नशीली टैबलेट्स व तमंचा कारतूस सहित एक गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी May 17, 2021 at 09:20 PM , 208मोहम्मदी-खीरी। कस्बा पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान अभियुक्त सरताज नई बस्ती को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1200 अदद अवैध नशीली टैबलेट्स (अल्प्रासेफ), 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया गया। मुकदमा लिख जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कस्वा प्रभारी जगपाल सिंह, कॉन्स्टेबल लवकुश राजपूत, विशाल कुशवाहा, राहुल कुमार व गौरव कुमार प्रमुख हैं।
नोडल अधिकारी ने किया दौरा
सिंगाही-खीरी। शासन के निर्देश पर लॉक डाउन के तहत सरकारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए लखनऊ से आये नोडल अधिकारी आयुक्त रंजन कुमार ने सोमवार को कस्बे का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी के साथ जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह उपजिलाधिकारी निघासन ओम प्रकाश गुप्ता ने कस्बे के निरीक्षण के दौरान खैरीगढ़ तिराहे से होते हुए मेला मैदान पहुंचे वहां की व्यवस्था देखने के उपरांत कस्बे के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर गए जहां पर, उन्होंने पूजा पाठ किया। पूजा पाठ के उपरांत तिकोनिया क्षेत्र भ्रमण पर चले गए।कस्बे के निरीक्षण के उपरांत जब नोडल अधिकारी तिकुनियां क्षेत्र के भृमण पर निकल गए तिकुनियां भृमण के बाद पुनः वापस हो गए तब जाके नगर पंचायत व तहसील के आला अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान कस्बे के ई ओ अवधेश मिश्र सहित क्षेत्र के अनेक आला अधिकारी भी साथ मे मौजूद रहे।
महामारी के अन्त के लिए किया गया विष्णु यज्ञ
मोहम्मदी-खीरी। समस्त जन कल्याण हेतु महर्षि परशुराम जी के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण वेलफेयर फाउंडेशन मोहम्मदी इकाई द्वारा रविवार को छोटी देवी मन्दिर के शिव मन्दिर प्रांगण में यज्ञ सम्पन्न किया हुआ। फाउंडेशन के संस्थापक पं. देवरंजन मिश्रा के निर्देशन में कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए इस महामारी के अन्त के लिए सृष्टि पालनकर्ता भगवान विष्णु जी एवम् महादेव शंकर जी के निमित्त पूजा अर्चना कर संसार में फैली इस महामारी के निवारण हेतु कामना की गई। यज्ञ का अनुष्ठान नगर इकाई के संरक्षक पंडित जुगल किशोर मिश्रा एवं नगर अध्यक्ष मिश्रीलाल शुक्ला द्वारा तीन चरणों में सम्पन्न कराया गया। जिसमें प्रथम चरण में संस्थापक पं. देवरंजन मिश्रा,पं. विनोद कुमार तिवारी, पं.श्यामबाबू मिश्रा, पं.सच्चिदानंद राय,पं. लालमन बाजपेई और पं. आंनद बाजपेई द्वारा गणेश पूजन, गौरी पूजन, कलश पूजन नवग्रह पूजन और वेदिपुजन के उपरान्त अग्निदेव के आवाहन के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ। द्वितीय चरण में पं. जुगल किशोर मिश्रा, पं. सुरेश चन्द्र शुक्ला, पं. प्रमोद त्रिवेदी, पं. भारती अग्निहोत्री, पं. सदानंद मिश्रा एवं अथर्व श्री रंजन ने मां दुर्गा और मां काली से महामारी को रोकने की विनती करते हुए यज्ञ किया। पं. मिश्रीलाल शुक्ला, पं. गोपाल अवस्थी, पं. शोभित दीक्षित, पं. सुमित शुक्ला, पं. दुर्गेश बाजपेई ने सृष्टि पालनकर्ता भगवान विष्णु से मानव से हुई गलतियों की क्षमा मांगते हुए तीसरे चरण के यज्ञ को पूर्ण किया। यज्ञ की पूर्णाहुति में ब्राह्मण वेलफेयर फाउंडेशन की नगर इकाई के उपस्थित सभी सदस्यों सहित संस्थापक देव रंजन मिश्रा ने सपरिवार लोक हित की कामना करते हुए महादेव शिव, भगवान विष्णु, माता दुर्गा, माता महाकाली आदि को आहुति प्रदान की। लोकहित के निमित्त यज्ञाचार्य सुशील मिश्रा व सहयोगी आचार्य गोविन्द बाजपेई ने विधिपूर्वक पूजा कर यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर अथर्व श्री रंजन, आकाश और सतीश शर्मा का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने वांछित को भेजा जेल
मैलानी खीरी। थाना मैलानी पुलिस चैकी प्रभारी संसारपुर सतीश चन्द्र व आरक्षी धर्मेद्र यादव आरक्षी ऋषभ ने शरीफ अहमद पुत्र सकरूल्रा निवासी बोझिया थाना मैलानी को संसारपुर मोटर साइकिल एजेन्सी के निकट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त अभियुक्त एक मुकदमें में वांछित था। उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी निरिक्षक चन्द्र भान यादव ने बताया कि इस समय मुकदमो से वान्छित अभियुक्तों के धर पकड का अभियान जोरो पर है।
पीएचसी पर हुआ कोविड परीक्षण
मैलानी-खीरी। शासन के निर्देश पर नगर मैलानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे चिकित्सा प्रभारी डा० संजीव कुमार फार्मासिष्ट तुषार वर्मा फार्मासिष्ट धर्म वीर व एलटी मनोज गौड द्वारा 30 लोगो का कोविड निशुल्क परीक्षण किया गया। जिसमे 29 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव तथा एक व्यक्ति की रिपोर्ट पोजिटिव आई है। जिसे चिकित्सकों ने होम कोरनटाइम रहने वाले एहतिहात बरतने के साथ स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने का भी सुझाव दिया है। साथ ही चिकित्सा प्रभारी ने उच्चाधिकारियों के आदेश आने जल्द ही कोविड 19 का परीक्षण किया जाएगा।
आपसी विवाद में बीजेपी नेता ने अपने ही छप्पर में लगाई आग
वीडियो हुआ वायरल
मुकदमा लिखकर विवेचना शुरू
बेहजम खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र के कलीजपुर गांव में कल शाम दो पक्षो में विवाद हो गया था। देर शाम एक पक्ष ने सम्प्रदायिक रंग देने के लिए अपने मकान के बाहर पड़े छप्पर में आग लगा दी। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। बताया जाता है कि सत्ता के दम पर लोगों को निर्दोष फंसाने का एक नया तरीका निकाला। ग्रामीणों के अनुसार व सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक के बाद कई वायरल वीडियो में वादी मुकदमा अपना घर जलते हुए खुद दिखाई दे रहा है। आग को बुझाने के बजाय एक डिब्बे से कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालते हुए साफ साफ दिखाई दे रहा। वहीं एक अन्य वायरल वीडियो में गांव के लोग जलते हुए छप्पर को देख कर यह कहते हुए सुने का रहे कि याहू का किह्यू छप्पर कहे जलाए डियो वावलू कहे किहेयू ?
गांव के लोग छप्पर बुझाने का प्रयास करते लेकिन वादी मुकदमा के मकान का गेट बंद था। आखिरकार वही हुआ जो होना था पुलिस गई। सांप्रदायिकता फैलाने की पूरी कोशिश की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच की। सूत्रों के मुताबिक मुकदमा के द्वारा सनसनी फैला दी गई थी कि उसका गेट बंद रहा। विपक्ष के लोग दीवार फांद कर घर में घुस आए और उस का छप्पर फूंकने के बाद दीवाल फांद कर फरार हो गए। जांच के दौरान दीवाल फांद कर फरार होने की बात है निराधार साबित हुई। वही सत्ता पक्ष के छोटू भैया नेता के द्वारा सम्प्रदायिक रंग रचा जाने का प्रयास किया गया। जिसे नीमगांव पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गांव के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह व सीओ मितौली संदीप सिंह ने गांव पहुंच कर लोगों के बयान लिये और मामले की गंभीरता पूर्वक जांच के आदेश दिए हैं। इंस्पेक्टर नीमगांव गजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है । प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। रामपाल मौर्य ने गांव के ही सात लोगों के विरुद्ध आगजनी तोड़फोड़ और अभद्रता करने की तहरीर दी है। मामले की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया जायेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। किसी को भी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का अधिकार नहीं है। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है।
बॉक्स
सत्ता के आगे नमस्तक हुई पुलिस
बेहजम खीरी। आखिर सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक होकर नीमगांव पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दबाव में आकर मुकदमा दर्ज करने के बाद नीमगांव क्षेत्र की जनता हैरतअंगेज होकर पूछ रही है कि भाजपा सरकार में क्या निर्दोषों को ही फंसाया जाएगा । वही इस संबंध में इंस्पेक्टर नीमगांव गजेंद्र सिंह ने फोन पर बताया कि मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है। घटना की वास्तविकता की जांच की जा रही जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
------------------------------------------
कोविड 19 की रोकथाम संबंधी दी गई जानकारी
बेहजम खीरी। बेहजम ब्लॉक की ग्राम पंचायत पैला में कोविड19 महामारी के रोकथाम हेतु ग्राम निगरानी समिति की बैठक नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीपाल मिश्रा की अध्यक्षता में उनके निवास पर हुई। समिति के सदस्यों लेखपाल अनिल श्रीवास्तव ने कोरोना महामारी के बचाव और सावधानी बरतने के लिए लोगों को प्रेरित किया और सर्दी जुकाम और खांसी या सांस लेने की समस्या पर तत्काल लोगों को जांच कराने और उचित उपचार की सलाह दी। सभी लोगों को भीड़भाड़ से दूर और चेहरे पर मास्क लगाने के साथ साथ अपने हाथों को बार बार धुलने व स्वच्छता रखने की सलाह भी दी गयी। निगरानी समिति में पंचायत सेक्रेटरी शोभिता श्रीवास्तव एएनएम माधुरी आगंन बाड़ी कार्यकर्ती आशा बहू और पंचायत सचिव रामनरेश सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
निगरानी समिति की बैठक के बाद हुआ सैनेटाइजेशन
लखीमपुर खीरी। वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। कोरोना के खौफ से इन लोगों के घर से बाहर निकलने में डर लगता है। विकास खंड पसगवां की ग्रामसभा मैगलगंज व खखरा में खण्ड विकास अधिकारी अमित सिंह, मितौली तहसीलदार अवधेश सिंह, लेखपाल रामगोविंद राणा, पंचायत सचिव ब्रह्म प्रकाश तिवारी ने मैंगलगंज के संविलियन विद्यालय में आशा तथा आंगनबाडी कार्यकत्रियों के साथ निगरानी समिति की बैठक की।जिसमें खण्ड विकास अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि हमें लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इस मौके पर मैंगलगंज के प्रधान अजीत यादव ने कहा कि हमारा कस्बा मैंगलगंज सबसे संवेदनशील क्षेत्र है। यहां पर वैश्विक महामारी कोरोनो को लेकर आम आदमी को जागरूक करना बहुत ही जरूरी है।निगरानी समिति की बैठक के बाद कस्बे में फॉगिंग मशीन से सैनेटाइजेशन कराया गया। साथ ही कानूनगो ब्रजेश वर्मा, पंचायत सचिव विवेक वर्मा, कुनाण गुप्ता व लेखपाल सुशील यादव आदि लोग मौजूद करे।
कफन चोरों को फांसी देने को मांग
सपाइयों ने जल सत्याग्रह किया
कफन,शाल ओर बांस लेकर विरोध प्रदर्शन किया
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेता पंकज लाला की अगुवाई में कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए एकत्र हुए।सपा नेता रजत गुप्ता ने माँ गंगा से प्राथना की कि सरकार व अफसरो को सद्बुद्धि दे ताकि कफन चोरों को पकड़ कर जेल भेजा जा सके।दवा इलाज एम्बुलेंस के किराए के कालाबाजारी के साथ अब शवों के उतारने में भी खेल हो रहा हैं। श्मशान घाट में शवों के उतरन को बेच कर लाखों रुपए की आय की जा रही है। मामला सामने आने पर भी प्रदेश की योगी सरकार चुप है। समाज को कलंकित करने वाले इस अपराध की वजह से मानवता शर्मसार है कहा जल्द कफन चोरों को नही पकड़ा गया।तो सपाई शांत नही बैठेंगे।जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जायगा।सत्याग्रह आंदोलन के दौरान,पंकज लाला,रजत गुप्ता,प्रभात गुप्ता,प्रभात श्रीवास्तव गंगा,अमित वर्मा,शिवम गुप्ता,गौरव गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गन्ना सर्वे का कार्य प्रारंभ
पलियाकलां-खीरी। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया ,गन्ना विकास परिषद के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रुप से गन्ना सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पेराई सत्र 2021-22 के लिए पलिया चीनी मिल व गन्ना विकास परिषद पलिया ने संयुक्त रुप से गन्ना सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया है ।पलिया समिति द्वारा 31 वह भीरा समिति द्वारा 3 संयुक्त सर्किले बनाई गई हैं ।जिन्होंने चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है।प्रधान प्रबंधक गन्ना डॉ सुनील कुमार डींगरा व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश पांडे ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष गन्ना किसानों को अपने रकबा के संबंध में ऑनलाइन मदुनपतल.बंदमनच.पद के माध्यम से घोषणा पत्र भरना अनिवार्य होगा। सर्वेक्षण के लिए राजस्व अभिलेखों को ही आधार माना गया है।उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि सर्वेक्षण के दौरान सर्वे करने वाली टीम को पूर्ण सहयोग देकर अपने गन्ने के खेत का सर्वे करा लें, ताकि सीजन के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सके और साथ ही साथ कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग करें और 6 फीट की दूरी बनाए रखें इसी में सभी की सुरक्षा है।
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नोडल अधिकारी ने किया औचक भ्रमण,
डोर टू डोर सर्वे कर रही टीमों की पड़ताल
लखीमपुर खीरी। सोमवार को जिले के नोडल अधिकारी आयुक्त लखनऊ मंडल लखनऊ रंजन कुमार ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के तीसरे दिन तहसील निघासन की ग्राम पंचायत गंगा बेहड़ के मजरा पृथ्वी पुरवा एवं ग्राम पंचायत खैहरानी मे डोर टू डोर सर्वे कर रही टीमों की पड़ताल की। इस दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ मनोज अग्रवाल मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी ने तहसील निघासन के ग्राम पंचायत गंगा बेहड़ के मजरा पृथ्वीपुरवा में जाकर सर्वे टीमों के कार्यों की पड़ताल की। एएनएम सोनिया कुमारी को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें। बीडीओ आलोक कुमार वर्मा को निर्देश दिए कि परिषदीय विद्यालयों पर क्षेत्रीय एएनएम व एमओआईसी का नाम नंबर अंकित कराए। नोडल ने आशा कार्यकत्री प्रीति मौर्य व नीलम से भ्रमण किए गए घरों की संख्या व उनमें मिले सिम्प्टोमैटिक का विवरण जाना। प्रधान आशा देवी को निर्देश दिए कि ग्रामीण को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करे। नोडल अधिकारी ने सर्वे टीमो के पास मेडिकल किटों की उपलब्धता जानी, अपने सम्मुख मेडिकल किट खुलवा कर देखा। नोडल के सम्मुख सीएमओ ने मेडिकल किट में उपलब्ध दवाओं व उसके होने वाले फायदे बताए। नोडल अधिकारी ने कहा कि वैक्सीनेशन कोविड से बचाव का एक सुरक्षा कवच है। जो पूर्णतया सुरक्षित व बचाव हेतु कारगर है, इसलिए बिना किसी संशय के वैक्सीनेशन कराए। पूरा सरकारी अमला आपकी चिंता कर रहा। आपके सहयोग। व जागरूकता से बेहतर परिणाम आएंगे। गांव में कोविड व वैक्सीनेशन की जागरूकता हेतु मास्टर ट्रेनर तैयार करें, जो ग्रामवासियो को जागरूक करेंगे। 14 दिन तक संयम का संकल्प ले, जिससे कोविड के प्रसार खत्म करेगा। इसके बाद नोडल अधिकारी तहसील निघासन के ग्राम खेहरानी पहुंचे। जहां सर्वे टीमों के कार्यो का स्थलीय सत्यापन कर हाउस टू हाउस सर्वे कर रही टीम के कार्यो को देखा। आशा कार्यकत्री गीता देवी ने बताया कि 128 घरों का सर्वे किया। जिसमें 02 सिम्प्टोमैटिक मिले। जिन्हें मेडिकल किट दे दी गई। नोडल अधिकारी ने सिम्प्टोमैटिक गंगाराम के घर जाकर अपने सामने तापमान व ऑक्सीजन लेवल चेक कराया। जो सामान्य पाया गया। प्रधान संतोष गुप्ता को निर्देश दिए कि लोगो को जागरूक करें। तहसील निघासन के नगर पंचायत सिंगाही पहुंच कर साफ- सफाई कर रही टीमों से जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजकुमारी व पुष्पा देवी से सर्वे किये गए घरों की संख्या व उनमे सिम्प्टोमैटिक की संख्या जानी। नोडल ने निगरानी समिति द्वारा चिन्हित सिम्प्टोमैटिक सर्वोत्तम पंचोली के मोबाइल नंबर पर स्वयं बात का उनका कुशल जाना। मेडिकल किट मिलने की पुष्टि की। कोई भी सिम्प्टोमैटिक व्यक्ति सर्वे से वंचित न रहे। इस दौरान एसडीएम ओपी गुप्ता, सीओ प्रदीप कुमार वर्मा, एमओआईसी डॉ लाल जी पासी, तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पांडेय, बीडीओ आलोक कुमार वर्मा सहित निगरानी समिति के सदस्य मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी ने किया सीएचसी रमियाबेहड़ का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी। तहसील धौरहरा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की पड़ताल की। हेल्प डेस्क पर तैनात एएनएम विभा देवी व ज्योति से उनके कार्य दायित्वों की जानकारी ली। वैक्सीनेशन कर रही एएनएम पिंकी देवी ने नोडल अधिकारी के पूछने पर बताया कि आज 25 लोगों (24 को फर्स्ट डोज व एक व्यक्ति को सेकंड डोज) का वैक्सीनेशन हुआ। इस दौरान उन्होंने कोल्ड चैन कक्ष, प्रसव कक्ष, ऑब्जर्वेशन रूम सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीक्षक से दवाओं, मेडिकल किट की उपलब्धता जानी। सभी 07 गठित रैपिड रिस्पॉस टीम का मूवमेंट जाना। एमओआईसी यह सुनिश्चित करे कि कोई भी सिम्प्टोमैटिक व्यक्ति मेडिकल किट से वंचित न रहने पाए। इस दौरान एसडीएम रेनू, तहसीलदार अनिल यादव, एमओआईसी डॉ सुभाष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रबन्धन पांच सदस्यीय समिति की वर्चुअल बैठक से जुड़े खीरी सांसद
एनआईसी से वर्चुअल बैठक में जुड़े सांसद अजय मिश्रा
लखीमपुर खीरी। सोमवार को ‘‘राज्य सड़क निधि प्रबन्धन समिति’’ की पांच सदस्यीय समिति की वर्चुअल बैठक समिति के अध्यक्षध्उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें खीरी सांसद अजय मिश्र ‘टेनी’ ने एन0आई0सी0 के माध्यम से वर्चुअली जुड़े।
इस बैठक में सांसद ने जनपद की आठ प्रमुख मार्गों व पुल निर्माण सहित जनपद बहराइच-पीलीभीत-शाहजहांपुर- सीतापुर-हरदोई से आई संसदीय कार्यालय की मेल आईडी पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को बैठक में रखकर स्वीकृत दिलाए जाने का अनुरोध किया। इस पर समिति के अध्यक्षध्उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उक्त सभी प्रस्तावों को भेजने के लिए कहा। उप मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में इस वर्चुअल बैठक के बाद शीघ्र ही एक सामूहिक बैठक करने को कहा। सांसद टेनी ने लखीमपुर की प्रमुख सड़कों का प्रस्ताव वर्चुअल बैठक के माध्यम से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष प्रस्तुत किया व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अवशेष 13 मार्गों पुरानी तकनीक से बनाए जाने की स्वीकृति एवं दुधवा-चन्दन चैकी मार्ग पर पुल निर्माण स्वीकृति के लिए वन विभाग से एन0ओ0सी0 लेने के बाद उक्त पुल का निर्माण कराए जाने का अनुरोध एवं उक्त प्रमुख मार्गों का पत्र भी आगणन सहित भेजा। जिसका विवरण 01. बेलरायां (एस0एच0-21) के मोतीपुर, कालेसरन मंदिर तिराहे से तिकुनियां-बनवीरपुर होते हुए खखरौला घाट मार्ग का चैड़ीकरण। (दूरी लगभग 15 किमी0) 02. विकासखण्ड निघासन में बिलरायां-पनवारी राज्य मार्ग संख्या 21 के किमी0 20 से 27 (निघासन चैराहे से अदलाबाद तक) चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य। 