तेंदुआ देखा गया

लखीमपुर खीरी , 112

लखीमपुर खीरी। सोमवार को धौरहरा के सिपाही पुरवा में गन्ना लगे खेत मे तेंदुआ का शव मिला था। वहीं बुधवार को फिर उसी क्षेत्र में तेंदुए को देखे जाने से गांव वालों में खौफ पैदा हो गया है। बुधवार की सुबह सिपाहीपुरवा गांव में बुढ़िया नाला के किनारे तेंदुए को ग्रामीणों ने देखा। सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद भी कोई वन विभाग का कर्मचारी मौके पर नही गया। जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई मौके पर देखने तक नही आया। तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीण अपने खेतों की तरफ जाने से भी डरने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही कहीं हम ग्रामीणों को भारी न पड़ जाए। ग्रामीण खुद ही अपना बचाव कर रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top