंट एवं वैक्सीनेशन पर फोकस करें।

 

Related Articles

Comments

Back to Top