पिकअप की टक्कर से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

लखीमपुर खीरी , 4

धौरहरा खीरी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सड़क किनारे खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे की मांस से भरे पिकप वाहन की टक्कर लगने से मौके पर मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने व वाहन मय चालक कोतवाली लाई। घटना बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महराजनगर में मंगलवार 11.30 बजे सड़क किनारे खेल रहे तीन वर्षीय नवजात सलमान पुत्र आलम कुरैशी की बरेली से मांस लेकर आ रही पिकप गाडी नंबर UP-34-BT 9396 की ठोकर से घटना स्थल पर मौत हो गई।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी को घेर लिया मामले की सूचना पर पहुंचे कोतवाल धौरहरा आक्रोशित ग्रामीणों को समझने के बाद शव को कब्जे में लेने के साथ चालक मय वाहन कोतवाली लाई।

 नवांगतुक कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि परिजन शव का अंतिम संस्कार नहीं कराना चाहते। परिजनों की मांग पर गाड़ी मालिक को बुलवाया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top