प्रधानाध्यापक ने अपने वेतन से बच्चों को वितरित किए जूते मोजे स्कूल बैग

लखीमपुर खीरी , 0

धौरहरा खीरी।
बच्चों की शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए धौरहरा ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बबुरी के प्रधानाध्यापक अमित कुमार वर्मा ने अपने वेतन से विद्यालय में अध्ययनरत सभी 226 बच्चों को स्कूल बैग,जूते और मोजे वितरित किए।प्रधानाध्यापक की इस पहल से विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को उपयोगी सामग्री मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धौरहरा आशीष कुमार पांडेय रहे।उन्होंने बच्चों को स्कूल बैग,जूते-मोजे वितरित करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए प्रधानाध्यापक अमित कुमार वर्मा की पहल की सराहना की।उन्होंने कहा कि बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के प्रयास उन्हें विद्यालय आने और पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।प्रधानाध्यापक अमित कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों को समान रूप से सुविधा उपलब्ध कराने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से उन्होंने अपने वेतन से बच्चों के लिए स्कूल बैग तथा जूते-मोजे उपलब्ध कराए हैं।उनका प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी बच्चे को विद्यालय में पढ़ाई के दौरान किसी तरह की कमी महसूस न हो।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया। समारोह में शिक्षक संघ के अध्यक्ष युवराज शर्मा,मंत्री वीरेंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान पप्पू वर्मा,एसएमसी अध्यक्ष मीरा देवी सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।उपस्थित लोगों ने प्रधानाध्यापक की पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के हित में प्रेरणादायी कदम बताया।

Related Articles

Comments

Back to Top