मानवता की मिसाल शहीद भगत सिंह निःस्वार्थ सेवा समिति करेगी 83 लावारिस शवों का अस्थि विसर्जन

लखीमपुर खीरी , 2

30 सितंबर को फर्रुखाबाद में गंगा जी में प्रवाहित होंगी अस्थियां

आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग भी अपनों की अस्थियों के विसर्जन के लिए संस्था से कर सकते हैं संपर्क


लखीमपुर खीरी।समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित अग्रणी संस्था 'शहीद भगत सिंह निःस्वार्थ सेवा समिति पंजी.एक बार फिर एक पुनीत और मानवीय कार्य करने जा रही है। संस्था द्वारा आगामी 30 सितंबर 2026 दिन बुधवार को 83 लावारिस शवों का अस्थि विसर्जन किया जाएगा।संस्था के अध्यक्ष जसपाल सिंह 'पाली' ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी लावारिस शवों की अस्थियों को पूर्ण विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विसर्जित किया जाएगा। इसके लिए प्रातः 8:00 बजे लखीमपुर से फर्रुखाबाद स्थित गंगा जी के लिए प्रस्थान किया जाएगा।आम जनता से भावुक अपील की गई है।समिति ने समाज के सभी वर्गों से एक भावुक अपील भी की है। संस्था का कहना है कि यदि कोई ऐसा परिवार है जो आर्थिक तंगी लाचारी या किसी अन्य मजबूरी के कारण अपने प्रियजनों की अस्थियों का जल प्रवाह नहीं कर पाया है तो वे उन अस्थियों को संस्था को सौंप सकते हैं।संस्था बिना किसी शुल्क मुफ़्त के पूरे आदर और सनातन रीति-रिवाज के साथ उन अस्थियों का भी गंगा जी में विसर्जन कराएगी।सहयोग एवं संपर्क सूत्र,इस पुनीत कार्य में सहयोग करने, अस्थियां सौंपने या अन्य किसी भी जानकारी के लिए संस्था ने निम्नलिखित मोबाइल नंबर जारी किए हैं, जिन पर संपर्क किया जा सकता है,9415489836,9838157829,7084097454, 7068867976,7007578352, 7355320066,9026441348,9415168259 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Comments

Back to Top