03. विकासखण्ड निघासन में खैरीगढ़ और मांझा के बीच जौरहा नदी पर पुल का निर्माण कार्य। 04. विकासखण्ड पलिया में सम्पूर्णानगर-महंगापुर मार्ग से परसपुर लिंक मार्ग पर स्थित मिर्चिया नदी पर पुल निर्माण कार्य। 05. सीतापुर-लखीमपुर फोर लेन मार्ग से 200 शैय्या मातृ एवं शिशु चिकित्सालय तक (ओयल-ललवापुर-खीरी मार्ग) दूरी लगभग 800 मी0 व 12 मी0 चैड़ीकरणध्उक्त मार्ग पूर्व से पी0डब्लू0डी0 का है। 06. राज्य मार्ग संख्या 135 व राज्य मार्ग संख्या 21 जिस पर प्रस्तावित मेडिकल कालेज भी है लखीमपुर-देवकली-अलीगंज मार्ग लम्बाई 25.600 किमी0। 07. बेलराया-पनवारी मार्ग राज्य मार्ग संख्या 21 को शहर के अन्दर से लखीमपुर-सीतापुर फोर लेन मार्ग तक चैड़ीकरण 10 मीटर। मार्ग की लम्बाई 10 किमी0। 08. दुधवा-चन्दनचैकी मार्ग को लखीमपुर-दुधवा राज्य मार्ग संख्या 90 से निकलकर चन्दनचैकी जायेगा हेतु 10 मीटर चैड़ीकरण। मार्ग की लम्बाई 3.350 किमी0 है।
तीन दिवसीय ऑनलाइन इंटरनेशनल फिटनेस कैंप का आयोजन
36 देश भाग लेंगे फिटनेस कैंप में
गोला गोकरननाथ खीरी। 18 मई से 20 मई तक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन इंटरनेशनल फिटनेस कैंप का आयोजन किया जाएगा। ताइक्वांडो अंतर्राष्ट्रीय फिटनेस कार्यक्रम में विश्व के 36 देश एक साथ भाग ले रहे हैं। यह जानकारी शहर के एलीट ताइक्वांडो एकेडमी के संचालक ने देते हुए बताया कि डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन लखीमपुर और उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सहयोग से पूरी तरह निशुल्क चलने वाले फर्स्ट ऑनलाइन इंटरनेशनल फिटनेस कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
शहर के एलीट ताइक्वांडो एकेडमी के संचालक शहवाज अली ने बताया एस एम आसिफ और राजकुमार के संरक्षण में डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन लखीमपुर खीरी व उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सहयोग से आगामी 18 मई से 20 मई तक तीन दिवसीय पूरी तरीके से निशुल्क चलने वाले फर्स्ट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में भारत, कनाडा, इंडोनेशिया, मेक्सिको, मोरक्को ,पाकिस्तान, सऊदी अरब ,साउथ अफ्रीका, श्रीलंका ,थाईलैंड ,अमेरिका, फिलीपींस , केन्या , बांग्लादेश, सहित विश्व के 36 देशों से 15 00 से अधिक लोग भाग ले रहे हैं। बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय कैंप में भाग लेने वाले लोगों को मानसिक व शारीरिक फिटनेस तथा इम्यूनिटी बूस्टिंग के लिए जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। शहवाज ने बताया कि खेल का स्तर काफी नीचे गिरता जा रहा है । जबकि खेलों में सम्मिलित रहने वाले लोग ज्यादा मजबूत रहते हैं। वर्तमान समय में कोरोना महामारी के चलते खेलों पर ब्रेक लग गया है। इस समय पूरा विश्व महामारी से जूझ रहा है। जिसमें लोगों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत रहने की आवश्यकता है । ताकि कोरोना महामारी से लड़ा जा सके। उन्होंने इस कैंप का आयोजन किया है जिसमें मुख्य रुप से कोरोना काल में लोग मानसिक व शारीरिक रूप से कैसे मजबूत रहें और अपने इम्यूनिटी सिस्टम को कैसे मजबूत रखें इस विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी। एक्सरसाइज भी कराई जाएगी। ताइक्वांडो एकेडमी संचालक ने बताया कि ट्रेनर के रूप में एकेडमी से आदेश शुक्ला , प्रांजल गुप्ता टेक्निकल वर्क, अगम कुमार मैनेजमेंट, शिवा गुप्ता और सोशल मीडिया का कार्य आर्यन चैधरी को सौंपा गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments