नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म 19 सप्ताह की गर्भवती होने पर चला पता तीन अधेड़ों पर केस दर्ज
लखीमपुर खीरी Sep 22, 2026 at 06:35 PM , 0गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र की अजान चौकी इलाके के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गरीब और बेसहारा नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला तब उजागर हुआ, जब वह करीब 19 सप्ताह की गर्भवती हो गई।
जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां का निधन हो चुका है, जबकि पिता दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। घर पर वृद्ध दादी और विकलांग भाई रहते हैं। आरोप है कि करीब चार माह पूर्व गांव के 55 वर्षीय एक अधेड़ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शौच के लिए गन्ने के खेत में गई किशोरी को हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद आरोपियों ने पिता और भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया।
गर्भावस्था के लक्षण दिखने पर परिवार ने पूछताछ की तो किशोरी ने आपबीती बताई। आरोप है कि मामले को दबाने के लिए आशा कार्यकर्त्री के जरिए गर्भपात की कोशिश की गई और प्रभावशाली लोगों ने समझौते का दबाव बनाया, लेकिन परिवार ने थाने में तहरीर दी।
थाना प्रभारी महेश पाठक ने बताया कि पिता राजेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।






_page-0001.jpg)
























Comments