चुनावी रंजिश में दबंगों का परिवार पर हमला, एक की मौत आधा दर्जन घायल
लखीमपुर खीरी May 20, 2021 at 09:51 PM , 104बेहजम-खीरी। थाना नीमगांव थाना क्षेत्र के बेहजम चैकी के पिपरीकलां गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों ने गांव के एक परिवार पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर हमला बोल दिया। हमले के वक्त परिवार खाना खा रहा था। जिसमें आधा दर्जन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर प्राथमिक उपचार हेतु बेहजम सीएचसी में लाया गया जिन्हें हालात गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रिफर किया गया। वहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार पिपरीकलां गांव में करीब दो ढाई साल से पुलिस के पक्षों के आपसी विवाद के तीन चार मामलों में मुकदमा दर्ज हो चुके हैं। फिर भी पिपरीकलां गांव विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात मृतक शिवराज कश्यप अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था। तभी चुनावी रंजिश को लेकर सर्वेश रोहित पिंकू कैलाश सहित आधा दर्जन लोग लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमले कर पूरे घर की महिला सहित कई सदस्यों को घायल कर दिया। जिसमें इलाज के दौरान जिला अस्पताल में शिवराज उम्र करीब 45 वर्ष की मौत हो गयी। मृतक शिवराज के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया ।मृतक शिवराज के भाई राजेंद्र ने नीमगांव पुलिस को सर्वेश पिंकू कैलाश रोहित सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस इस घटना को चुनावी रंजिश न मानकर आपसी रंजिश की बात कह रही है। इस घटना के बारे इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना से सम्बंधित तहरीर के आधार आरोपियों के खिलाफ हत्या और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी कर घटना की जां की जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments