स्वास्थ्य व्यवस्था चुस्त करने को लेकर वकीलों का धरना हजारों लोगों ने दिया सोशल मीडिया पर समर्थन
लखीमपुर खीरी May 18, 2021 at 09:23 PM , 160लखीमपुर खीरी। अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ जेबी सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री अजय कुमार पांडे के संचालन में संघ की पूरी कमिटी ने धरना दिया। हजारों की संख्या में वकीलों, व्यापारियों, महिलाओं, नवयुवकों, प्रोफेशनल्स सहित नागरिकों ने फेसबुक, व्हाट्सएप्प, ट्वीटर आदि माध्यमों से धरने का समर्थन किया। संघ ने छह सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में मातृ शिशु अस्पताल ओयल में 200 बेड का कोविड अस्पताल खोलने, न्यू अधिवक्ता चैंबर के 86 कक्षों को कोविड अस्पताल बनाने, कोविड अस्पताल जगसड की व्यवस्था ठीक करने, 18 से 44 उम्र के लोगों का टीकाकरण करने, दवा, आक्सीजन आदि की कालाबाजारी रोकने , संक्रमितों को फ्लोमीटर, ऑक्सीमीटर, आवश्यक पाइप, मास्क, दवा, आक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।






_page-0001.jpg)
























Comments