जांच में हुई अवैध खनन की पुष्टि

लखीमपुर खीरी , 99

मोहम्मदी-खीरी। जंगबहादुर गज में अवैध खनन को लेकर वहां के लोगो ने अधिकारी से शिकायत की थी जिस पर उपजिलाधिकारी स्वाती शुक्ला ने लेखपाल प्रदीप पुष्कर को जांच सौप थी। जिस पर लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच की तथा अवैध खनन की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को भेजी है। इसके पहले पसगवां कोतवाली पुलिस से रंजीतपुर गांव में हुए खनन की रिपोर्ट मांगी थी लेकिन पुलिस की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुई तो राजस्व विभाग के क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप पुष्कर से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। यहां खनन की शिकायत कई लोगो ने उच्चाधिकारियो से की थी।एसडीएम के आदेश पर गुरुवार की शाम को लेखपाल प्रदीप पुष्कर ने जांच की है। लेखपाल ने बताया कि पप्पू  व गोपाल ने बिना परमिशन खनन जेसीबी से कराया है।

Related Articles

Comments

Back to Top