नोडल अधिकारी ने किया सीएचसी रमियाबेहड़ का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी May 20, 2021 at 09:47 PM , 120तहसील मितौली की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की पड़ताल की। वैक्सीनेशन टीम ने नोडल अधिकारी के पूछने पर बताया कि आज 60 लोगों (दस को फर्स्ट डोज व पचास व्यक्तियो को सेकंड डोज) का वैक्सीनेशन हुआ। इस दौरान नोडल अधिकारी ने कोल्ड चैन कक्ष, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, ऑब्सर्वेशन कक्ष सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीक्षक से दवाओं, मेडिकल किट की उपलब्धता जानी। सभी 04 गठित रैपिड रिस्पॉस टीम का मूवमेंट व प्रतिदिन होने वाले आरटीपीसीआर व एंटीजन सैंपलिंग की संख्या जानी। एमओआईसी डॉ अनिल ने बताया कि वर्तमान में 45 लोग होम आइसोलेशन में है, जिनकी बराबर निगरानी की जा रही। इस दौरान उन्होंने अधीक्षक कक्ष में विभिन्न पंजिकाओं का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एमओआईसी से पूछा वह स्वयं दिन में कितने संक्रमित मरीजों से बातचीत कर हाल-चाल जानते हैं। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट एवं वैक्सीनेशन पर फोकस करें। हर सिंप्टोमेटिक व्यक्ति को मेडिकल किट मुहैया कराएं।






_page-0001.jpg)
























Comments