पलिया में ऑक्सीजन प्लांट हेतु ज्ञापन
लखीमपुर खीरी May 18, 2021 at 09:24 PM , 150पलियाकलां-खीरी। ऑक्सीजन किल्लत दूर होने के बाद रवि गुप्ता ने पलिया में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के संबंध में आज एक ज्ञापन एसडीएम पलिया को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी एवं जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी के नाम भेजकर लखीमपुर खीरी जिले की कई तहसीलों में जो ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं पलिया तहसील भी काफी बड़ी है जनहित में पलिया में भी ऑक्सीजन प्लांट सरकारी अस्पताल में लगाए जाने के लिए ज्ञापन भेजा है उम्मीद जताई जा रही है शीघ्र ही ज्ञापन का संज्ञान लेकर शासन ,प्रशासन पलिया सरकारी अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने का कार्य करेगा जिससे पूरी पलिया तहसील विधानसभा पलिया वासियों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न होगी और किसी भी कठिन समय में लड़ने के लिए अमृत रूपी ऑक्सीजन बहुत काम आएगी साथ ही बताते चलें लखीमपुर जिले के कई जनप्रतिनिधियों की मांग पर जिले की कई तहसीलों में ऑक्सीजन प्लांट लगने वाले हैं इसी कार्य के लिए समाजसेवी रवि गुप्ता आगे आए हैं और उन्होंने पलिया तहसील में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की मांग कर ज्ञापन दिया है ज्ञापन की प्रतिलिपि सीएमओ लखीमपुर खीरी एवं स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भी प्रेषित की गई है
बैंक स्थानांतरण रोकने की मांग
लखीमपुर खीरी। जिला सहकारी बैंक शाखा बड़ागांव के स्थानांतरण को लेकर दूसरे दिन भी बैंक खाता धारक बैंक शाखा में जमे रहे और अपने खाता बंद कराने पर अड़े रहे और बैंक मैनेजर से अपने अपने खातों में जमा धनराशि का भुगतान करने की मांग करते रहे क्योंकि 50 वर्षों से यह शाखा बड़ागांव में सुचारू रूप से संचालित हो रही है और अपना लाभ अर्जित कर रही है खाताधारकों ने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार को ज्ञापन के माध्यम से बैंक स्थानांतरण रोकने की मांग की है जिसमें ज्ञापन देने वाले खाताधारकों ने श्री मनार से अपने लिए गए निर्णय पर पुनः विचार कर जनहित में फैसला बदलने की मांग की है क्योंकि लगभग 15 से 20 किलोमीटर के क्षेत्र में जिला सहकारी बैंक शाखा बड़ागांव के ग्राहकों का निवास है ग्राहक चाहते हैं की शाखा बड़ा गांव में ही संचालित हो हमें यहां ज्यादा सहूलियत और आसानी है हम इस बैंक के स्थानांतरण एक छोटे से गांव चंजतंेप में किए जाने का विरोध करते हैं और निंदा करते हैं ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से आफताब अहमद शब्बीर अहमद अब्दुल लतीफ जानकी देवी मीनू देवी मीनू देवी कल्पना देवी ओम प्रकाश मनोरमा किरण देवी त्।ड सहेली युसूफ खान प्रेम यादव अरुण कुमार साजिद अली अंसारी धर्मेंद्र महेश ओम प्रकाश कर्मपाल आदि लोगों ने ज्ञापन दिया।
शराब विक्रेता को भेजा जेल
लखीमपुर खीरी। एक जागरूक नागरिक के माध्यम से पुलिस को एक वीडियो क्लिप प्राप्त हुई जिसमें एक 10 वर्षीय बालक को अवैध शराब बिक्री करते हुए दर्शाया गया है। पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल द्वारा इसका त्वरित संज्ञान लेते हुए सर्वसंबंधित को अविलम्ब जांच करके कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना निघासन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग की पहचान करके यह जानकारी प्राप्त की गई कि बच्चे के अभिभावकों द्वारा बच्चे से जानबूझकर यह अपराध कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी गई दबिश में बच्चे के पिता एवं मामा को ग्राम कृपाकुंड में उनके घर से गिरफ्तार किया गया और उनकी निशानदेही पर 115 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और लगभग 450 लीटर लहन नष्ट किया गया है। प्रकरण में थाना निघासन पर भारतीय दण्ड संहिता, आबकारी अधिनियम एवं जे0जे0 एक्ट की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। रेस्क्यू किए गए नाबालिग की देखभाल और संरक्षण की जरूरत को गंभीरता से समझते हुए, उसे नियमानुसार बाल कल्याण समिति, लखीमपुर खीरी के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां पर उसके बेहतरी एवं उज्जवल भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।
किसान मसीहा चैधरी अजित सिंह की तेरहवीं पर हवन का आयोजन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के जिला इकाई के पदाधिकारी व कार्य कर्ताओं ने किसान मसीहा स्वर्गीय चैधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए आज 18 मई को गायत्री मंदिर में तेरहवीं के दिन हवन का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।और जिले के सभी रालोद कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों में रहकर हवन करें और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।आपको बता दें कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजित सिंह का 6 मई 2021 को कोविड संक्रमित के चलते गुरूग्राम में निधन हो गया था। लखीमपुर जिला इकाई ने किसान मसीहा चैधरी अजीत सिंह के आत्मा की शांति के लिए हवन का आयोजन किया श्रद्धांजली अर्पित की प्रत्येक जिले में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने हवन आदि के माध्यम से चैधरी साहब की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की इस मौके पर पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी जिला महासचिव राष्ट्रीय लोकदल, पंकज कश्यप पूर्व नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा जी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, राजकुमार मिश्रा,अंजुम खान, हरनाम वर्मा, अनुराग जी समेत तमाम लोग मौजूद थे।
वांछित अभियुक्त गए जेल
मैलानी-खीरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले विभिन्न धाराओं से सम्बंधित मुकदमों में वांछित अभियुक्त के धरपकड़ अभियान में थाना मैलानी पुलिस के कुकरा चैकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह आरक्षी जितेन्द्र कुमार आरक्षी इन्द्रेश कुमार ने काशी राम व धर्मेद्र कुमार पुत्रगण सूरज प्रसाद निवासी ग्रन्ट नं 10गंगापुर थाना मैलानी जिला खीरी को नहर पुलिया गंगापुर के पास से गिरफ्तार करके जेल भेजा। इन अभियुक्तों पर विभिन्न एक्ट के तहत अभियोग दर्ज हैं।
दलित साधू की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज
सादे कागज पर लगवाया अंगूठा
बेहजम-खीरी। कोतवाली नीमगांव क्षेत्र के कस्बा सिकंद्राबाद निवासी दबंगों द्वारा कुछ दिन पूर्व की गयी हरिजन साधू के साथ मारपीट के मामले हरिजन एक्ट के तहद मुकदमा लिख लिया गया। लेकिन पीड़ित साधू से सादे कागज पर जबरन अगूंठा लगवा मुकदमें में सुलह समझौते के लिए डर धमका लगातार दबाव बना रहे हैं। दबंगों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित बाबा ने जिले पर पहुंच पुलिस अधिक्षक को प्रर्थना पत्र दे दबंगों पर कार्यवाही करने की मांग की है।
कस्बा सिकंद्राबाद निवासी दलित परिवार के रहने वाले महत्मा छविनाथ उर्फ धुन्नी बाबा ने बताया कि वह बीती 3 मई की सुबह अपने घर पर बैठा था। इसी बीच कस्बे का ही रहने वाला प्रधान पद का हारा प्रत्याशी अपने अन्य साथियों के साथ पीड़ित के घर पर आ गया। वह साधू को अपशब्द बोलने लगा जिसका विरोध करने पर दबंग आरोपियों ने साधू बाबा छविनाथ की लात घूसो व लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित ने नीमगांव कोतवाली पहुंच कस्बा निवासी चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर इंस्पेक्टर नीमगांव गजेंद्र सिंह ने तहरीर के आधारा पर मारपीट व हरिजन एक्ट के तहद कस्बा सिकंद्राबाद निवासी राजेंद्र त्रिवेदी व प्रसून त्रिवेदी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया था। इसकी जांच सीओ मितौली संदीप सिंह कर रहे थे। पीड़ित बाबा ने आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक खीरी को एक प्रर्थना पत्र देते हुए बताया है कि कोतवाली नीमगांव के सिकंद्राबाद निवासी राजेंद्र त्रिवेदी व उसके साथियों ने बीती 15 तारीख को पीड़ित बाबा से जबरन एक सादे कागज व एक सादे स्टांप पेपर पर मुकदमें में सुलह समझौता करने के लिए जबरन अंगूठा लगवा लिया है। दबंगों की पकड़ से छुटने के बाद बाबा ने सीओ मितौली व पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हो शिकायती पत्र देकर कहा कि वह मुकदमा में सुलह नहीं करना चाहता है। यदि किसी प्रकार का कागज सुलह समझौते के लिए पेश किया जाए तो फर्जी समझा जाये। इसके साथ ही दबंग आरोपियों पर कार्रवाई करने के साथ साथ अपनी जान माल की सुरक्षा की करने की गुहार लगायी है।
------------------------------------------
मंडलायुक्त ने किया गांवों, कोतवाली व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व वार्डो का निरीक्षण
एसडीएम के कार्यों से जताई संतुष्टि
बोले सभी मास्क और सोशल डिस्टेंस का करे पालन
मोहम्मदी-खीरी। मंडलायुक्त व जिला खीरी के नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने आज मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम मियांपुर व शाहपुर राजा का भ्रमण कर निगरानी समिति से बात की। इसके अलावा मंडलायुक्त ने नगर पालिकाा परिषद के एक बार्ड का भी भ्रमण किया। इस दौरान मंडलायुक्त के साथ जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला तहसीलदार विकास दुबे सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। जिला खीरी के नोडल अधिकारी और मंडलायुक्त रंजन कुमार मंगलवार की दोपहर बाद मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम मियांपुर कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने निगरानी समिति में सम्मिलित आशा बहुओं से बात कर उनसे डोर टू डोर निगरानी समितियों के कार्यों की जानकारी ली। ग्राम पर मियांपुर कॉलोनी में ग्राम प्रधान मिथुन डाली ने मंडलायुक्त को जानकारी दी कि इस ग्राम सभा में 90ः व 45 वर्ष से ऊपर लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है जिससे मंडलायुक्त संतुष्ट नजर आए। ग्राम प्रधान ने मंडलायुक्त को बताया कि पिछले लॉकडाउन के दौरान 22 मार्च को ही उनके गांव में जब सरकार ने भी निगरानी समितियों का गठन नहीं किया था तो निगरानी समिति गठित हो चुकी थी। जिसमें 40 युवकों को निगरानी समिति में रखा गया था जो हेल्थ, स्वच्छता जल आपूर्ति, मेडिसिन सुरक्षा आदि विषयों को देखते थे। मंडलायुक्त उक्त जानकारी को पाकर बहुत ही प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने ग्राम मियांपुर के विद्यालय व गांव का निरीक्षण कर आम जनता से भी बातचीत की। लोगों ने उन्हें बताया कि निगरानी समितियां घर-घर जाकर लोगों का परीक्षण कर रही हैं। मियांपुर का निरीक्षण करने के बाद मंडलायुक्त ग्राम शाहपुर राजा पहुंचे जहां उन्होंने आशा बहुओं से बात कर उनसे पूछा कि उन्होंने कितने घरों का परीक्षण किया है। वहां कितने जुकाम बुखार खांसी से पीड़ित लोग निकले और कहां-कहां दबा दी है। आशा बहुओं के बताने पर उन्होंने एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर बात भी की। ग्राम शाहपुर राजा के बाद मंडलायुक्त मोहम्मदी नगर के वार्ड पूर्वी लखपेड़ा पहुंचे जहां उन्होंने कोविड-19 संक्रमित गौरव मेहरोत्रा के साथ बातचीत की। गौरव मेहरोत्रा ने बताया कि उनकी बेटी माही के प्रयासों से वह ठीक हुए हैं। पहले उनका वजन बहुत अधिक था और माही का वजन भी 93 किलो था। लेकिन उसने अपना वजन घटाकर 45 किलो कर लिया है। तब मंडलायुक्त ने काफी देर तक माही से बातचीत की और उससे कहा कि अपने वजन कम करने के कुछ टिप्स मुझे भी दो। इसके अलावा गौरव मल्होत्रा ने बताया कि सुबह शाम योगा, काढ़ा और दवाइयों के सेवन से उन्होंने कोरोना का मात दे दी है। वहां से मंडलायुक्त सीधे सीएचसी पहुंचे और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंडलायुक्त ने निगरानी समितियों के सदस्यों से कहा कि आप लोगों का कार्य है कि घर-घर जाकर लोगों को यह बताएं कि उनको वैक्सीन भी लगवानी है। यदि खांसी जुकाम बुखार है तो उसकी सूचना भी देनी है। इस दौरान मंडलायुक्त के साथ जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला तहसीलदार विकासधर दुबे सीओ अभय प्रताप मल्ल प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी सीएचसी अधीक्षक सुरेंद्र सिंह, डाक्टर सुशील शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
बॉक्स
माही को दिया मदद का आश्वासन
नगर पालिका परिषद मोहम्मदी के वार्ड नंबर 4 मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा का भी मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान वह वार्ड के कोविड पॉजिटिव गौरव मेहरोत्रा के घर पर पहुंचे। उनसे उनका हालचाल पूछा। गौरव मेहरोत्रा की बेटी माही मेहरोत्रा की बातचीत से मंडलायुक्त काफी प्रभावित दिखे माही मेहरोत्रा ने बताया कि उसका सपना आईआरएस बनने का है तो मंडलायुक्त ने कहा कि मैं तुम्हारी आईआरएस बनने में मदद करूंगा।
------------------------------------------
नोडल अधिकारी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
लखीमपुर खीरी। सोमवार की देर शाम जिले के नोडल अधिकारीध्आयुक्त, लखनऊ मंडल लखनऊ रंजन कुमार ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं की पड़ताल की। नोडल अधिकारी ने सीएमएस डॉ आरसी अग्रवाल से चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों व औषधियों की उपलब्धता जानी। पूरे चिकित्सालय को दिन में कई बार सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। सतर्कता व सावधानी से चिकित्सक भर्ती सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराएं। सीएमएस ने बताया कि चिकित्सालय में 70 मरीज भर्ती है। जिसमें 50 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वही हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है। नोडल ने सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष से वार्डों में भर्ती मरीजों का हाल देखा। भर्ती मरीज रामाश्रय से टेलीफोन पर नोडल ने तबीयत जानी, दवा व भोजन मिलने की बात पूछी। बोले, कोई दिक्कत हो तो बताएं। मरीज ने बताया कि पिछले 15 दिनों से बुखार से पीड़ित था। जबसे यहां आया हूं, तबसे बहुत आराम है। भोजन व दवा दोनों मिल रही। कोई दिक्कत नहीं साहब। मौजूद चिकित्सक से ऑक्सीजन लेवल चेक करवाया। मरीजो को दी जाने वाली दवाओं की जानकारी ली। इसके उपरांत जिला चिकित्सालय में प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट की भूमि को भी देखा। लगने वाले प्लांट की क्षमता आदि के संबंध में सीएमएस से जानकारी हासिल ली। निरीक्षण के दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ मनोज अग्रवाल, एडीएम अरुण कुमार सिंह एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, सीएमएस डॉ आरसी अग्रवाल समेत प्रशासनिक व चिकित्सा अधिकारी मौजूद है।
स्वयंसेवी संस्थाओं व एनजीओ के पदाधिकारियों से नोडल अधिकारी ने किया वर्चुअल संवाद
लखीमपुर खीरी। सोमवार की देर शाम जिले के नोडल अधिकारी आयुक्त लखनऊ मंडल लखनऊ रंजन कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जिले की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं एनजीओ के पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद कर कोविड की रोकथाम पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारीध्आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ रंजन कुमार ने वर्चुअल जुड़े सभी संस्थाओ व एनजीओ के पदाधिकारियों से वैक्सीनेशन व टेस्टिंग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में सुझाव व सहयोग मांगा। जिले के ग्रामीण इलाकों में लोगों को वैक्सीनेशन के महत्व को समझाया जाए। सर्दी, जुखाम, बुखार व खाँसी सहित अन्य कोई लक्षण होने पर टेस्टिंग कराने व मेडिकल किट का उपयोग करने के लिये जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि आप सभी एक-एक गांव चयनित कर (जहाँ सहयोग करना चाहते है) प्रशासन को सूचित करें। इस दौरान सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने मेडिकल किट की दवाओं व उसके लाभों को बताया। बैठक में जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह सहित काफी संख्या में विभिन्न संस्थाओं व एनजीओ के प्रतिनिधि जुड़े।
चीतल के दो शिकारी गिरफ्तार
मैलानी खीरी। 13 मई को दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की मैलानी रेंज के जंगल में चीतल का शिकार करने वाले फरार चार शिकारियों में से दो शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बफर जोन मैलानी रेंज के मोहरेना बीट के सेक्शन प्रभारी वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद वर्मा एवं थाना पुलिस टीम ने शिकारियों को पकड़ने के लिए ग्राम गंगापुर में छापा मारा था मगर शिकारी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए थे।वन विभाग एवं पुलिस की टीम को नर चीतल का कटा हुआ सर,क्षत-विक्षत अंग,10 किलो चीतल का कच्चा मांस,शिकार में प्रयुक्त छोटे-बड़े औजार,2 कुल्हाड़ी,एक तमंचा 12 बोर एवं 7 अदद छर्रे,दो मोटरसाइकिल एवं 4 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण आदि को जब्त किया गया था।थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि आरोपियों पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गंगापुर नहर पुलिया मोड़ के पास से आरोपी धर्मेंद्र एवं काशीराम को पकड़ लिया गया जिनको जेल भेजा जा रहा है।
अवैध शराब कारोबारियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी
लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी की पुलिस द्वारा एस पी के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं निष्कर्षण की रोकथाम हेतु वृहद स्तर पर सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 40 अभियोग पंजीकृत किये गये। 25 अवैध शराब भट्ठी सहित 1,250 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। साथ ही मौके पर 25,000 लीटर लहन नष्ट किया गया। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या
लखीमपुर खीरी। बीती 08 मई को थाना मितौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झाउपुर के पास खेत में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त प्रहलाद पुत्र रामनिवास निवासी अवधपुर थाना मितौली जनपद खीरी के रुप में हुई थी। इस मामले में मृतक के भाई महेन्द्र पुत्र रामनिवास की तहरीर के आधार पर थाना मितौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने बताया कि हत्या के अनावरण के दौरान पता लगा कि मृतक प्रहलाद की पत्नी किस्मति उर्फ सीमा का प्रेम प्रसंग थाना क्षेत्र के ही ग्राम बम्भिया निवासी गौतम से चल रहा था। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया कि सीमा ने ही गौतम व उसके भांजे अनुज उर्फ पप्पू के साथ योजना तैयार कर अपने पति प्रहलाद की हत्या करवाकर शव को खेत में डाल दिया था। 06 मई को मृतक प्रहलाद को दावत के बहाने बुलाकर साथ में घूमा-फिराकर झाउपुर लाकर गम्छे से उसका गला घोटकर हत्या कर दी एवं शव को छिपाने के उद्देश्य से खेत में डाल दिया था। पुलिस ने सीमा, सीमा के प्रेमी इंद्रपाल व उसके भांजे अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सैनी, उ0नि0 जयप्रकाश यादव, हे0का0 रावेन्द्र सिंह व विजय गौतम शामिल हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments