परिवार के दो सदस्यों की हत्या

लखीमपुर खीरी , 121

लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद की चैकी अजान के अंतर्गत ग्राम सभा शहाबुद्दीन पुर का मजरा कुइया डीह निवासी विमल वर्मा पुत्र मथुरा प्रसाद उम्र 27 वर्ष ,महेश चंद्र वर्मा पुत्र राजाराम वर्मा उम्र 40 वर्ष को जमीनी विवाद के चलते विरोधी अरविंद वर्मा, सचिन वर्मा, रोहित वर्मा, व निर्मला देवी ने मिलकर परिवार के दो सदस्यों की लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मारते मारते उनकी हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने व हल्की धारा लगाने का प्रयास किया जा रहा इस लिये सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मृतक महेश चंद्र का शव थाना हैदराबाद गेट के समीप हाईवे पर रखकर दो घंटे हंगामा किया जिससे रोड का यातायात बाधित रहा मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी मोहम्मदी ने मैं पुलिस फोर्स के साथ मृतक के परिजनों को समझाने बुझाने के वाद शव को लेकर वापस अंत्येष्टि के लिये ले कर चले गये तब जाकर यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ परिजनों का आरोप है कि जिन अपराधियों के ऊपर अभियुक्त पंजीकृत किया गया उनको पुलिस हल्की धाराओं में चालान करके बचाना चाहती जब कि पुलिस ने अपराधियों के ऊपर अभियुक्त पंजीकृत करके न्यायालय के समक्ष भेज चुकी थी।

Related Articles

Comments

Back to Top