ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे टीमों को देखने पहुंचे नोडल अधिकारी नोडल अधिकारी ने ग्राम मिर्जापुर व अमघट का किया निरीक्षण, जाना हाल

लखीमपुर खीरी , 119

लखीमपुर खीरी। गुरुवार को जिले के नोडल अधिकारी/आयुक्त, लखनऊ मंडल-लखनऊ रंजन कुमार ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ तहसील मितौली के ग्राम मिर्जापुर व ग्राम अमघट में डोर टू डोर सर्वे की पड़ताल कर जमीनी हकीकत जानी। सर्वप्रथम नोडल अधिकारी ने तहसील मितौली के ग्राम मिर्जापुर पहुंचे। जहां सर्वे टीमों के कार्यो का स्थलीय सत्यापन कर हाउस टू हाउस सर्वे कर रही टीम के कार्यो को देखा। आशा कार्यकत्री ऊषा देवी व सुलोचना से सर्वे किये घरों की संख्या व उनमें मिले सिम्प्टोमैटिक का विवरण, मेंडिकल किट की वितरण व उपलब्धता जानी। सर्वे में सिम्प्टोमैटिक मिली चंपा देवी, रुपावती से बातचीत कर उनका कुशल क्षेम जाना। इसके बाद नोडल अधिकारी ने तहसील मितौली के ग्राम अमघट पहुंचकर आशा संगिनी सुनीता देवी एवं पिंकी देवी से सर्वे की जानकारी की। सर्वे टीम ने बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में मेडिकल किट उपलब्ध है। वही 110 ग्रामीणों का वैक्सीनेशन हो चुका है। शेष ग्रामीणों का भी वैक्सीनेशन कराया जा रहा। नोडल अधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को स्वस्थ रखना प्रधान की नैतिक जिम्मेदारी हैं। नोडल अधिकारी ने मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर जाना कि उनके गांव में कोई गंभीर बीमार तो नहीं है। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन के फायदे बताये।

Related Articles

Comments

Back to Top